इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी खूनी संघर्ष – Live Halchal

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच हो रहे जंग को लेकर अमेरिका का बड़ा फैसला, अब और मचेगी तबाही…
इजरायल-फिलिस्तीन के मौजूदा टकराव के बीच अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने इजरायल को 73.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 5.4 हजार करोड़ रुपये के हथियार बेचने को मंजूरी दी है. बाइडन के इस फैसले को लेकर डेमोक्रेट्स सांसदों ने सवाल खड़े किए हैं. हालांकि पहले कहा जा रहा था कि इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी हिंसा के बावजूद सांसदों की तरफ से इस समझौते पर आपत्ति किए जाने की कोई संभावना नहीं है. रक्षा सौदों पर आपत्ति जताने वाले ये वे सांसद हैं जिन्होंने इजरायल का समर्थन करने को लेकर अमेरिकी नेतृत्व पर भी बेहिचक सवाल खड़े किए हैं. बाइडन प्रशासन इजरायल का लगातार बचाव कर रहा है. अमेरिका ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इजरायल-फिलिस्तीन के संघर्ष पर तीसरी बार बयान जारी होने से रोका.

तीन सांसदों के सहयोगियों ने बताया कि हथियारों की बिक्री के बड़े समझौते से पहले इसके बारे में संसद को आधिकारिक रूप से 5 मई को अधिसूचित किया गया था. वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बिक्री की योजना के बारे में संसद को अप्रैल में ही सूचित कर दिया गया था. लेकिन अब कुछ सांसदों ने रक्षा सौदों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बताते चलें कि अमेरिकी कानून के मुताबिक, औपचारिक अधिसूचना के बाद कैपिटल हिल यानी अमेरिकी संसद को बिक्री पर आपत्ति जताने के लिए 15 दिन का समय मिलता है. दरअसल, इस बिक्री पर आपत्ति की संभावना इसलिए नहीं जताई जा रही थी क्योंकि अमेरिका में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों ही पार्टियां इजरायल का समर्थन कर रही हैं.

बहरहाल, फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के रॉकेट हमले और इजरायल की जवाबी कार्रवाई में 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. बाइडन प्रशासन ने शुरू में तत्काल संघर्षविराम का आह्वान करने से परहेज किया और कहा कि इजरायल को हमास के खिलाफ खुद का बचाव करने का अधिकार है. शुरू में अमेरिकी प्रशासन के इस रुख पर कांग्रेस के ज्यादातर सदस्यों ने समर्थन किया था. लेकिन सांसदों की नई पीढ़ी इजरायल के अमेरिकी समर्थन पर सवाल करने को लेकर अधिक मुखर है. कुछ सांसद हथियारों की प्रस्तावित बिक्री के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं. वे चाहते हैं कि इसमें उनकी राय को भी शामिल किया जाए.

अमेरिकी सीनेट के विदेश मामलों की समिति के एक सदस्य ने वॉशिंगटन पोस्ट को बताया, ‘पिछले हफ्ते इजरायली सेना के हमलों में कई नागरिकों की जान चली गई. इजरायली सेना ने गाजा में अमेरिकी मीडिया संस्थान एसोसिएटेड प्रेस की इमारत को ध्वस्त कर दिया है.’

डेमोक्रेटिक सांसद ने कहा कि सीजफायर का दबाव डाले बिना हथियार बेचने से इजरायल सिर्फ नरसंहार को अंजाम देगा. उन्होंने कहा “स्मार्ट बमों की इस प्रस्तावित बिक्री को इजरायल पर युद्धविराम पर सहमत होने के लिए दबाव डाले बिना आगे बढ़ने की इजाजत देना केवल नरसंहार को बढ़ावा देगा.”

नियमों के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन को इस तरह की बिक्री के बारे में कांग्रेस को सूचित करने की आवश्यकता होती है, हालांकि आधिकारिक अधिसूचना आम तौर पर कांग्रेस के अनौपचारिक रूप से सहमत होने के बाद ही आती है. एक बार औपचारिक अधिसूचना जारी हो जाने के बाद प्रस्ताव पर आपत्ति जताने के लिए 15 दिन का वक्त होता है.

