इन जगहों पर घूमने-फिरने का लें मज़ा बजट में… – Live Halchal

इन जगहों पर घूमने-फिरने का लें मज़ा बजट में…
काफी वक्त से प्लानिंग तो कर रहे हैं लेकिन पैसों की कमी आपकी विदेश यात्रा में बाधा बन रही है। ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं कि अकाउंट में 1-2 लाख बजट होने के बाद ही आप देश से बाहर घूमने के बारे में सोच सकते हैं। दुनिया में ऐसी कई सारी जगहें हैं जहां घूमने-फिरने और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए 50000 रूपए काफी हैं। जानेंगे कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में…

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया तकरीबन 17,000 आइलैंड वाला बहुत ही बड़ा देश है। हर आइलैंड अपनी नेचुरल ब्यूटी, कल्चर और ट्रेडिशन के लिए जाना जाता है। इन आइलैंड्स पर रिलैक्स करने के अलावा जंगली ओरांग ऊटांग देख सकते हैं। यहां ज्वालामुखी भी देखा जा सकता है। पुरानी ऐतिहासिक काल की चीजें भी पर्यटक देखना पसंद करते हैं। इंडोनेशिया में जर्काता और बाली बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन होने की वजह से सबसे ज्यादा मशहूर है। खाने-पीने से लेकर रहने तक के लिए यहां कई सारे सस्ते ऑप्शन्स मौजूद हैं। स्ट्रीट फूड में यहां नूडल्स, टेस्टी ग्रिल्ड फिश रीजनेबल प्राइस में मिल जाएंगे।

कंबोडिया

कंबोडिया भी काफी बजट फ्रेंडली है। खूबसूरत बीच और आसपास फैली हरियाली के बीच वेकेशन एन्जॉय करना हो तो तो यहां घूमने का प्लान बनाएं। अंकोरवाट के अलावा यहां और भी कई सारी ऐतिहासिक जगहें हैं। यहां का लजीज खाना और नाइट लाइफ सैलानियों को सबसे ज्यादा अट्रैक्ट करता है। बोकोर नेशनल पार्क, नोमपेन्ह, बातंमबांग, केप और बैंबू आइलैंड जैसी कई जगहें यहां काफी अर्फोडेबल हैं।

थाईलैंड

साल भर टूरिस्ट से भरे रहने वाला थाईलैंड खूबसूरत होने के अलावा काफी सस्ता भी है। साउथ ईस्ट एशियन देशों में थाईलैंड जाने की प्लानिंग करना लाजवाब रहेगा। खाना तो यहां बहुत ही सस्ता है। रहने के लिए कई सारे गेस्ट हाउस भी आसानी से मिल जाएंगे। घूमने के लिए ट्रांसपोर्ट भी काफी अर्फोडेबल है। शॉपिंग लवर्स के लिए तो बैंकाक से बेहतरीन कोई जगह हो ही नहीं सकती।

नेपाल

नेपाल भी सस्ते देशों के लिस्ट वाली कैटेगरी में शामिल है। यह खासतौर से टूरिज्म के लिए जाना जाता है। यहां की आधी इकोनॉमी टूरिज्म पर ही बेस्ड है। मानसून के दौरान यहां जाने की प्लानिंग न करें। बजट फ्रेंडली इस देश में शॉपिंग से लेकर घूमने-फिरने की भी काफी अच्छी सुविधाएं मौजूद हैं।

वियतनाम

बहुत ही खूबसूरत देश है वियतनाम। यहां का हा लॉग बे घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यह खासतौर से अपने गहरे हरे रंग के पानी और लाइमस्टोन्स के लिए जाना जाता है। यहां की सैर के लिए सैलानियों को जंक बोट और सी क्यॉक की सुविधाएं मिलती हैं। ये जगह स्कूवा डाइविंग, रॉक क्लाइबिंग और हाइकर्स के लिए भी मशहूर है। यहां का स्ट्रीट फूड टेस्टी होने के साथ ही सस्ता भी है। रात में ट्रांसपोर्ट भी काफी सस्ता हो जाता है। कपड़ों, ज्वैलरी और फुटवियर्स की खरीदारी में यहां आसानी से मोलभाव किया जा सकता है।

लाओस

साउथ ईस्ट एशियन देश लाओस अपने खूबसूरत पहाड़ों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। बौद्ध मॉनेस्ट्री और ट्यूबिंग पार्टीज ऐसी जगहें हैं, जहां कई रेस्टोरेंट और बार मिल जाएंगे। वैसे, स्ट्रीट फूड काफी बजट फ्रेंडली है। राइस की कई बेहतरीन डिशेज यहां सर्व की जाती है। ड्रिंक्स के शौकीन लोगों के लिए भी लाओस आना अच्छा ऑप्शन है।

चीन

चीन बहुत ही बड़ा देश है। लेकिन यहां एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए कई सारी सुविधाएं मौजूद हैं और काफी सस्ती भी हैं। बीजिंग, शंघाई और हांगकांग सैलानियों की मोस्ट फेवरेट जगहों में शामिल है। यहां के रेस्टोरेंट में खाना, होटलों में रहना, ट्रांसपोर्ट जैसी कई सारी चीजें काफी अफोर्डेबल हैं। इसलिए यहां जाने की प्लानिंग करना बहुत ही अच्छा ऑप्शन रहेगा।

निकारागुआ

निकारागुआ को ज्यादातर लोग न्यू कोस्टा रिका कहते हैं, क्योंकि यहां अमेरिका जैसे खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। यहां भी वेकेशन की प्लानिंग करके काफी पैसे बचाए जा सकते हैं। निकारागुआ खासतौर से सर्फिंग के लिए फेमस है, लेकिन यहां और भी कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज टूरिस्टों के लिए मौजूद है।