इन चीजों में है बेहद फायदेमंद – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 22 May 2021 10:45:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इन चीजों में है बेहद फायदेमंद – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 आपके लिए गुणों की खान हैं बादाम का तेल, इन चीजों में है बेहद फायदेमंद https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%a3%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%ac/439973 Sat, 22 May 2021 10:45:16 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=439973 बादाम  हर तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होता है. सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आपने इसका सेवन कई बार किया भी होगा. लेकिन क्या आपने कभी बादाम के तेल का इस्तेमाल किया है ? क्या आप जानते हैं कि ये किन-किन चीजों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और ये किस तरह से सेहत …]]>

बादाम  हर तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होता है. सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आपने इसका सेवन कई बार किया भी होगा. लेकिन क्या आपने कभी बादाम के तेल का इस्तेमाल किया है ? क्या आप जानते हैं कि ये किन-किन चीजों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और ये किस तरह से सेहत और सौंदर्य के लिए फायदेमंद है ? अगर नहीं जानते हैं तो कोई दिक्कत नहीं, यहां जान सकते हैं. आइए जानते हैं बादाम तेल के इस्तेमाल और इसके फायदों के बारे में.

चेहरे को निखारने के लिए

रोज़ाना रात को सोने से पहले बादाम के तेल से चेहरे पर मसाज करने से स्किन ग्लोइंग बनती है. डार्क सर्कल्स और दाग-धब्बे दूर होते हैं. स्किन में कसाव आता है. रिंकल कम होते हैं और रंग भी निखरता है.

बालों को संवारने के लिए
बालों का रूखापन दूर करने, उनमें चमक लाने, टूटने और झड़ने से बचाने के लिए बादाम का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए रात को सोने से पहले बादाम के तेल से अपने सिर और बालों की मालिश करें. इससे बाल और दिमाग को ताकत भी मिलती

शरीर की थकान और मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए बादाम के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस तेल से शरीर की मालिश करने से जहां थकान और दर्द से राहत मिलती है तो वहीं शरीर को पोषण भी भरपूर मिलता है.

एरोमा थेरेपी

बादाम के तेल को एरोमा थेरेपी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. थेरेपी में इसके इस्तेमाल से जहां शरीर रिलैक्स होता है तो वहीं थेरेपी के बाद नींद भी अच्छी और गहरी आने लगती है. साथ ही शरीर में थकान भी नहीं रहती है.

]]>