प्रस्तावित रक्षा सौदा के मुताबिक, ज्वाइंट डायरेक्ट अटैक म्यूनिशन या जेडीएएमएस किट में वो बम शामिल हैं जो सटीक तरीके से मार करने वाली मिसाइलों की तरह काम करते हैं. इजरायल पहले भी अमेरिका से ऐसे बम खरीद चुका है. इजरायल का दावा है कि वह यह बम इसलिए खरीद रहा है ताकि हमास के रॉकेट के हमलों से नागरिकों की सुरक्षा की जा सके. इजरायल का आरोप है कि हमास गाजा पट्टी में अपने बचाव में लोगों को अपनी ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहा है.

डेमोक्रेट्स सांसदों के विरोध के बावजूद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 8 अरब डॉलर के हथियारों की बिक्री को मंजूरी दी थी. उस दौरान डेमोक्रेट्स सांसदों का कहना था कि इससे मध्यपूर्व में हथियारों की होड़ बढ़ेगी. बाइडन ने अमेरिका की सत्ता में आते ही सऊदी और यूएई से रक्षा सौदों को अस्थायी तौर पर टाल दिया था, लेकिन यह भी विरोधाभास ही है कि मध्य पूर्व के एक अन्य देश इजरायल को हथियार बेचने को उन्होंने मंजूरी दे दी है. लिहाजा, डेमोक्रेटिक पार्टी के रुख में बदलाव की बात कही जाने लगी है.

विदेश मामलों की समिति के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि कांग्रेस को 5 मई को इस सौदे के बारे में सूचित किया गया था जिसमें इजरायल को बोइंग हथियार मुहैया कराया जाएगा. लेकिन कुछ सांसद 14 मई को इस डील के बारे में जान पाए और हैरान रह गए. डेमोक्रेटिक पार्टी के एक सदस्य ने बताया, ‘हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें हथियारों की बिक्री के बारे में पता चल गया.’

ग्रेगरी डब्ल्यू मीक्स (डी-एन.वाई.) की अध्यक्षता वाली समिति के सहयोगी ने कहा, “विदेश मामलों की समिति में पारदर्शिता नहीं है और संवेदनशील सौदों को नियमित रूप से बिना जांच के मंजूरी दी जाती है.”

डेमोक्रेटिक सीनेट के एक सहयोगी ने बताया कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि पार्टी के रवैये में बड़ा बदलाव आया है. हम हर बात में इजरायल के लिए हामी भरने लगे हैं. उन्होंने कहा कि इसकी संभावना कम है कि सौदा रद्द कर दिया जाए. प्रस्तावित हथियारों की बिक्री से इजरायल की आलोचना को लेकर डेमोक्रेट्स के बीच मतभेद बढ़ने की संभावना है.

यह सच है कि डेमोक्रेटिक पार्टी में एक ऐसा मजबूत गुट है जो इजरायल का समर्थन करता है. इनमें सीनेट नेता और न्यूयॉर्क के सांसद चार्ल्स ई. शूमर, सीनेट में विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष और न्यू जर्सी के रॉबर्ट मेनेंडेज़ और मैरीलैंड के स्टेनी एच. होयर शामिल हैं. अमेरिका के इन इन सभी नेताओं ने इजरायल के आत्मरक्षा के हक की वकालत की है.

लेकिन पार्टी में एक धड़ा वो भी जो इजरायल को समर्थन देने के पुराने रुख के खिलाफ खड़ा है. डेमोक्रेटिक पार्टी के नए सांसदों का यह धड़ा फिलिस्तीनियों पर हमले को लेकर इजरायल के रुख से नाराज है और सवाल खड़े कर रहा है. इन नए सांसदों ने बाइडन प्रशासन और कांग्रेस के नेताओं पर दबाव डाला है. इससे डेमोक्रेट्स सांसदों के बीच मतभेद उभर कर सामने आए हैं.

सांसद मार्क पोकन ने ट्वीट किया, ‘हम सिर्फ यह नहीं कर सकते हैं कि हमास के रॉकेट हमलों की निंदा करें और इजरायल के फिलिस्तीनियों पर हमले को नजरअंदाज कर दें. इसमें फिलिस्तीनियों की गैर-कानूनी बेदखली, प्रदर्शनकारियों पर हिंसक हमले, और फिलिस्तीनी बच्चों की हत्या शामिल है. अमेरिका को इस हिंसा का समर्थन नहीं करना चाहिए.’

