इजरायली सेना – Live Halchal

गाजा में इजरायली सेना के हमले जारी, खाना लेने जा रहे लोगों पर फायरिंग; 24 मरे
गाजा में खाना लेने के लिए जा रहे फलस्तीनियों पर इजरायली सैनिकों ने फायरिंग की है। इस घटना में 24 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं। यह घटना रफाह शहर की है और फायरिंग के शिकार हुए लोग खाद्य सामग्री वितरित करने वाले अमेरिकी संगठन जीएचएफ के सेंटर की ओर जा रहे थे।

शुक्रवार को ही संयुक्त राष्ट्र ने गाजा में खाद्य सामग्री लेने आए लोगों पर फायरिंग की घटनाओं में 798 स्त्री, पुरुषों और बच्चों के मारे जाने की जानकारी दी थी। इनके अतिरिक्त शनिवार को गाजा में इजरायली सेना के अन्य हमलों में 28 लोग मारे गए हैं।

गाजा में इजरायली सेना के हमले जारी
गाजा में युद्धविराम की कोशिश के बीच इजरायली सेना के हमले जारी हैं। शनिवार को हुए हवाई हमलों में चार बच्चों समेत 28 के मारे जाने की सूचना है। दीर अल-बलाह शहर में 13 लोग मारे गए जबकि 15 लोग खान यूनिस में मारे गए हैं।

इजरायली सेना ने कहा है कि दो दिनों में उसने करीब 250 ठिकानों को निशाना बनाया। हमास इन ठिकानों का इस्तेमाल इजरायली सेना पर हमले के लिए करता था और इनमें से कुछ में लड़ाके छिपे हुए थे।

इजरायली हमलों में अभी तक 57 हजार से ज्यादा लोग मारे गए
सात अक्टूबर, 2023 से गाजा पर जारी इजरायली हमलों में अभी तक 57 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। उससे पहले हमास ने इजरायली शहरों पर हमला कर करीब 1,200 लोगों को मार डाला था और 251 लोगों को जबरन गाजा में लाकर बंधक बना लिया था।

गाजा में युद्धविराम के एक अन्य प्रस्ताव पर कार्य हो रहा
इनमें से 50 बंधक अभी भी हमास के कब्जे में हैं जिनमें से 20 के ही जीवित होने की संभावना है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि गाजा में युद्धविराम के एक अन्य प्रस्ताव पर कार्य हो रहा है, उस पर दोनों पक्षों की सहमति बनने की संभावना है।

इजरायल की हूतियों के खिलाफ जबावी कार्रवाई
इजरायली सेना ने मंगलवार को जवाबी कार्रवाई करते हुए यमन के सना स्थित मुख्य हवाईअड्डे पर हवाई हमला किया। हमले में तीन लोग मारे गए। यह ईरान समर्थित हूती आतंकियों पर दो दिनों में दूसरा हमला है।

इजरायल ने यमन के होदेदाह बंदरगाह पर हवाई हमले किए
सोमवार को इजरायल ने यमन के होदेदाह बंदरगाह पर हवाई हमले किए थे। इससे पहले यमन के हूतियों ने रविवार को मिसाइल दागी थी जो इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट के पास गिरी थी।

लड़ाकू विमानों ने सना के मुख्य हवाईअड्डे पर हमला किया
इजरायली सेना ने कहा, आइडीएफ (इजरायल रक्षा बल) के लड़ाकू विमानों ने सना के मुख्य हवाईअड्डे पर हमला किया। हमलों में तीन विमानों, हवाईअड्डे के रनवे और हाउतियों के नियंत्रण वाले सैन्य हवाईअड्डे को निशाना बनाया गया।

सशस्त्र बलों की कार्रवाई जारी रहेगी
हूतियों ने कहा, हमारे सशस्त्र बलों की कार्रवाई जारी रहेगी। यमन द्वारा फलस्तीन को दिया जाने वाला समर्थन गाजा के विरुद्ध आक्रमण और घेराबंदी की समाप्ति के तक जारी रहेगा।

लगभग आधे गाजावासी दूसरे देश जाने को तैयार : सर्वेक्षण
लगभग आधे गाजावासी अन्य देशों में जाने के लिए इजरायल से सहायता के लिए आवेदन करने को तैयार हैं। यह बात मंगलवार को हुए एक सर्वेक्षण में सामने आई है। सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि गाजा में 48 प्रतिशत फलस्तीनियों ने हमास विरोधी प्रदर्शनों का समर्थन किया।

फलस्तीनी नीति एवं सर्वेक्षण अनुसंधान केंद्र द्वारा किया गया यह सर्वेक्षण एक से चार मई के बीच गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक के लोगों के मतदान पर आधारित है। यह सर्वेक्षण युद्ध विराम के टूटने के बाद इजरायली सेना द्वारा गाजा में अभियान पुन: शुरू करने के लगभग छह सप्ताह बाद किया गया था।

