इन संकेतो के माध्यम से जानिए की आपका पार्टनर रिश्‍ते के प्रति कितना गंभीर है – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 12 Jun 2020 10:06:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इन संकेतो के माध्यम से जानिए की आपका पार्टनर रिश्‍ते के प्रति कितना गंभीर है – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 इन संकेतो के माध्यम से जानिए की आपका पार्टनर रिश्‍ते के प्रति कितना गंभीर है https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8/341217 Fri, 12 Jun 2020 10:06:22 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=341217 आप जिस व्यक्ति के साथ डेटिंग (Dating) करने में रुचि रखते हैं और आगे उसके साथ रिश्‍ते (Relation) में जाना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि वह आपकी उम्‍मीदों पर खरा उतरे. इसके लिए कुछ संकेत (Sign) हैं जिनसे आप जान सकते हैं कि वह इस रिश्‍ते को आगे ले जाने में और इस …]]>

आप जिस व्यक्ति के साथ डेटिंग (Dating) करने में रुचि रखते हैं और आगे उसके साथ रिश्‍ते (Relation) में जाना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि वह आपकी उम्‍मीदों पर खरा उतरे. इसके लिए कुछ संकेत (Sign) हैं जिनसे आप जान सकते हैं कि वह इस रिश्‍ते को आगे ले जाने में और इस रिश्‍ते के प्रति कितना गंभीर है.

अगर आपके पार्टनर के साथ आपका कुछ झगड़ा हो और आपका पार्टनर इस दौरान आपको हर बार ब्रेकअप करने की धमकी देता है, तो इसका एक तर्क यह भी हो सकता है कि इस रिश्‍ते के प्रति उसकी असहमति है.

अगर आपका साथी सेक्स और बर्थ कंट्रोल या फिर किसी बीमारी आदि के बारे में गंभीरता के साथ खुल कर पूरी ईमानदारी से बात करने में सक्षम नहीं है, तो आपको इस ओर फिर सोचना चाहिए.

अगर वह आपके सामने आपकी बातों पर ध्‍यान देने के बजाय दूसरे लोगों से फोन पर लगातार बात करता रहता है, तो आपको अपने रिश्‍ते के बारे में एक बार फिर सोचने की जरूरत है.

अगर आप बार-बार यह देखते हैं कि वह कभी किसी बात की जिम्‍मेदारी नहीं लेता और हर बार दोष किसी अन्‍य पर डाल देता है, तो यह गंभीर मामला है.

अगर आपका साथी आपके उन दोस्‍तों से भी ईर्ष्‍या करता है, जो आपके रिश्ते के लिए खतरा नहीं हैं. ऐसे में आपको समझना चाहिए कि आगे स्थिति कहीं और गंभीर न हो जाए.

अगर आपका पार्टनर गंभीर रिश्ते में आई किसी समस्या पर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं होता.

अगर उसमें अपने साथी के नजरिये के माध्यम से किसी समस्या या मुद्दे को देखने में रुचि नहीं है या फिर वह ऐसा कर पाने में असमर्थ है, तो भी आपको इसके बारे में सोचने की जरूरत है.

]]>