इजरायली जहाज – Live Halchal

इजरायली जहाज पर ईरानी सेना ने किया कब्जा, 17 भारतीय सवार
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने शनिवार को होर्मुज की खाड़ी (Strait of Hormuz) में एक इजरायली-लिंक्ड मालवाहक जहाज को जब्त कर लिया। इस जहाज पर 17 भारतीय भी सवार हैं, जिसके बाद भारत सरकार की अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए चिंता बढ़ गई है।

ईरान ने कहा है कि इस कार्रवाई की वजह से वह इस महत्वपूर्ण शिपिंग मार्ग को बंद कर सकता है। साथ ही ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वह सीरिया वाणिज्य दूतावास पर इजरायली हमले के लिए जवाबी कार्रवाई करेगा।

वहीं, ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच इजराइली कंटेनर जहाज पर मौजूद सभी भारतीयों की सुरक्षित रिहाई के लिए भारत ने ईरान से संपर्क साधा है।

तेहरान के संपर्क में भारत

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षित शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए भारत तेहरान और दिल्ली दोनों में राजनयिक चैनलों के जरिए ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है।

तेहरान इजरायल पर बड़ा हमला कर सकता है

दरअसल, ईरान की यह कार्रवाई उन बढ़ती हुई आशंकाओं के बीच आई है, जब 12 दिन पहले सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमले के जवाब में तेहरान इजरायल पर बड़ा हमला कर सकता है।

ईरान के कब्जे में है जहाज- भारत

भारत सरकार के एक सूत्र ने कहा, “हमें पता है कि मालवाहक जहाज ‘एमएससी एरीज़’ को ईरान ने अपने कब्जे में ले लिया है। हमें पता चला है कि जहाज पर 17 भारतीय नागरिक मौजूद हैं।”

एमएससी एरीज़ ने दिया बयान

दूसरी तरफ एरीज़ का संचालन करने वाली एमएससी ने पुष्टि की है कि ईरान ने जहाज को जब्त कर लिया है। साथ ही कहा है कि वह जहाज की सुरक्षित वापसी और इसके चालक दल के 25 सदस्यों की सुरक्षा के लिए तेहरान के अधिकारियों के साथ संपर्क में है।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड फोर्स के कमांडो दस्ते ने शनिवार को समुद्र के मध्य इजरायल के कंटेनर शिप को कब्जे में ले लिया। इस जहाज के 25 सदस्यीय चालक दल में 17 भारतीय नागरिक हैं। कमांडो जहाज को कब्जे में लेकर ईरानी तट की ओर ले गए हैं। ईरान और इजरायल के बीच बढ़े तनाव के बीच यह घटना हुई है।

बीते 72 घंटों में अमेरिकी, ब्रिटिश व इजरायली जहाज को बनाया निशाना
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने हमले के ताजा सिलसिले में अमेरिका ब्रिटेन और इजरायल के जहाजों को निशाना बनाया है। हूती ने ये हमले रॉकेट और ड्रोन से किए हैं । ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने कहा है कि उन्होंने ब्रिटेन के एक जहाज को निशाना बनाया है जबकि अमेरिका के युद्धपोत निशाना बने हैं।

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने हमले के ताजा सिलसिले में अमेरिका, ब्रिटेन और इजरायल के जहाजों को निशाना बनाया है। हूती ने ये हमले रॉकेट और ड्रोन से किए हैं। हूती विद्रोही गाजा पर इजरायली हमले के विरोध में नवंबर 2023 से लाल सागर और उसके आसपास के जल क्षेत्र में मालवाहक जहाजों पर हमले कर रहे हैं।

हूती विद्रोहियों कई जहाजों को बनाया निशाना

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने कहा है कि उन्होंने ब्रिटेन के एक जहाज को निशाना बनाया है, जबकि अमेरिका के युद्धपोत निशाना बने हैं। अरब सागर और हिंद महासागर में इजरायली जहाजों को निशाना बनाया गया है। हूती की सैन्य शाखा के प्रवक्ता याह्या सारी ने टेलीविजन पर दिए बयान में बताया है कि ये हमले बीते 72 घंटों में किए गए हैं।

अमेरिकी नौसेना ने क्या कहा?

समुद्री सुरक्षा से जुड़ी ब्रिटिश कंपनी एंब्रे ने बताया है कि रविवार को अदन की खाड़ी में एक जहाज पर हमला होने की सूचना मिली है, लेकिन उससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, जबकि अमेरिकी नौसेना ने कहा है कि हूती के कब्जे वाले यमन में ताजा हमले में सतह से हवा में मार करने वाले मोबाइल सिस्टम को नष्ट किया गया है।

इसके अतिरिक्त लाल सागर के आकाश में एक अज्ञात ड्रोन को भी मार गिराया गया है। साथ ही एंटी शिप मिसाइल को लक्ष्य से टकराने से पहले ही नष्ट कर दिया गया।