सर्वेक्षण में शामिल 49 प्रतिशत लोगों ने कही ये बात
रिपोर्ट में कहा कि सर्वेक्षण में शामिल 49 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे इजरायली बंदरगाहों और हवाईअड्डों के माध्यम से प्रवास में सहायता के लिए इजरायल से आवेदन करने के लिए तैयार हैं, जबकि 50 प्रतिशत ने कहा कि वे ऐसा करने के लिए तैयार नहीं होंगे।

इजरायली सेना ने गाजा में विदेशी सहायता पर लगाई रोक, दाने-दाने को मोहताज फलस्तीनी
करीब 19 महीने से इजरायल के हमले झेल रहा गाजा अब भूख और प्यास की चपेट में है। इजरायली सेना द्वारा दो महीने से विदेशी सहायता रोके जाने के बाद गाजा में फूड स्टोर और कम्युनिटी किचेन में लूटपाट शुरू हो गई है। भूखे-प्यासे लोग अब बेकाबू हो रहे हैं।

इजरायल फलस्तीनियों को क्रूर सामूहिक दंड दे रहा है
इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने इजरायल से खाद्य सामग्री की आमद पर लगी रोक हटाने की अपील कहा है। कहा है कि गाजा में मानवीय सहायता की आपूर्ति रोककर इजरायल फलस्तीनियों को क्रूर सामूहिक दंड दे रहा है। हफ्तों से एक बार खाना खाकर दिन काट रहे फलस्तीनी लोगों से अब 24 घंटे में मिलने वाले चंद निवाले भी दूर हो रहे हैं।

पांच स्थानों पर खाद्य सामग्री की लूटपाट की घटनाएं
इसी के चलते बुधवार को गाजा में पांच स्थानों पर खाद्य सामग्री की लूटपाट की घटनाएं हुईं। जहां पर खाद्य सामग्री की लूट हुई है उनमें संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी शिविर का खाद्यान्न गोदाम भी शामिल है।

अब खाने के लिए लड़ाई शुरू
गाजा में गैर सरकारी संगठन की श्रृंखला चलाने वाले अमजद अल-शावा कहते हैं कि खाद्य सामग्री की लूटपाट शुरू होने से समझा जा सकता है कि गाजा की स्थिति कितनी गंभीर है। यहां पर अब खाने के लिए लड़ाई शुरू हो गई है।विश्व समुदाय को इस ओर ध्यान देना चाहिए। इस बीच गाजा में इजरायली सेना के जमीनी और हवाई हमले भी जारी हैं। गुरुवार को हुए हमलों में 12 लोग मारे गए। इन्हें मिलाकर अक्टूबर 2023 से अभी तक मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या बढ़कर 52 हजार को पार कर गई है।

गाजा में शांति के लिए भारत कर सकता है प्रयास
भारत संबद्ध पक्षों से संपर्क कर गाजा में शांति स्थापना के लिए प्रयास कर सकता है। भारत इजरायली बंधकों की रिहाई और गाजा में युद्धविराम के बाद क्षेत्र में शांति देखना चाहता है। इसलिए भारत पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने में अपना योगदान देने के लिए तैयार है। यह बात संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने फलस्तीन पर आयोजित सेमिनार में कही।

उल्लेखनीय है कि भारत उन चंद देशों में शामिल है जिसके इजरायल और फलस्तीन के साथ बेहतर रिश्ते हैं, वह दोनों से समान रूप से बात कर सकता है। यद्यपि स्थायी प्रतिनिधि ने अपने संबोधन में इजरायल और हमास का उल्लेख नहीं किया।

भारत खुद भी आतंकवाद का भुक्तभोगी
पी हरीश ने कहा कि भारत खुद भी आतंकवाद का भुक्तभोगी है, इसलिए उसे इसकी विभीषिका का अंदाजा है। ¨हसा से कोई समस्या सुलझाई नहीं जा सकती है, बातचीत के जरिये ही समस्या का स्थायी समाधान और शांति संभव है।

इजरायली हमलों से घबराया हमास, बोला- तेज कार्रवाई से बंधकों की जान को खतरा
इजरायली सेना ने जिन इलाकों को खाली करने के लिए नोटिस दिया है उनमें इजरायल से अगवा कर बंधक बनाए करीब आधे लोग मौजूद हैं। हमास इन बंधकों को वहां से नहीं हटाएगा।

अगर इजरायली सेना वहां पर हमला करती है तो बंधक बने इजरायली लोगों की जान को खतरा हो सकता है। यह बात हमास की सशस्त्र शाखा अल-कासेम ब्रिगेड ने कही है।

