इंस्टाग्राम – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 29 May 2026 07:03:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इंस्टाग्राम – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मेटा लाएगा पेड फीचर्स… इंस्टाग्राम-फेसबुक और वाट्सएप के लिए आएंगे ‘प्लस’ प्लान https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a1-%e0%a4%ab%e0%a5%80%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%b8/673921 Fri, 29 May 2026 07:03:05 +0000 https://livehalchal.com/?p=673921  इंटरनेट मीडिया दिग्गज मेटा अब अपने यूजर्स से पैसे लेकर प्रीमियम फीचर्स देने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और वाट्सएप के लिए नए ‘प्लस’ सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं, जिनके तहत यूजर्स को अतिरिक्त फीचर, ज्यादा पहुंच और कस्टमाइजेशन विकल्प मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि इसके जरिये यूजर्स को नए …]]>

 इंटरनेट मीडिया दिग्गज मेटा अब अपने यूजर्स से पैसे लेकर प्रीमियम फीचर्स देने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और वाट्सएप के लिए नए ‘प्लस’ सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं, जिनके तहत यूजर्स को अतिरिक्त फीचर, ज्यादा पहुंच और कस्टमाइजेशन विकल्प मिलेंगे।

कंपनी का दावा है कि इसके जरिये यूजर्स को नए अनुभव मिलेंगे और इंटरनेट मीडिया इस्तेमाल करने का तरीका भी बदलेगा। मेटा का यह कदम विज्ञापन आधारित कमाई पर निर्भरता कम करने और सब्सक्रिप्शन माडल के जरिए नया राजस्व बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। कंपनी इन योजनाओं को भारत समेत कई वैश्विक बाजारों में शुरू करने की तैयारी कर रही है।

रिपोर्ट में क्या है?

रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस की कीमत 3.99 डालर प्रति माह (करीब 387 रुपये) हो सकती है, जबकि वाट्सएप प्लस के लिए 2.99 डालर प्रति माह (करीब 290 रुपये) चार्ज किए जा सकते हैं। हालांकि भारत के लिए आधिकारिक कीमतों की घोषणा अभी नहीं की गई है।टेकक्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम प्लस यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव फीचर मिलेंगे।

इनमें यह देखने की सुविधा शामिल होगी कि उनकी स्टोरी कितनी बार दोबारा देखी गई। साथ ही यूजर्स मौजूदा ‘क्लोज फ्रेंड्स’ विकल्प से आगे बढ़कर अनलिमिटेड स्टोरी आडियंस लिस्ट बना सकेंगे।प्रीमियम यूजर्स बिना अपना नाम दिखाए दूसरों की स्टोरी देख सकेंगे।

इसके अलावा स्टोरी को 24 घंटे से अधिक समय तक सक्रिय रखने और हर सप्ताह एक स्टोरी को अतिरिक्त प्रमोशन देने का विकल्प भी मिलेगा।इंस्टाग्राम प्लस में प्रोफाइल और एप कस्टमाइजेशन के लिए भी कई नए फीचर जोड़े गए हैं।

यूजर्स को एनिमेटेड ‘सुपर हार्ट’ रिएक्शन, बायो के लिए खास फांट, कस्टम एप आइकन और प्रोफाइल पिनिंग जैसे विकल्प मिलेंगे।वहीं, वाट्सएप प्लस का फोकस चैटिंग अनुभव को ज्यादा निजी और आकर्षक बनाने पर रहेगा। सब्सक्राइबर यूजर्स को कस्टम चैट थीम, एक्सक्लूसिव रिंगटोन, प्रीमियम स्टिकर, अतिरिक्त पिन चैट और एडवांस्ड लिस्ट कस्टमाइजेशन फीचर मिलेंगे।

क्या है मेटा वन?

मेटा की प्रोडक्ट प्रमुख नाओमी ग्लाइट ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में सब्सक्राइबर यूजर्स के लिए और भी मजेदार फीचर जोड़े जाएंगे।कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ये नए सब्सक्रिप्शन प्लान ‘मेटा वेरिफाइड’ सेवा से अलग होंगे। मेटा वेरिफाइड फिलहाल पहचान सत्यापन, अकाउंट सुरक्षा और ग्राहक सहायता जैसी सुविधाएं देता है।

इसके साथ ही मेटा एआई आधारित सेवाओं को भी अपने नए “मेटा वन” सब्सक्रिप्शन इकोसिस्टम के जरिए विस्तार देने की तैयारी कर रहा है, जिसमें क्रिएटर और बिजनेस टूल्स को भी शामिल किया जाएगा।

