…इन मामलों में भी जांच के घेरे में है चिदंबरम फैमिली – Live Halchal

…इन मामलों में भी जांच के घेरे में है चिदंबरम फैमिली
सीबीआई ने मंगलवार को चेन्नई में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के घर पर छापेमारी की. सीबीआई ने पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के घर भी छापेमारी की, इस दौरान कुल 16 जगहों पर छापे मारे गये हैं. पी. चिदंबरम का परिवार कई मामलों में सीबीआई और ईडी की रडार पर है.

पढ़िये आखिर किस-किस मामले में घिरा है चिदंबरम का परिवार-

INX मीडिया मंजूरी मामला

INX मामले में छापेमारी यह मामला आईएनएक्स मीडिया से जुड़ा है. INX मीडिया के फंड को FIPB के जरिये मंजूरी दी गई थी, उस दौरान पी. चिदंबरम विभाग के मंत्री थे. सोमवार को सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें इंद्राणी मुखर्जी, पीटर मुखर्जी और कार्ति चिदंबरम का भी नाम शामिल था. चेन्नई में पी. चिदंबरम के घर समेत कई दफ्तरों में भी छापे मारे गये हैं. बताया जा रहा है कि सीबीआई दिल्ली में भी छापे मार सकती है. यूपीए सरकार के दौरान इस मामले की जांच रुक गई थी, जिसे अब दोबारा शुरू किया गया है.

राजस्थान एंबुलेंस घोटाला

वर्ष 2015 में सीबीआई ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की थी. आरोप था कि जब जिकजा हैल्थकेयर के साथ प्रदेश में एम्बुलेंस सेवा के लिए अनुबंध हुआ उस दौरान सचिन पायलट व कार्ति चिदंबरम कम्पनी में निदेशक थे. इसके तहत ईडी ने कार्ति चिदंबरम को नोटिस भी भेजा था.

एयरसेल मैक्सिस डील

बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पी. चिदंबरम पर आरोप लगाये थे. उन्होंने कहा था कि एयरसेल मैक्सिस डील में तत्कालीन वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कैबिनेट कमेटी की अनुमति के बिना ही मंजूरी दी जबकि ये डील 3500 करोड़ की थी. नियमों के मुताबिक वित्तमंत्री 600 करोड़ रुपये तक की डील को ही मंजूरी दे सकते थे. एफआईपीबी ने फाइल को वित्तमंत्री के पास भेजा और उन्होंने इसे मंजूर कर दिया. हालांकि कोर्ट ने कहा था कि इससे पहले कि कोई नोटिस जारी किया जाए, याचिकाकर्ता को पहले कोर्ट को प्रथम दृष्टया सबूत मैटेरियल के तौर पर पेश करने होंगे.

फेमा से जुड़ा मामला भी है जारी

इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 45 करोड़ रुपये से जुड़े फेमा कानून के उल्लंघन को लेकर कार्ति चिदंबरम और उनसे कथित तौर पर संबंधित कंपनी से भी जुड़ा मामला चल रहा है. ईडी ने दो साल से अधिक की जांच के बाद इसी प्रकार का नोटिस चेन्नई की कंपनी मेसर्स वासन हेल्थकेयर प्राइवेट लि़ को 2,262 करोड़ रुपये के विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) नियमों के उल्लंघन को लेकर नोटिस जारी किया था.

होटल मामले में घिरी पत्नी की बहन

इसके अलावा पी. चिदंबरम की पत्नी नलिनी की बहन पद्मिनी के द्वारा तमिलनाडु के तिरुपुर में एक होटल पर इंडियन ओवरसीज़ बैंक की मिलीभगत से कब्जा करने का मामला भी सीबीआई में है, इसको लेकर पटियाला कोर्ट ने 25 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है.

शारदा चिट फंड में पत्नी से पूछताछ

इन सभी मामलों के अलावा पी. चिदंबरम की पत्नी नलिनी पर शारदा चिट फंड घोटाले को लेकर भी तलवार लटक रही है. इसको लेकर उनसे पूछताछ भी हो चुकी है. नलिनी चिदंबरम का नाम किसी गवाह या आरोपी के तौर पर नहीं बल्कि उस व्यक्ति को तौर पर इस चार्जशीट में शामिल किया गया था जिसे मंतग की कंपनी जीएनएन इंडिया और शारदा ग्रुप के बीच होने वाली विवादित डील के बारे में जानकारी थी.