बंधकों की रिहाई के लिए गंभीर हो इजरायल- हमास
संगठन ने कहा है कि अगर इजरायल को बंधकों की जान की चिंता है तो वह अविलंब सैन्य कार्रवाई रोककर बंधकों की रिहाई के लिए गंभीर बातचीत करे। इसलिए बंधकों की सुरक्षा को लेकर अब पूरी जिम्मेदारी इजरायल सरकार की है। वह उन्हें छुड़वाने के लिए प्रयास कर सकती है या फिर उन्हें गाजा में हमले कर उनकी जान को खतरे में डाल सकती है।

हमास के मनी एक्सचेंजर को मारा
इजरायली सेना ने गाजा सिटी में एक हमले में हमास के मनी एक्सचेंजर सईद अहमद आबेद खुदारी को मार गिराया है। खुदारी हमास को विदेशी मुद्रा में मिलने वाले चंदे के बदले में रोजमर्रा के लेन-देन में काम आने वाली मुद्रा उपलब्ध कराता था।

इजरायली सेना लगातार कर रहे हमले
इजरायली सेना ने कहा है कि इस लिहाज से खुदारी आतंकियों को धन उपलब्ध कराने का कार्य करता था। उसकी कंपनी अल वेफाक कंपनी फंड को इजरायल सरकार ने पहले ही आतंकी संगठन घोषित कर रखा है।

गाजा में तबाही मचा रही इजरायली सेना, स्कूल पर हुए हमले में 15 फलस्तीनियों की मौत
इजरायल अब कई मोर्चे पर लड़ाई लड़ रहा है। हमले हमास और अब हिजबुल्ला के साथ ईरान। लेकिन इजरायली सेना आतंकियों के खात्मे करने से पीछे नहीं हट रही है। रॉयटर के मुताबिक, गाजा में एक स्कूल पर हुए इजरायली हमले में 15 फलस्तीनी मारे गए। इसके कुछ घंटे बाद वेस्ट बैंक में दो हमलों में एक स्थानीय हमास कमांडर सहित नौ आतंकवादी मारे गए।

हमास ने कहा कि गाजा शहर में विस्थापितों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर इजरायली ने हवाई हमले किए। वहीं, इज़रायली सेना ने कहा कि वेस्ट बैंक के दो हवाई हमलों में से पहले हमले में तुल्कर्म शहर के पास एक शहर में एक वाहन पर हमला किया गया, जिसमें एक आतंकवादी सेल को निशाना बनाया गया था, जिसके बारे में उसने कहा था कि वह हमला करने की फिराक में था।

हमास ने लगाए आरोप

हमास द्वारा संचालित सरकारी मीडिया कार्यालय ने कहा कि गाजा पट्टी में, गाजा शहर के शेख राडवान पड़ोस में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर इजरायली हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए। हमास ने कहा कि गाजा शहर में विस्थापितों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर इजरायली हवाई हमले में शनिवार को कम से कम 15 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई, इसके कुछ घंटे बाद कब्जे वाले वेस्ट बैंक में दो हमलों में एक स्थानीय हमास कमांडर सहित नौ आतंकवादी मारे गए।

इजरायली सेना ने कही ये बात

इजरायली सेना ने कहा कि स्कूल का इस्तेमाल हमास के लिए आतंकवादियों को छिपाने और हथियार बनाने के लिए कमांड सेंटर के रूप में किया जा रहा था। हमास ने इजरायल के इन आरोपों से इनकार किया है कि वह स्कूलों और अस्पतालों जैसी नागरिक सुविधाओं से संचालित होता है।

इजरायली सेना ने कहा कि वेस्ट बैंक के दो हवाई हमलों में से पहले हमले में तुल्कर्म शहर के पास एक शहर में एक वाहन पर हमला किया गया, जिसमें एक आतंकवादी सेल को निशाना बनाया गया था, जिसके बारे में उसने कहा था कि वह हमला करने की फिराक में था।

गाजा में इजराइल-हमास युद्ध से पहले वेस्ट बैंक में हिंसा बढ़ रही थी और तब से यह बढ़ गई है, इस क्षेत्र में लगातार इजरायली हमले हो रहे हैं, जो उन क्षेत्रों में से एक है जहां फलस्तीनी एक राज्य की मांग कर रहे हैं।

इजरायल विरोधी हमलों में भी वृद्धि हुई

फलस्तीनी क्षेत्रों में ताजा हमले ईरान और लेबनान के हिज़्बुल्लाह समूह के साथ इजरायल के बढ़ते तनाव के बीच हुए हैं, जिससे मध्य पूर्व में व्यापक संघर्ष की आशंकाएँ पैदा हो गई हैं। अमेरिका और फ्रांस, ब्रिटेन, इटली और मिस्र सहित अंतरराष्ट्रीय साझेदारों ने क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ने से रोकने के लिए शनिवार को राजनयिक संपर्क जारी रखा।