]]>
WhatsApp में जल्द आ सकता है इंस्टाग्राम वाला ये फीचर https://livehalchal.com/whatsapp-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a6-%e0%a4%86-%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be-2/637206 Thu, 09 Oct 2025 10:44:09 +0000 https://livehalchal.com/?p=637206 WhatsApp एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक नया स्टेटस क्वेश्चन फीचर टेस्ट कर रहा है, जो इंस्टाग्राम के क्वेश्चन स्टिकर जैसा है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने स्टेटस अपडेट में सवाल पूछ सकते हैं और दूसरे यूजर्स उनके जवाब दे सकते हैं। ये फीचर अभी कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है और जल्द ही …]]>

WhatsApp एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक नया स्टेटस क्वेश्चन फीचर टेस्ट कर रहा है, जो इंस्टाग्राम के क्वेश्चन स्टिकर जैसा है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने स्टेटस अपडेट में सवाल पूछ सकते हैं और दूसरे यूजर्स उनके जवाब दे सकते हैं। ये फीचर अभी कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। जवाब प्राइवेट रहेंगे और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेंगे।

इंस्टेंटमैसेजिंगऐप WhatsApp ने एंड्रॉयड के लिए नया Status Question फीचरटेस्ट करना शुरू किया है, जैसा कि एक फीचरट्रैकर की रिपोर्ट में बताया गया है। ये फिलहाल कुछ बीटाटेस्टर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर के जरिए उपलब्ध है और आने वाले हफ्तों में ज्यादा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। ये Instagram के Question Sticker जैसा फीचर है, जहां व्यूअर्स सीधे सवाल बॉक्स में अपने जवाब दे सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये जवाब प्राइवेट रहेंगे और सिर्फ सेंडर और रिसीवर को ही दिखेंगे।

WhatsApp का Status Question फीचर कैसे काम करता है?
फीचरट्रैकर wabetainfoने बताया कि WhatsApp अपने बीटाटेस्टर्स के लिए Status Questions फीचर को एंड्रॉयड 2.25.29.12 के लेटेस्टअपडेट में जारी कर रहा है। ये अपडेट धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है, इसलिए कुछ यूजर्स को ये नया फीचर अभी नहीं दिखेगा, भले ही उन्होंने लेटेस्टबीटावर्जनइंस्टॉल कर लिया हो।

WhatsApp आने वाले हफ्तों में इस फीचर को और भी ज्यादा यूज़र्स के लिए जारी कर सकता है। इससे कंपनी को बग्स और दूसरी दिक्कतों को ठीक करने का समय मिलेगा और साथ ही इस नए Status Questions फीचर पर यूजर्स का फीडबैक भी मिल पाएगा।

Instagram पर भी ऐसा ही Question Sticker फीचर मौजूद है, जहां यूजर्स सवाल पूछकर और जवाब लेकर अपने फॉलोअर्स और व्यूअर्स के साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं।

इस अपडेट के साथ, WhatsAppकथित तौर परयूजर्स को अपने स्टेटसअपडेट में फोटो और वीडियो के साथ एक नया QuestionBoxडालने की सुविधा देगा। दूसरे यूजर्स इस सवाल पर टैप करके उसका जवाब टाइप कर सकेंगे।

एक यूजर को एक सवाल पर कई जवाब मिल सकते हैं, जो ‘Viewers List’ में दिखाई देंगे, जैसा कि फीचरट्रैकर ने शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में दिखाया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर किसी कॉन्टैक्ट के ऐपवर्जन में येफीचरइनेबल्ड नहीं है, तो WhatsApp एक मैसेज दिखाएगा कि ‘येफंक्शनालिटी अभी उनके वर्जन में सपोर्टेड नहीं है।’ जवाब सिर्फ उसी व्यक्ति को भेजे जाएंगे जिसने सवाल पोस्ट किया है, और वही उन्हें देख सकता है।

यूजर्स को हर बार नोटिफिकेशन मिलेगा जब कोई उनके सवाल का जवाब देगा। WhatsApp उन्हें ये ऑप्शन भी दे सकता है कि वे इन जवाबों को अपने अगले स्टेटसअपडेट में शेयर कर सकें। हालांकि, जवाब देने वाले की पहचान छिपी रहेगी। यूजर्स को अनुचित जवाबों को रिपोर्ट करने का ऑप्शन भी मिल सकता है।

फीचरट्रैकर के मुताबिक, ये सभी जवाब एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ भेजे जाएंगे ताकि प्राइवेसी और सिक्योरिटी बनी रहे। इन्हें सिर्फ सेंडर और रिसीवर ही देख सकेंगे।

