इंडिया पोस्ट – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 05 Nov 2024 06:36:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इंडिया पोस्ट – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 जीवन प्रमाणपत्र बनाने एक क्लिक पर घर आएगा डाकिया, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने शुरू किया अभियान! https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%95/588452 Tue, 05 Nov 2024 06:36:34 +0000 https://livehalchal.com/?p=588452 डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की ओर से पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र के लिए महीनेभर का विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत पेंशनधारी एक क्लिक पर जीवन प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद डाकिया घर आकर उनका प्रमाणपत्र बनाएंगे। इसके लिए डाक विभाग ने पेंशनभोगी …]]>

डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की ओर से पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र के लिए महीनेभर का विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत पेंशनधारी एक क्लिक पर जीवन प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद डाकिया घर आकर उनका प्रमाणपत्र बनाएंगे।

इसके लिए डाक विभाग ने पेंशनभोगी कल्याण विभाग के साथ समझौता किया है। आईपीपीबी से मिली जानकारी के अनुसार, अभियान एक से 30 नवंबर तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इसके तहत ऑनलाइन सुविधा के साथ उत्तराखंड परिमंडल के 13 प्रधान डाकघरों में स्थापित जीवन प्रमाणपत्र केंद्र पर यह सुविधा मिलेगी।

पेंशन भोगियों को ‘पोस्ट इन्फो एप’ इंस्टॉल करना होगा। उसी एप के जरिये डोर स्टेप सुविधा के लिए आवेदन किया जा सकता है। यह सेवा आधार सक्षम बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पर आधारित है, जो कि वृद्ध पेंशनभोगियों के लिए लाभकारी है।

इससे उन्हें पेंशन वितरण एजेंसी के कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। सुविधा का लाभ लेने के लिए पेंशनभोगी को अपने नजदीकी डाकघर या नजदीकी डाकघर के डाकिया व ग्रामीण डाक सेवक से संपर्क करना होगा।

]]>
 इंडिया पोस्ट के नाम पर हो रहा स्कैम, रहें सावधान https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%8b/565532 Thu, 20 Jun 2024 08:39:13 +0000 https://livehalchal.com/?p=565532 इंडिया पोस्ट के जुड़ा एक स्कैम सामने आया है। हाल ही में एक मैसेज लोगों के बीच प्रसारित हो रहा है जिसमें यूजर्स से अपने पते का डिटेल अपडेट करने के लिए कहा गया है। पीआईबी फेक्ट चेक ने इस मैसेज की जांच की है और पुष्टि की है कि ये संदेश फेक है और …]]>

इंडिया पोस्ट के जुड़ा एक स्कैम सामने आया है। हाल ही में एक मैसेज लोगों के बीच प्रसारित हो रहा है जिसमें यूजर्स से अपने पते का डिटेल अपडेट करने के लिए कहा गया है। पीआईबी फेक्ट चेक ने इस मैसेज की जांच की है और पुष्टि की है कि ये संदेश फेक है और लोगों के ऐसे मैसेज से सचेत रहने की जरूरत है।

बढ़ती टेक्नोलॉजी ने हमारे जीवन जीने के तरीके में बहुत बदलाव किया है। भले ही इसकी वजह की लोगों को जीवन आसान और सहज हुआ है, लेकिन इससे कई नुकसान भी हुए है। टेक्नोलॉजी ने स्कैमर्स को नए विकल्प दिए है, जिससे वो लोगों के आसनी से ठग पा रहे हैं।

हाल ही में एक नया मामला सामने आया है, जिसमें इंडिया पोस्ट से जुड़ा एक SMS सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें लोगों को उनका एड्रेस अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है। ये SMS एक फिशिंग स्कैम है , जिससे आपको सावधान रहना चाहिए ! गलत सूचनाओं का मुकाबला करने के लिए एक सरकारी पहल PIB फैक्ट चेक ने पुष्टि की है कि इंडिया पोस्ट से पता अपडेट करने का दावा करने वाले य़े संदेश फर्जी हैं।

क्या है स्कैम ?

  • लोगो को इंडिया पोस्ट से जुड़े इस स्कैम संदेश में दावा किया जाता है कि आपका पैकेज गोदाम में है और अधूरी एड्रेस जानकारी के कारण डिलीवरी का प्रयास विफल हो गया।
  • यह मैसेज आपको पैकेज वापस होने से बचाने के लिए 48 घंटे के भीतर अपना पता अपडेट करने का आग्रह करता है। इस मैसेज के साथ एक संदिग्ध लिंक (indisposegvs.top/IN) भी दिया गया है।
  • पीआईबी फैक्ट चेक ने इस मैसेज को #FAKE के रूप में सत्यापित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इंडिया पोस्ट डिलीवरी के लिए पता अपडेट करने का अनुरोध करने वाले SMS नहीं भेजता है।

कैसे रहें सुरक्षित?

  • अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज पर भरोसा न करें, खासकर उन पर जो एड्रेस या नंबर के एर्जेंट अपडेट के लिए कहते हैं।
  • अगर कोई संदेश किसी कंपनी से होने का दावा करता है, तो उन्हें सीधे वेरिफाइड फोन नंबर या वेबसाइट के जरिए संपर्क करें।टेक्स्ट में दिए गए नंबरों या वेबसाइट का उपयोग नहीं करें।
  • संदिग्ध टेक्स्ट में दिए गए लिंक पर क्लिक करने से बचें। यदि बहुत जरूरी हो तो मैन्युअली वेबसाइट का एड्रेस टाइप करें।
  • इसके अलावा टेक्स्ट संदेश के जरिए कभी भी पर्सनल या वित्तीय जानकारी को शेयर न करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध टेक्स्ट की रिपोर्ट उचित अधिकारियों को करें।

]]>
15,000 करोड़ के घाटे के साथ BSNL,एयर इंडिया को पीछे छोड़ा: इंडिया पोस्ट https://livehalchal.com/15000-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%98%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-bsnl%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%87/224665 Fri, 26 Apr 2019 08:48:10 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=224665 भारतीय डाक अब सबसे ज्यादा घाटे वाली सरकारी कंपनी हो गई है. भारतीय डाक ने घाटे के मामले में बीएसएनएल और एयर इंडिया को भी पीछे छोड़ दिया है. वित्त वर्ष 2018-19 में इंडिया पोस्ट को कुल 15,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. पिछले तीन वित्त वर्ष में इंडिया पोस्ट का घाटा बढ़कर 150 …]]>

भारतीय डाक अब सबसे ज्यादा घाटे वाली सरकारी कंपनी हो गई है. भारतीय डाक ने घाटे के मामले में बीएसएनएल और एयर इंडिया को भी पीछे छोड़ दिया है. वित्त वर्ष 2018-19 में इंडिया पोस्ट को कुल 15,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. पिछले तीन वित्त वर्ष में इंडिया पोस्ट का घाटा बढ़कर 150 फीसदी की बढ़त हुई है.

]]>