इन जड़ी बूटियों में छिपे हैं गर्म तापमान से राहत पहुंचाने के रहस्य – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 02 Sep 2020 11:51:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इन जड़ी बूटियों में छिपे हैं गर्म तापमान से राहत पहुंचाने के रहस्य – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 इन जड़ी बूटियों में छिपे हैं गर्म तापमान से राहत पहुंचाने के रहस्य, जानें- इस्तेमाल करने के नुस्खे https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%87-%e0%a4%b9/369157 Wed, 02 Sep 2020 11:51:11 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=369157 बढ़ते तापमान से अगर आप परेशान हैं तो जड़ी बूटियां मददगार साबित हो सकती हैं. तापमान का मुकाबला करने के लिए सही आहार का होना जरूरी है. आयुर्वेद में बताया गया है कि जड़ी बूटियों का सेवन न सिर्फ ठंडक पहुंचाएगा बल्कि स्वस्थ रहने में भी मददगार साबित होगा. स्वस्थ रहने का सबसे बेहतरीन माध्यम …]]>

बढ़ते तापमान से अगर आप परेशान हैं तो जड़ी बूटियां मददगार साबित हो सकती हैं. तापमान का मुकाबला करने के लिए सही आहार का होना जरूरी है. आयुर्वेद में बताया गया है कि जड़ी बूटियों का सेवन न सिर्फ ठंडक पहुंचाएगा बल्कि स्वस्थ रहने में भी मददगार साबित होगा. स्वस्थ रहने का सबसे बेहतरीन माध्यम ज्यादा पानी पीना है. गर्मी में आम तौर से डिहाइड्रेशन की शिकायत का होना सामान्य बात है. इसलिए डिहाइड्रेशन दूर करने के लिए पेय के अलावा कई ऐसे फूड हैं जिनमें पानी ज्यादा पाया जाता है. इसके इस्तेमाल से आप हाइड्रेटेड रह सकते हैं. बढ़ते तापमान के बीच कुछ जड़ी बूटियों का सेवन किया जा सकता है.

पुदीना

पुदीना गर्मी से राहत दिलाने की सामान्य औषधि है. आप पुदीने की पत्तियों को कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. पत्तियों की चटनी बनाई जा सकती है. चटनी को ड्रिंक्स में मिलाकर पीया जा सकता है. इससे पुदीने का स्वाद आपको मिलेगा. गर्मी में आप चाहें तो डिटॉक्स ड्रिंक तैयार कर सकते हैं. इस तरह आपको विषाक्त पदार्थों से छुटकारा मिलेगा. पुदीने की पत्तियों से डिटॉक्स के लिए पानी के एक जार में खीरा, मनपसंद फ्रूट को भी शामिल किया जा सकता है.

आंवला

आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है. इसका सेवन पाचन तंत्र को राहत पहुंचाता है. ये इम्युनिटी बढ़ानेवाली शक्तिशाली जड़ी बूटी है. इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. आंवला का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए भी मुफीद है. इसके इस्तेमाल से ब्लड प्रेशर को काबू में रखा जा सकता है. आंवले को आहार का हिस्सा बनाना बिल्कुल सरल है. आंवला जूस, आंवला कैंडी या कच्चा आंवला सामान्य तरीके से खाया जा सकता है.

चंदन

चंदन भी शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है. इससे पेस्ट बनाकर त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है. त्वचा संबंधी समस्या का मुकाबला कर प्राचीन औषधि आपको गर्मी से राहत दिलाएगी.

मुलेठी

सूखी खांसी और गले की खराश में मुलेठी का इस्तेमाल प्रचलित है. अगर ज्यादा गर्मी पड़ रही है तो मुलेठी के इस्तेमाल से गर्मी को मात दी जा सकती है. खुद को ठंडक पहुंचाने के लिए मुलेठी की डंडिंयो को चबाया जा सकता है.

]]>