]]>
वॉट्सऐप यूजर्स को मिला नया फीचर, इंस्टाग्राम वालों के भी मजे ही मजे! https://livehalchal.com/%e0%a4%b5%e0%a5%89%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%90%e0%a4%aa-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%af/592047 Wed, 27 Nov 2024 10:51:02 +0000 https://livehalchal.com/?p=592047 वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम यूजर्स को नए फीचर मिले हैं। मेटा के स्वामित्व वाले दोनों ही प्लेटफॉर्म ने यूजर्स के एक्सपीरियंस को इनहान्स करने के लिए इन फीचर्स को रोलआउट किया है। इंस्टाग्राम पर अब यूजर्स लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं। लेकिन यह केवल एक घंटे के लिए ही एक्टिव रहेगी। वहीं वॉट्सऐप पर स्टेट्स …]]>

वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम यूजर्स को नए फीचर मिले हैं। मेटा के स्वामित्व वाले दोनों ही प्लेटफॉर्म ने यूजर्स के एक्सपीरियंस को इनहान्स करने के लिए इन फीचर्स को रोलआउट किया है। इंस्टाग्राम पर अब यूजर्स लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं। लेकिन यह केवल एक घंटे के लिए ही एक्टिव रहेगी। वहीं वॉट्सऐप पर स्टेट्स विजिबिलिटी पूरी तरह से बदल गई है।

WhatsApp- Instagram अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को मजेदार और इनहान्स करने के लिए नए फीचर्स की पेशकश करते रहते हैं। अब मेटा के मालिकाना हक वाले दोनों ऐप्स ने यूजर्स के लिए कुछ नए फीचर रोलआउट किए हैं, जो यूजिंग एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा मजेदार बना देंगे। वॉट्सऐप के नए फीचर की बात करें तो कंपनी ने ‘स्टेट्स विजिबिलिटी’ में बदलाव किया है, जबकि इंस्टाग्राम पर अब यूजर्स को लोकेशन शेयर करने की भी सुविधा मिल गई है।

वॉट्सऐप पर क्या नया?
वॉट्सऐप पर स्टेट्स विजिबिलिटी बदल गई है, पहले किसी भी कॉन्टैक्ट नंबर का स्टेट्स गोले में दिखाई देता था, लेकिन अब वह बदलकर वर्टिकल हो गया है। जैसे फेसबुक पर किसी की स्टोरी दिखती है, ठीक वैसे ही अब वॉट्सऐप पर दिखेगा। फिलहाल यह सुविधा कुछ यूजर्स को मिली है। इसे धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकते हैं लोकेशन
इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए भी नया फीचर रोलआउट किया गया है। अब यूजर्स इंस्टाग्राम पर भी लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं। मेटा के अन्य ऐप्स पर पहले से ही यह सुविधा मौजूद थी, लेकिन अब इसे इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए भी कंपनी लेकर आ गई है। ध्यान रखना है कि लोकेशन सिर्फ एक घंटे के लिए ही एक्टिव रहेगी। इसके अलावा यूजर्स के लिए 17 नए स्टिकर पैक भी शामिल किए गए हैं। आप पसंदीदा स्टीकर डायरेक्ट मैसेज के जरिये भेज सकते हैं।

निकनेम फीचर भी मिला
इंस्टाग्राम यूजर्स को नया निकनेम फीचर भी मिला है। इसमें यूजर किसी भी इंडिविजुअल चैट के लिए कोई भी नेम रख सकते हैं। यह फीचर ग्रुप के लिए भी काम करता है। कस्टमाइज करके नाम बदलने वाले इस फीचर को आप अपने दोस्तों के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। निकनेम रखने के लिए ज्यादा झंझट भी नहीं करना है। इसके लिए सिर्फ यूजर की प्रोफाइल पर जाना होता है। इसके बाद निकनेम वाले ऑप्शन पर क्लिक करके कोई भी नेम दे देना है और ओके करना है।

]]>
वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर बिताते हैं घंटों तो, आपको पता होने चाहिए ये टेक्सटिंग मैनर्स https://livehalchal.com/%e0%a4%b5%e0%a5%89%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%90%e0%a4%aa-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%aa/577272 Sun, 25 Aug 2024 10:47:24 +0000 https://livehalchal.com/?p=577272 Statista की रिपोर्ट बताती है कि औसतन एक भारतीय हर महीने तकरीबन 22 घंटे वॉट्सऐप पर बिताता है। पिछले साल मैसेज भेजने के मामले में भारतीय कई देशों से आगे हैं। 2023 में टेक्स्ट वीडियो फोटो और कॉन्टैक्ट को मिला लिया जाए तो हम भारतीयों ने 140 अरब मैसेज भेजे। अब इतना कर रहे हैं …]]>

