इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका – Live Halchal

टीम इंडिया में हो सकते हैं बड़े बदलाव वेस्टइंडीज दौरे के लिए, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका!
बेहद मजबूत टीम इंडिया का सफर विश्व कप में खत्म होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट फैंस की निगाहें वेस्टइंडीज दौरे पर टिक गई हैं। इस दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान 19 जुलाई को किया जाएगा। अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कैरेबियाई दौरे के लिए एक नई टीम इंडिया वहां जाएगी। इस दौरे पर महेंद्र सिंह धोनी, शिखर धवन, जसप्रीत बुमराह व विराट कोहली का जाना मुश्किल लग रहा है। विराट को लेकर फिलहाल कुछ साफ नहीं है। अगर विराट इस दौरे पर नहीं जाते हैं तो वनडे, टी 20 व टेस्ट टीम की कमान रोहित के हाथों में होगी। इस दौरे के लिए टीम में अजिंक्य रहाणे व आर अश्विन की वापसी तय नजर आ रही है।

कुछ खिलाड़ियों के वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाने की वजह से युवा खिलाड़ियों को वहां आजमाया जा सकता है। एक नजर डालते हैं उन युवा खिलाड़ियों पर जिन्हें वहां भेजा जा सकता है। टीम इंडिया को वहां सबसे पहले टी 20 सीरीज खेलनी है ऐसे में टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकती है। इन युवा खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर व शुभमन गिल हो सकते हैं। धोनी की गैरमौजूदगी में रिषभ पंत विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे साथ ही दूसरे विकेटकीपर के तौर पर टीम में ईशान किशन को मौका मिल सकता है। तेज गेंदबाजों की बात करें तो नवदीप सैनी टीम में जगह बना सकते हैं। सैनी विश्व कप के दौरान भी टीम इंडिया के साथ थे।

टेस्ट सीरीज की बात करें तो विश्व कप टीम में आखिर में शामिल किए गए मयंक अग्रवाल को ओपनर के तौर पर मौका दिया जा सकता है। वहीं हनुमा विहारी के लिए भी मौके बनते नजर आ रहे हैं। नवदीप सैनी भी चयनकर्ताओं के लिए टेस्ट की पसंद बन सकते हैं। टेस्ट टीम में रहाणे और अश्विन की वापसी होगी। वनडे व टेस्ट में रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर दिनेश कार्तिक टीम में हो सकते हैं।

भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी 20, तीन वनडे व दो टेस्ट मैच खेलने हैं। टी 20 सीरीज की शुरुआत तीन अगस्त से होगा जबकि वनडे सीरीज की शुरुआत आठ अगस्त से होगी। पहला टेस्ट मैच 22 अगस्त से खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से शुरू होगा।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए संभावित भारतीय टी20 टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रिषभ पंत, ईशान किशन,  नवदीप सैनी, मो. शमी, खलील अहमद, कुलदीप यादव, युजवेंद्रा चहल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, क्रुणाल पंड्या।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए संभावित भारतीय वनडे टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, मनीष पांडे, केदार जाधव. श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक, नवदीप सैनी, मो. शमी, खलील अहमद, कुलदीप यादव, युजवेंद्रा चहल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए संभावित भारतीय टेस्ट टीम

मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा (कप्तान), हनुमा विहारी, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, मो. शमी, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, आर. अश्विन।

UP मंत्रिमंडल में फेरबदल होने की चर्चा, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका
लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा अपने फ्रंटल संगठनों में नए चेहरों को मौका देने के बाद सरकार में भी कुछ नया करने का मन बना रही है। योगी सरकार के कई मंत्री कसौटी पर खरे हैं लेकिन, कुछ संगठन को पसंद नहीं तो कुछ मुख्यमंत्री को। यही वजह है कि एक बार फिर फेरबदल को लेकर यहां से लेकर दिल्ली तक सुगबुगाहट तेज हो गई है।

मंत्रिमंडल में फेरबदल के लिए कई बार सक्रियता बढ़ी लेकिन, किसी न किसी वजह से यह टल गया। फिर यह बात आयी कि योगी सरकार के एक वर्ष पूरा होने के बाद कुछ मंत्री हटाये जाएंगे और कुछ विधायकों को समीकरण के हिसाब से मौका मिलेगा। पर, योगी सरकार के सवा साल बीत जाने के बाद भी कोई फेरबदल नहीं हुआ। विधानसभा का मानसून सत्र 15 अगस्त के बाद संचालित होने के संकेत मिले हैं।

फिलहाल सत्र के हफ्ते भर ही चलने की बात है। सूत्रों का कहना है कि अगर मंत्रिमंडल में फेरबदल करना हुआ तो सत्र को भी ध्यान में रखा जाएगा। इधर, भाजपा चुनावी मुहिम में पूरी तरह सक्रिय हो गई है। मिशन 2019 के लिए लोकसभा की 73 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी निमित्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के प्रदेश में दौरे भी लगने शुरू हो गए हैं।

35 दिनों के भीतर संतकबीरनगर, नोएडा, आजमगढ़, मीरजापुर, वाराणसी, शाहजहांपुर और लखनऊ में बड़ी सभाएं करके मोदी ने विकास के एजेंडे को मजबूती दी और योगी सरकार की खूब सराहना की। अब योगी सरकार भी विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के साथ ही आमजन के बीच लोकप्रियता के लिए सक्रिय है।

इस अभियान में सबसे बड़े रोड़ा वे मंत्री हैं जिनकी शिकायत कार्यकर्ता से लेकर भाजपा सांसद और विधायक ही कर रहे हैं। ऐसे आधा दर्जन से अधिक मंत्री हैं जिनके विभागों में भी तमाम शिकायत है और उनके व्यवहार को लेकर भी कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। इस स्थिति में उन्हें हटाकर उनके ही समाज के प्रतिनिधि को मौका देने की योजना है।

पिछड़ों और दलितों की बढ़ेगी भागीदारी

योगी सरकार में पिछड़ों और दलितों की भागीदारी बढ़ाने की योजना है। पिछड़ों और दलितों के बीच लोकप्रिय चेहरों को मौका मिल सकता है। भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता यह संकेत दे रहे हैं कि कभी भी फेरबदल हो सकता है लेकिन, कई नेताओं का यह भी तर्क है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के चंदौली से लेकर कई दौरे लगे हैं। उन्हें मेरठ में 11 और 12 अगस्त को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी आना है। चुनावी रूपरेखा तय करनी है। ऐसे में यह आगे भी टल सकता है।