इजराइल-हमास युद्ध – Live Halchal

इजराइल-हमास युद्ध: मिस्र से युद्धविराम योजना पर चर्चा करेगा हमास का प्रतिनिधिमंडल
इजरायली सेना गाजा के शहरों-कस्बों में घुस आई है और उसने हमास के ठिकानों पर जमीनी और हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। वहीं, हमास के एक अधिकारी ने कहा संघर्ष विराम पर चर्चा के लिए हमास का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को काहिरा आने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने सात अक्टूबर के हमले के प्रतिशोध में हमास को नष्ट करने की कसम खाई है।

23 लाख की आबादी वाले गाजा की करीब 85 प्रतिशत आबादी सात अक्टूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से घर छोड़ चुकी है। उत्तरी और दक्षिणी गाजा के बाद इजरायली सेना अब मध्य गाजा के लोगों को घर छोड़ने के लिए कह रही है। इजरायली सेना यहां के शहरों-कस्बों में घुस आई है और उसने हमास के ठिकानों पर जमीनी और हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। करीब डेढ़ लाख लोगों पर अब बचने के लिए इलाका छोड़ने का दबाव है।

गाजा का अब कोई भी इलाका आमजन के लिए सुरक्षित नहीं
गुरुवार रात विभिन्न इलाकों से भागकर मिस्त्र सीमा के नजदीक रफाह शहर में शरण लिए फलस्तीनियों पर हवाई हमले में 20 लोगों के मारे जाने और 55 के घायल होने की सूचना है। इस समय पूरे गाजा में इजरायली सेना के हमले चल रहे हैं। गाजा का अब कोई भी इलाका आमजन के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है।

इजरायली सेना जमीन, आकाश और समुद्र से हमले कर रही है
हमास और इस्लामिक जिहाद के लड़ाकों की तलाश में इजरायली सेना जमीन, आकाश और समुद्र से हमले कर रही है। मध्य गाजा के अल-बुरेज, नुसीरत और मेघाजी शहरों में इजरायली सेना टैंकों के साथ पहुंचकर लड़ाई छेड़ चुकी है। खाद्य सामग्री, पानी और दवाओं के संकट से जूझ रहे फलस्तीनी अब समझ नहीं पा रहे कि जान बचाने के लिए वे कहां जाएं। फिलहाल ये लोग दीर अल-बलाह में लगाए गए टेंटों में शरण ले रहे हैं।

गाजा के सभी क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए सुरक्षा परिषद प्रस्ताव पारित कर चुका है लेकिन संयुक्त राष्ट्र को समझ नहीं आ रहा कि युद्ध के बीच राहत सामग्री लोगों तक कैसे पहुंचेगी। दक्षिण के खान यूनिस शहर में अल-अमाल अस्पताल के नजदीक भीषण लड़ाई छिड़ी हुई है।

गाजा में मरने वालों की संख्या 21,320 हो गई है
इजरायल के लड़ाकू विमान जमीन पर लड़ रहे सैनिकों को कवर देते हुए बमबारी कर रहे हैं। इसके चलते खान यूनिस में बमबारी 10 लोग मारे गए हैं और 12 घायल हुए हैं। खान यूनिस के अन्य इलाकों में भी लोगों के मारे जाने की सूचना है। इजरायली कार्रवाई में गाजा में मरने वालों की संख्या 21,320 हो गई है जबकि करीब 56 हजार घायल हैं। गाजा में इजरायल के भी अभी तक 169 सैनिक मारे गए हैं और करीब 900 घायल हुए हैं।

इजरायली सैनिकों ने गाजा में तीन इजरायली बंधकों की हत्या कर दी थी
सेना ने गुरुवार को कहा कि इजरायली सैनिकों ने 15 दिसंबर को गाजा में तीन इजरायली बंधकों की हत्या कर दी। सेना ने कहा कि मदद के लिए बंधकों की पुकार को हमास आतंकवादियों द्वारा उन्हें घात में फंसाने की चाल समझ लिया, 15 दिसंबर को, सेना ने तुरंत उन तीन बंधकों की हत्या की जिम्मेदारी ले ली, जिन्हें दक्षिणी इजरायल के कस्बों पर हमास के सात अक्टूबर के हमले के दौरान आतंकवादियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। वे फिलिस्तीनी समूह द्वारा बंधक बनाए गए 240 लोगों में से थे।

डब्ल्यूएचओ ने कहा, गंभीर संकट में गाजा
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अधानम गेब्रेसस ने गाजा के लोगों को गंभीर संकट में घिरा बताया है। कहा है कि वहां के 36 में से केवल 15 अस्पताल सीमित सुविधाओं के साथ चल रहे हैं जबकि युद्ध में घायल दसियों हजार लोग वहां इलाज के लिए मौजूद हैं। यह स्थिति कुछ दिन और चली तो गाजा की स्वास्थ्य सुविधाएं पंगु हो जाएंगी और घायलों व बीमारों के लिए प्राथमिक उपचार भी मुश्किल हो जाएगा।

गाजा में फिर बमबारी शुरू हुई
इजराइल-हमास युद्ध में एक बार फिर से बमबारी शुरू हो गई है। आज दोनों के बीच अस्थायी युद्धविराम समाप्त हो गया, जिसकी मध्यस्थता कर रहे कतर का कोई बयान भी सामने नहीं आया है। कतर ने युद्धविराम के विस्तार के बारे में तत्काल कोई सूचना नहीं दी, जिससे नए सिरे से लड़ाई की संभावना बढ़ गई है।

बता दें कि युद्ध विराम शुक्रवार सुबह 7 बजे समाप्त हो गया। युद्ध एक सप्ताह पहले 24 नवंबर को रोका गया था, जो शुरुआत में चार दिनों तक चला और फिर कतर और साथी मध्यस्थ मिस्र की मदद से कई दिनों तक बढ़ा दिया गया। इस बार भी हमास ने युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उस पर बात नहीं बन पाई।

बंधकों के छूटने के बाद फिर रॉकेट हमले

सप्ताह भर के संघर्ष विराम के दौरान, गाजा में हमास और अन्य आतंकवादियों ने 100 से अधिक बंधकों को रिहा कर दिया, जिनमें से अधिकांश इजरायली थे, बदले में 240 फलस्तीनियों को इजरायल की जेलों से छोड़ा गया। छोड़े गए लोगों में ज्यादातर सभी महिलाएं और बच्चे थे।

युद्धविराम खत्म होने के एक घंटे बाद ही बमबारी शुरू

द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, आज युद्धविराम के समाप्त होने के एक घंटे बाद ही इजरायल ने गाजा पर रॉकेट दाग दिया। एक सप्ताह में यह पहला हमला है, जो दोनों सेनाओं के बीच सहमत युद्धविराम की समाप्ति के बाद हुआ।

कई आतंकियोंं को मारने का दावा

इजरायली सेना (आईडीएफ) ने कहा है कि गाजा के भीतर रॉकेट हमले से कई आतंकियों को मारा गया है। वहीं, गाजा से दागे गए एक रॉकेट को इजरायली सेना ने नष्ट भी कर दिया। हमले से किसी के घायल होने की रिपोर्ट नहीं है।

बता दें कि आईडीएफ ने सात दिनों के युद्धविराम के पूरा होने के बाद पहले ही लड़ाई जारी रखने की बात कही थी। आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने बीते दिन कहा था कि आईडीएफ लड़ाई फिर से शुरू करने के लिए तैयार है।

द टाइम्स ऑफ इजरायल ने कहा कि उत्तरी गाजा पट्टी में गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनी जा रही हैं।