Statista की रिपोर्ट बताती है कि औसतन एक भारतीय हर महीने तकरीबन 22 घंटे वॉट्सऐप पर बिताता है। पिछले साल मैसेज भेजने के मामले में भारतीय कई देशों से आगे हैं। 2023 में टेक्स्ट वीडियो फोटो और कॉन्टैक्ट को मिला लिया जाए तो हम भारतीयों ने 140 अरब मैसेज भेजे। अब इतना कर रहे हैं तो हमें कुछ टेक्सटिंग मैनर्स भी पता होने चाहिए।

आज से कुछ सालों पहले तक एक दूसरे से मिलकर बात करना हर किसी की पहली पसंद होती थी, लेकिन वक्त के साथ लोगों के बात करने का तौर-तरीका बदला है। अब डिजिटल युग में मिलकर बात करने की बजाय सिर्फ एक टेक्स्ट से ही काम चल जाता है।

यहां तक कि बहुत से लोग तो ऐसे हैं जिन्हें मिलना पसंद भी नहीं है, वह कॉल या मिलने की बजाय टेक्स्ट को ही तरजीह देते हैं, जो लोग टेक्स्ट पर ज्यादा बात करना पसंद करते हैं उन्हें टेक्स्टोवर्ट कहा जाता है। अब ऐसे में टेक्स्ट करने से पहले टेक्स्टोवर्ट लोगों को कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। कुछ टेक्सटिंग मैनर्स हैं जिन्हें अगर चैट करते वक्त फॉलो किया जाएगा तो जाहिर तौर पर कन्वर्सेशन पहले से बेहतर होगा।

‘द टेक्सट बुक’ से सीखें टेक्स्ट करने तरीका
टेक्स्ट करते वक्त क्या करना चाहिए और क्या नहीं। इसके बारे में अमेरिकन लेखिका एलिजाबेथ रोस्सी ने अच्छे से बताया है, उन्होंने अपनी किताब ‘द टेक्सट बुक’ में उन बातों का जिक्र किया है जो मैसेज करते वक्त शायद ही कोई यूजर ध्यान रखता होगा। भले ही ये चीजें बहुत छोटी-छोटी हैं, लेकिन कन्वर्सेशन करते वक्त इनका अहम रोल होता है।

कुछ पॉइंट हैं जो टेक्स्ट करते वक्त आपको याद रखने चाहिए।

बहुत लंबा मैसेज- अगर आप टेक्स्ट में लंबे-लंबे मैसेज भेजते हैं, तो इससे सामने वाला पर्सन बोर हो सकता है। ‘द टेक्सट बुक’ में एलिजाबेथ रोस्सी कहती हैं कि हमेशा छोटा मैसेज करना चाहिए। जो बात एक मैसेज में खत्म हो सकती है उसे वेवजह लंबा खींचने का कोई मतलब नहीं।

सीधी बात- टेक्स्ट में सिर्फ काम की बात लिखें और वह भी टू द पॉइंट। टेक्स्ट में बातों का ज्यादा घुमाने से नेगेटिव इंप्रेशन पड़ता है।

टाइमिंग का रखें ख्याल- टेक्स्ट करते वक्त आपको टाइमिंग का खास ख्याल रखना चाहिए। टेक्स्ट करने से पहले जरूर देख लें कि क्या समय हो रहा है। कहीं ज्यादा रात तो नहीं हो गई या फिर ज्यादा सुबह तो नहीं है।

शॉर्ट वर्ड लिखने से बचें- बहुत लोगों की आदत होती है कि वह शॉर्ट वर्ड्स में बात करते हैं, जैसे किसी को Okay भेजना हो तो वह सिर्फ k लिखेगा और सेंड कर देगा। कूल लगने के लिए ये सही हो सकता है, लेकिन द टेक्स्ट बुक के मुताबिक ऐसा करना टेक्स्ट करने का सही तरीका नहीं है।

टेक्स्ट में कुछ भी लिखने से बचें- टेक्स्ट में कुछ बातें लिखने से बचना चाहिए। जैसे कि कोई संवेदनशील जानकारी यहां लिखने का बुरा असर पड़ सकता है। किसी से रिश्ता तोड़ने के बात करना भी सही नहीं है।

2023 में भारतीयों ने भेजे 140 अरब

Statista की रिपोर्ट बताती है कि औसतन एक भारतीय हर महीने तकरीबन 22 घंटे वॉट्सऐप पर बिताता है। पिछले साल मैसेज भेजने के मामले में भारतीय कई देशों से आगे हैं। 2023 में टेक्स्ट, वीडियो, फोटो और कॉन्टैक्ट को मिला लिया जाए तो हम भारतीयों ने 140 अरब मैसेज भेजे।

