इंफ्रास्ट्रक्चर – Live Halchal

गुजरात का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी दुनिया को कर रहा आकर्षित
गुजरात पूरी दुनिया के निवेशकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इसी के लिए अगले साल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 10 से 12 जनवरी तक गुजरात के गांधीनगर में किया जाएगा।

लगातार अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहा गुजरात

गुजरात लगातार अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहा है। इसी कारण से निवेशक इस राज्य की ओर आकर्षित हो रहे हैं। गुजरात की 43 फीसदी आबादी शहरी क्षेत्रों में रहती है। यहां की प्रति व्यक्ति आय 3944 डॉलर है। यह राज्य पिछले सात सालों से 12 फीसदी की विकास दर से आगे बढ़ रहा है। 2019 से 2023 तक इस राज्य को 17 फीसदी की दर से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त हुआ है।

‘गुजरात में 200 से ज्यादा इंडस्ट्रियल एस्टेट’

गुजरात में 200 से भी ज्यादा इंडस्ट्रियल एस्टेट हैं। इसके साथ ही 100 इंडस्ट्रियल पार्क हैं। इसके साथ ही, राज्य ने सेक्टर्स के मुताबिक इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की घोषणा की है। इनमें पीएम मित्र पार्क, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, एग्रो-फूड पार्क, शी-फूड पार्क, सेरामिक पार्क, व्हीकल स्क्रेपेज पार्क और ट्राइबल पार्क प्रमुख हैं।

गुजरात में कई बड़े मेगा प्रोजेक्ट हैं, जो राज्य में रोजगर के अवसर बढ़ाने के साथ ही देश की प्रगति में खास योगदान दे रहे हैं…

गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंशियल टेक (GIFT) सिटी – यह भारत की पहली ऐसी स्मार्ट सिटी है, जो कि अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र के रूप में काम कर रही है। यहां पर वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग, बीमा और कैपिटल मार्केट की सुविधा मिलती है। यह 886 एकड़ में फैली है। GIFT सिटी 1.57 बिलियन निवेश के साथ दस हजार प्रोफेशनल्स को रोजगार दे रही है। यहां पर करीब 225 कंपनियां काम कर रही हैं।

डायमंड रिसर्च एंड मर्सेनटाइल (DREAM) सिटी – यह सिटी भारत के हीरा उद्योग को पूरी दुनिया में चमकाने के उद्देश्य से बनाई जा रही है। इस सिटी के पूरा हो जाने के बाद सूरत दुनिया का सबसे बड़ा हीरा व्यापार केंद्र बन जाएगा। इस सिटी में विश्व का सबसे बड़ा सिंगल कॉम्पलेक्स होगा। यह सूरत के दक्षिण भाग में बनाई जा रही है। यह 2000 एकड़ में फैली है। यह अंतरराष्ट्रीय डायमंड ट्रेडिंग हब के रूप में उभरेगा।

हाई स्पीड रेल- भारत के पहले हाई स्पीड कोरिडोर का निर्माण अहमदाबाद और मुंबई के बीच किया जा रहा है। इसकी लागत 80 हजार करोड़ रुपये है। इसका निर्माण जापान इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन एजेंसी के सहयोग से किया जा रहा है। अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना 508 किलोमीटर की है। महाराष्ट्र में परियोजना की कुल लंबाई 156 किमी, गुजरात में 348 किमी और दादरा और नगर हवेली में 4 किमी है। अहमदाबाद और मुंबई के बीच हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर ट्रेन तूफान की रफ्तार से चलेगी। यहां पर बुलेट ट्रेन 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई जाएगी।

धोलेरा स्पेशल इंवेस्टमेंट रीजन- यह भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड इंडस्ट्रियल इंवेस्टमेंट रीजन है। यह 920 वर्ग किमी में फैला है। अहमदाबाद से 40 किमी दूर धोलेरा स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन (धोलेरा सर) को देश की पहली स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 2,486 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की देश में सौ स्मार्ट सिटी बनाए जाने की योजना है। देश के सबसे बड़े दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरीडोर का बड़ा हिस्सा धोलेरा सर से होकर गुजरेगा। यहां से सड़क, हवाई व जलमार्ग की भी सुविधा मौजूद होगी।