यहां तक ​​कि इजरायल समर्थकों ने भी बेंजामिन नेतान्याहू की सैन्य कार्रवाइयों की निंदा की है. मेनेंडेज़ ने एसोसिएटेड प्रेस और अन्य मीडिया संस्थानों को निशाना बनाने पर शनिवार को एक बयान जारी था. मेनेंडेज़ ने ट्वीट किया, “मैं इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों की रिपोर्ट से बहुत परेशान हूं, जिसके चलते गाजा में निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई और साथ ही इजरायल ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों की इमारतों को निशाना बनाया.”

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी खूनी संघर्ष, इजरायल ने किया एयरस्ट्राइक
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच खूनी संघर्ष जारी है. युद्ध की आशंका के बीच एक बार फिर इजरायल की तरफ से एयरस्ट्राइक किया गया है, कई रॉकेट दागे गए हैं और टैंक से गोले छोड़े गए हैं. हालात इतने खराब हो गए हैं कि फिलिस्तीन में अब परिवारों का पलायन शुरू हो गया है. हर कोई अपने बच्चों को लेकर कहीं दूर सुरक्षित स्थानों के लिए निकल लिए हैं. जान बचाना इस समय सबसे बड़ी चुनौती बन गया है.

शुक्रवार को इजरायल की तरफ से दक्षिणी गाजा पट्टी पर कई रॉकेट दागे गए और एयरस्ट्राइक भी हुआ. ये हमला इतना जोरदार रहा कि फिलिस्तीन का एक पूरा परिवार साफ हो गया और कई घरों के चिथड़े उड़ गए. किसी ने विद्रोह करने की कोशिश की तो इजरायली सैनिकों द्वारा उसे भी मौत के घाट उतार किया गया.

इस समय फिलिस्तीन में कई ऐसे पीड़ित परिवार मौजूद हैं जो दिल दहला देने वाली घटनाएं बता रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि इजरायल के हमले में कई मासूमों की जान जा रही है. ये अलग बात है कि इजरायल ने लगातार जोर देकर कहा है कि उनका हमला सिर्फ आतंकियों का सफाया करने के लिए है.

फिलिस्तीन के लोगों की आपबीती

एक पीड़ित ने आपबीती बताते हुए कहा है कि हमने खिड़की से बाहर देखने की भी हिम्मत नहीं की. हमे नहीं जानना था कि कौन सा रॉकेट किसे निशाना बना रहा है. जब सुबर बाहर देखा तो सिर्फ तबाही का मंजर दिखाई पड़ा. बिल्डिंग टूट गई थीं, सड़क पर पेड़ पड़े थे और आसमान में काला धुएं का गुबार था. वहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि इजरायल के हमले में एक गर्भवती महिला समेत चार लोगों की भी मौत हो गई. उनका चार मंजिला घर भी कचरे के ढेर में तब्दील हो गया.स्कूलों में लिया जा रहा शरण

तबाही का आलम इस बात से भी लगाया जा सकता है कि हजारों लोग अब उन स्कूलों में शरण लेने को मजबूर हैं जिन्हें रिलीफ एजेंसी द्वारा चलाया जा रहा है. कई जगहों से पलायन तेज हो गया है और हमलों से बचने के लिए सभी दूर-दराज के इलाकों में जा रहे हैं. एक पीड़ित तो इतना परेशान हो चुका है वो मीडिया को कह रहा है- हमे नहीं पता कि अब कोरोना से बचना है या फिर रॉकेट से या फिर किसी दूसरे हमले से. मेरे बच्चों ने कुछ नहीं खाया है, सोने के लिए कोई बिस्तर-चादर नहीं है. हम सभी ने एक स्कूल में शरण ले रखा है.

हमास ने इजरायल पर अब तक दागे 1800 रॉकेट

वैसे अगर इजरायल की तरफ से रॉकेट दागे जा रहे हैं, तो हमास भी अब तक 1800 रॉकेट दाग चुका है. हमास की तरफ से भी इजारायल के रिहायशी इलाकों में गोले दागे गए हैं. इजरायल ने भी जोर देकर कहा है कि हमास की तरफ से इंसानियत को शर्मसार किया गया है और उन्हें इसका मुंहतोड़ जवाब मिलेगा. अब इस समय परिस्थिति ऐसी है जहां पर ना इजरायल पीछे हटने को तैयार है और ना ही फिलिस्तीन की तरफ से हमले कर रहा हमास. कुछ देशों द्वारा मध्यस्थता की कोशिश की गई है, लेकिन कोई परिणाम निकलता नहीं दिख रहा.