शॉर्ट मैसेज लिखने की आदत…
आपको जानकर दिलचस्प लगेगा- शॉर्ट मैसेज लिखने की आदत सिर्फ युवा जेनरेशन को है खासकर Gen Z को। पिछले दिनों एक रेडिट पोस्ट में कहा गया कि बूमर्स यानी वे लोग जिनका जन्म आजादी या या फिर उससे पहले हुआ है वह बिल्कुल भी ऐसे मैसेज टेक्स्ट में नहीं लिखते हैं, बल्कि वह टेक्स्ट में विस्तार से अपनी बात कहना पसंद करते हैं। दूसरी ओर, नए लोग वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर शॉर्ट वर्ड्स में बात करना पसंद करते हैं।

]]>
इंस्टाग्राम पर एक साथ डिलीट कर सकेंगे कई पोस्ट https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%b2/575869 Fri, 16 Aug 2024 10:12:33 +0000 https://livehalchal.com/?p=575869 Instagram दुनिया भर में लाखों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। आप इसमें अपनी फोटो और वीडियो को अपने फॉलोवर्स के साथ शेयर कर सकते हैं। ऐप आपको कई सुविधाएं देता है इसमें से ही एक ब्लक में कई पोस्ट को डिलीट करना का ऑप्शन भी है। यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे ऐसा …]]>

Instagram दुनिया भर में लाखों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। आप इसमें अपनी फोटो और वीडियो को अपने फॉलोवर्स के साथ शेयर कर सकते हैं। ऐप आपको कई सुविधाएं देता है इसमें से ही एक ब्लक में कई पोस्ट को डिलीट करना का ऑप्शन भी है। यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे ऐसा कर सकते हैं। आपको बस हमारे द्वारा बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

मेटा का फोटो-वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram भारत के साथ-साथ दुनिया भर के लोगों के बीच लोकप्रिय है। इसकी मदद से यूजर्स अपने रोजमर्रा की फोटो और वीडियो को अपने फॉलोवर्स के साथ शेयर कर सकते हैं। इंस्टाग्राम अब यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए कई सुविधाएं देता है।

इसी तरह का एक फीचर है, जिसकी मदद से आप एक साथ कई पोस्ट डिलीट कर सकते हैं। इंस्टाग्राम ने पोस्ट, कमेंट और अन्य प्लेटफॉर्म इंटरैक्शन को आसानी से हटाने में यूजर्स की सुविधा के लिए डिजाइन किए गए नए फीचर पेश किए हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्यों काम का है ये फीचर

इस फीचर का फायदा है कि आप ब्लक में कई फोटो और पोस्ट को एक साथ डिलीट कर सकते हैं।
इसका सबसे अधिक फायदा है कि इससे कंटेंट मैनेजमेंट आसान हो जाता है।
डिलीट किए गए पोस्ट यूजर की प्रोफाइल और फॉलोअर्स के फीड से तुरंत गायब हो जाते हैं।
इससे क्यूरेटेड ऑनलाइन उपस्थिति बनाए रखने की प्रक्रिया सरल हो जाती है।
साथ ही यूजर्स अपनी प्रोफाइल से अनचाहे कंटेंट को तेजी से हटा सकते हैं।
ये फीचर ‘योर एक्टिविटी’ सेगमेंट के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।
यूजर अब पोस्ट, स्टोरी, IGTV और रील को बल्क डिलीट या आर्काइव कर सकते हैं।

पोस्ट को डिलीट या आर्काइव कैसे करें

सबसे पहले अपने Android या iOS स्मार्टफोन पर Instagram ऐप खोलें।
अब स्क्रीन के नीचे दाहिने कोने में प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
इसके बाद ऊपरी दाएं कोने में तीन लाइनों पर टैप करें।
इसके बाद मेनू से योर एक्टिविटी चुनें।
यहां दूसरे ऑप्शन फोटो और वीडियो को चुनें।
अब ‘पोस्ट’ पर टैप करें और अपनी सभी पोस्ट देखें।
इसके बाद सुविधा के लिए सॉर्ट और फिल्टर विकल्प का उपयोग करें।
अब दाहिने कोने पर Select ऑप्शन पर टैप करें।
इसके बाद वे पोस्ट चुनें जिन्हें आप हटाना या आर्काइव करना चाहते हैं।
इसके बाद Archive or Delete ऑप्शन पर टैप करें।

]]>