इन जानवरों के नाम से जुड़ा होता है नया साल का नाम – Live Halchal

चीन में शूकर नववर्ष का आगाज, इन जानवरों के नाम से जुड़ा होता है नया साल का नाम
चीनी नववर्ष को ‘लूनर न्यू ईयर’ के नाम से भी जाना जाता है। नए साल की शुरुआत चांद पर आधारित कैलेंडर के पहले महीने की पहली तारीख से होती है। इस बार 5 फरवरी से शुरू हुए न्यू ईयर को ‘ईयर ऑफ द पिग’ कहा जा रहा है। 15 दिनों तक चलने वाले नए साल का समापन लालटेन उत्सव के साथ होगा।

बताते चलें कि चीनी राशि चक्र के हिसाब से हर नया साल किसी जानवर से जुड़ा होता है। चीनी राशि चक्र में 12 जानवर शामिल हैं। हर 12 साल में यह चक्र दोहराया जाता है। हर साल नए साल की तारीख अलग-अलग होती है, जो लूनर कैलेंडर (चंद्रमा) के आधार पर तय होती है। इस राशि चक्र में चूहा, बैल, बाघ, खरगोश, ड्रैगन, सांप, घोड़ा, बकरी, बंदर, मुर्गा, कुत्ता और सूअर, ये 12 पशु इसके लिए निर्धारित किए गए हैं।

परिवार को मिलाता है नया साल

चीनी नववर्ष मेल-मिलाप कराता है, सभी झगड़ों को मिटाता है और सभी को सुख-शान्ति की शुभकामनाएं देता है। नए साल के अगले दिन बच्चे अपने माता-पिता को नववर्ष की बधाई देते है और लाल कागज के लिफाफे में माता-पिता अपने बच्चों को पैसे देते हैं। चीन में यह त्योहार सबसे लंबी राष्ट्रीय छुट्टी का पर्व है, जो 15 दिनों तक चलता है। करीब 30 करोड़ प्रवासी मजदूर अपनी जमा पूंजी के साथ अपने माता-पिता और गांवों में अपने बच्चों से मिलने और नववर्ष मनाने के लिए चले जाते हैं।

लाल रंग का विशेष महत्व

चीनी नववर्ष के शुरुआत की कहानी नीयन नामक एक काल्पनिक राक्षस से हुई है। वह अक्सर नववर्ष के पहले दिन आता था और मवेशियों, फसलों, और गांव वालों को खा जाता था। गांव वाले खुद को बचाने के लिए हर वर्ष की शुरुआत में अपने अपने दरवाजों के सामने खाना रख देते थे। यह समझा जाता था कि नीयन वह खाना खा लेगा, तो लोगों पर हमला नहीं करेगा।

एक बार लोगों ने देखा कि नीयन बच्चों के पहने हुए लाल रंग से दूर भागता है। इसके बाद वे समझ गए कि नीयन लाल रंग से डरता है। तभी से नववर्ष से पहले ग्रामीण अपने अपने खिड़कियों और दरवाजों पर लाल रंग के लालटेन और लाल रंग के घूंघर लटकाने लगे। नीयन को भगाने के लिए लोग पटाखे भी फोड़ने लगे। कहा जाता है इसके बाद से नीयन गांव में फिर वापस लौटकर नहीं आया। चीन में लाल रंग का विशेष महत्व है।