इन्फ्लूएंजा – Live Halchal

जापान में तेजी से बढ़ रहे इन्फ्लूएंजा के मामले
सर्दियां आते ही कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में लोगो अक्सर कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। दरअसल, इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से विभिन्न वायरस और बैक्टीरिया आसानी से हमें अपना शिकार बना लेते हैं। बीते दिनों जहां भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं, तो वहीं अब जापान में फ्लू (Japan Flu) के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। चिंता की बात यह है कि यहां पर इन्फ्लूएंजा (Influenza) मरीजों की औसत संख्या 10 साल में सबसे तेज गति से उच्च स्तर पर पहुंची है। इस बारे में खुद जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी।

इतना ही नहीं खुद भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को नियमित आधार पर जिलेवार इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और गंभीर सांस की बीमारियों के मामलों पर नजर रखने और इसकी रिपोर्ट देने को कहा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे फ्लू यानी इन्फ्लूएंजा से जुड़ी कुछ जरूरी बातों के बारे में-

क्या है फ्लू?

क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक फ्लू एक बीमारी है, जो आपको इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण होती है। यही वजह है कि इसे इन्फ्लूएंजा के नाम से भी जाना जाता है। इसके कारण सिर और शरीर में दर्द, गले में खराश, बुखार और रेस्पिरेटरी संबंधी लक्षण दिखाई देते हैं, जो गंभीर हो सकते हैं। फ्लू सर्दियों के महीनों में सबसे आम है, जब कई लोग एक साथ बीमार हो सकते हैं।

फ्लू के लक्षण क्या है?

फ्लू के लक्षण आमतौर पर जल्दी सामने आते हैं, जिसमें निम्न शामिल हो सकते हैं:-

खांसी

बुखार

सिरदर्द

ठंड लगना

नाक बहना

शरीर में दर्द

गला खराब होना

कमजोरी महसूस होना

दस्त या उल्टी (आमतौर पर सिर्फ बच्चों में)

फ्लू का कारण क्या है?

आमतौर इन्फ्लूएंजा वायरस फ्लू का कारण बनता है। इनमें इन्फ्लुएंजा ए, बी और सी सबसे आम प्रकार हैं, जो लोगों को संक्रमित करते हैं। इन्फ्लुएंजा ए और बी मौसमी हैं, जो ज्यादातर लोगों को सर्दियों में होता है और इनके लक्षण ज्यादा गंभीर होते हैं। वहीं, इन्फ्लुएंजा सी गंभीर लक्षण पैदा नहीं करता है और यह मौसमी नहीं है।

फ्लू से कैसे करें बचाव?

फ्लू से बचने का सबसे अच्छा तरीका हर साल फ्लू का टीका लगवाना है। इस वैक्सीन से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा, जो संक्रमण को पहचानने और आपके बीमार होने बचाने में मदद करता है। इसके अलावा आप निम्न तरीकों से खुद को इस संक्रमण से बचा सकते हैं-

अपने हाथ बार-बार साबुन और पानी से धोएं। अगर साबुन और पानी उपलब्ध नहीं हैं, तो अल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

छींकते या खांसते समय अपनी नाक और मुंह को कवर करें। आप इसके लिए अपनी कोहनी या टिशू का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फ्लू या अन्य संक्रामक बीमारियों से पीड़ित लोगों के निकट संपर्क में आने से बचें।

अगर आप बीमार हैं, तो दूसरों के आसपास जाने से बचें और मास्क जरूर पहनें।

बार-बार अपने चेहरे, आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।

दूसरों के साथ अपने खाने या खाने के बर्तन (कांटे, चम्मच, कप) आदि को शेयर न करें।

अलर्ट: तीन बच्चों और दो युवकों में मिले इन्फ्लूएंजा व कोरोना के लक्षण
सर्दी बढ़ने के साथ ही लोगों में इन्फ्लूएंजा व कोरोना वायरस के लक्षण मिल रहे हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है और संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए अग्रोहा भेजे जा रहे हैं। वीरवार को एक बच्चे और एक युवक में कोरोना के लक्षण मिले हैं। इसके साथ ही दो बच्चों व एक व्यक्ति में इन्फ्लूएंजा के लक्षण मिले हैं। चिकित्सकों ने इनके सैंपल लेकर जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिए हैं।

चिकित्सकों की माने तो तापमान में गिरावट के कारण सर्दी बढ़ रही है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी सर्दी, खांसी, जुकाम व गला खराब से ग्रस्त मरीजों में इजाफा होगा। नागरिक अस्पताल के बाल रोग विभाग में खांसी, जुकाम के बढ़ते केसों को लेकर गंभीर पाए जाने वाले मरीजों के संख्या अभी कम है। बाल रोग विभाग में प्रतिदिन बच्चों की ओपीडी 120 के आसपास हैं। वीरवार को पांच सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें बच्चों के तीन और व्यक्तियों के दो सैंपल हैं। नागरिक अस्पताल के साथ शहर के निजी अस्पतालों में भी खांसी, जुकाम, बुखार और गला खराब के केस बढ़ते जा रहे हैं।

निजी अस्पतालों को जारी की गाइडलाइन
मरीजों में वायरस के लक्षण मिलने के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। इसके अनुसार वह किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरतेंगे। यदि कोई केस मिलता है तो उसकी तुरंत प्रभाव से जानकारी सीएमओ कार्यालय में देंगे। इसके अतिरिक्त सभी अस्पताल प्रशासन इमरजेंसी सुविधाओं को अपग्रेड रखेंगेे, ताकि कोई दिक्कत न आए।

इन्फ्लूएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी सर्तकता बरत रहा है। पिछले एक सप्ताह से संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। गंभीर पाए जाने वाले मरीजों को दाखिल किया जा रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक जांच के लिए भेजे गए सभी 11 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी पांच सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।

गंभीर मरीजों के सैंपल भेजे जा रहे हैं। आज पांच लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से तीन सैंपल बच्चों के हैं। सैंपलों को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। अभी तक भेजे गए सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। – डॉ. संजय, माहमारी रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल