इंडियन नेवी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 04 Oct 2026 05:56:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इंडियन नेवी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 इंडियन नेवी का सेलर हनीट्रैप का शिकार, पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को शेयर की अहम जानकारी https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a5%8d/683895 Sun, 04 Oct 2026 05:56:24 +0000 https://livehalchal.com/?p=683895 भारतीय नौसेना के 31 साल के एक नाविक को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। उस पर पाकिस्तान की एक महिला इंटेलिजेंस ऑपरेटिव को रक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक करने का आरोप है। आंध्र प्रदेश पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस (CI) सेल ने पश्चिम बंगाल के प्रदीप मुखर्जी को तब गिरफ्तार किया, जब वह कोयंबटूर …]]>

भारतीय नौसेना के 31 साल के एक नाविक को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। उस पर पाकिस्तान की एक महिला इंटेलिजेंस ऑपरेटिव को रक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक करने का आरोप है।

आंध्र प्रदेश पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस (CI) सेल ने पश्चिम बंगाल के प्रदीप मुखर्जी को तब गिरफ्तार किया, जब वह कोयंबटूर के रेड फील्ड्स में स्थित नौसेना के प्रमुख लीडरशिप ट्रेनिंग सेंटर आईएनएस अग्रानी में मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स कर रहे थे। प्रदीप 2014 में भारतीय नौसेना में नाविक के तौर पर शामिल हुए थे और विशाखापत्तनम स्थित ईस्टर्न नेवल कमांड में तैनात थे।

हनीट्रैप का शिकार हुआ सेलर

वह मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स के लिए कुछ दिन पहले ही आईएनएस अग्रानी पहुंचे थे। एक आधिकारिक सूत्र के मुताबिक, प्रदीप पाकिस्तान की एक महिला ऑपरेटिव द्वारा बिछाए गए ऑनलाइन हनीट्रैप का शिकार हो गए थे। महिला ने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर उनसे संपर्क किया था।

उस महिला ने धीरे-धीरे नाविक से दोस्ती बढ़ाई और फिर विशाखापत्तनम नौसेना बेस से जुड़े रणनीतिक नौसैनिक एसेट्स, बेड़े की आवाजाही और ऑपरेशनल सेटअप के बारे में संवेदनशील जानकारी हासिल कर ली।

काउंटर इंटेलिजेंस ने शुरू की प्रदीप की निगरानी

आंध्र प्रदेश पुलिस का काउंटर इंटेलिजेंस (CI) सेल टेरर मॉड्यूल, सीमा-पार जासूसी और हाई-सिक्योरिटी खतरों को नाकाम करने पर केंद्रित एक खास विंग है। उसने संदिग्ध डिजिटल फुटप्रिंट्स का पता चलने के बाद प्रदीप मुखर्जी की निगरानी शुरू कर दी थी।

जब गोपनीय जानकारी लीक करने में उनकी भूमिका की पुष्टि हो गई तो जांचकर्ताओं ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए नौसेना अधिकारियों से मंजूरी ले ली। शनिवार सुबह सीआई की एक स्पेशल टीम कोयंबटूर के आईएनएस अग्रानी पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बारे में स्थानीय पुलिस अधिकारियों को औपचारिक रूप से सूचित कर दिया गया।

इसके बाद जांच करने वालों ने उस नाविक को स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया ताकि ट्रांजिट वारंट मिल सके। इसके बाद शाम को उसे विजयवाड़ा में काउंटर इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर ले जाया गया, जहां उससे हिरासत में आगे पूछताछ की जानी थी।

इस बात की जांच की जा रही है कि डिफेंस की कौन-कौन सी फाइलें और कितनी जानकारी लीक हुई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या हवाला या डिजिटल पेमेंट के जरिए प्रदीप को कोई पैसे भेजे गए थे।

]]>
इंडियन नेवी की बढ़ी ताकत, नौसेना को सौंपा गया ‘स्टील्थ फ्रिगेट हिमगिरि’ https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%a4-%e0%a4%a8/625456 Fri, 01 Aug 2025 09:20:34 +0000 https://livehalchal.com/?p=625456 भारत ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए अपनी समुद्री ताकत को और मजबूत किया है। गुरुवार को भारतीय नौसेना को ‘हिमगिरि’ नाम का नया स्वदेशी मल्टी-रोल स्टील्थ फ्रिगेट सौंपा गया है। यह युद्धपोत पूरी तरह से भारत में बनाया गया है और आने वाले समय में दुश्मनों के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकता …]]>

भारत ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए अपनी समुद्री ताकत को और मजबूत किया है। गुरुवार को भारतीय नौसेना को ‘हिमगिरि’ नाम का नया स्वदेशी मल्टी-रोल स्टील्थ फ्रिगेट सौंपा गया है।

यह युद्धपोत पूरी तरह से भारत में बनाया गया है और आने वाले समय में दुश्मनों के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकता है। इससे पहले ‘उदयगिरि’ नामक एक और युद्धपोत नौसेना को सौंपा गया था।

कहां तैयार किया गया हिमगिरि?

हिमगिरि नाम का यह फ्रिगेट कोलकाता के गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने तैयार किया है। इसका वजह करीब 6670 टन है और इसकी लंबाई 149 मीटर है। यह प्रोजेक्ट 17A के तहत बनाए जा रहे सात स्टील्थ युद्धपोतों में से तीसरा है।

इससे पहले इसी प्रोजेक्ट के तहत मुंबई के मझगांव डॉक्स (MDL) द्वारा बनाया गया उदयगिरि को 1 जुलाई को नौसेना को सौंपा गया था। इन दोनों ही युद्धपोतों को अगस्त के अंत तक एक साथ नौसेना में शामिल किए जाने की योजना है।

क्या है प्रोजेक्ट-17A?

प्रोजेक्ट 17A के तहत कुल सात फ्रिगेट बनाए जा रहे हैं, चार मुंबई में और तीन कोलकाता में तैयार हो रहे हैं। इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत करीब 45 हजार करोड़ है। इससे पहले जनवरी में INS नीलगिरि को इसी प्रोजेक्ट के तहत नौसेना में शामिल किया गया था। बाकी चार युद्धपोतोंको 2026 के अंत तक सौंपा जाएगा।

]]>
इंडियन नेवी में एमआर-म्यूजिशियन पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%86%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82/621468 Sun, 06 Jul 2025 10:43:28 +0000 https://livehalchal.com/?p=621468 भारतीय नौसेना की ओर से अविविवाहित पुरुष एवं महिला अग्निवीर (MR- म्यूजिशियन बैच 02/ 2025) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और इंडियन नेवी में शामिल होने का सपना देख रहे हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 13 …]]>

भारतीय नौसेना की ओर से अविविवाहित पुरुष एवं महिला अग्निवीर (MR- म्यूजिशियन बैच 02/ 2025) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और इंडियन नेवी में शामिल होने का सपना देख रहे हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 13 जुलाई 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भरा जा सकता है।

भर्ती के लिए पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा मैट्रिक कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास संगीत संबंधी योग्यता, तय वाद्य यंत्रो पर प्रवीणता, संगीत अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए।

उम्र
भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का जन्म 1 सितंबर 2004 एवं 29 फरवरी 2008 के बीच हुआ हो। अभ्यर्थियों का अविवाहित होना अनिवार्य है। योग्यता एवं मापदंड की विस्तृत डिटेल के लिए उम्मीदवार एक बार नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

इस तरीके से स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
इंडियन नेवी एमआर म्यूजिशियन आवेदन करने के सबसे पहले वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन टैब पर क्लिक करें।
इसके बाद अभ्यर्थी अपना स्टेट चुनें।
इसके बाद अभ्यर्थी को पहले रजिस्टर बटन पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म पूर्ण कर लें।
अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

कैसे होगा चयन
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करके शारीरिक फिटेनस परीक्षण (PFT), संगीत क्षमता परीक्षण और मेडिकल एग्जामिनेशन के जरिये किया जायेगा। चयन के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होगा।

शारीरिक परीक्षण में पुरुष उम्मीदवारों को 6 मिनट 30 सेकेंड में 1.6 किमी दौड़, 20 उठक बैठक, 15 पुश अप और घुटने मोड़कर 15 सिटअप लगानी होंगी। इसी प्रकार महिला उम्मीदवारों को 8 मिनट में 1.6 किमी दौड़, 15 उठक बैठक, 10 पुश अप और घुटने मोड़कर 10 सिटअप लगानी होंगी।

]]>
इंडियन नेवी में इस दिन शामिल होगा INS Arnala https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%ae/616979 Sat, 07 Jun 2025 06:17:15 +0000 https://livehalchal.com/?p=616979 देश का पहला पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आइएनएस अर्नाला नौसेना में 18 जून को शामिल होगा। यह आत्मनिर्भर भारत का बेहतरीन उदाहरण है। युद्धपोत में 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग इस युद्धपोत में 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है। इसका नाम महाराष्ट्र के ऐतिहासिक किले ‘अर्नाला’ के नाम …]]>

देश का पहला पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आइएनएस अर्नाला नौसेना में 18 जून को शामिल होगा। यह आत्मनिर्भर भारत का बेहतरीन उदाहरण है।

युद्धपोत में 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग

इस युद्धपोत में 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है। इसका नाम महाराष्ट्र के ऐतिहासिक किले ‘अर्नाला’ के नाम पर रखा गया है, जो भारत की समृद्ध समुद्री विरासत का प्रतिबिंब है।

इस युद्धपोत की ये हैं खासियत

77 मीटर लंबे इस युद्धपोत को पानी के भीतर निगरानी, खोज और बचाव कार्यों के लिए डिजाइन किया गया है। इस युद्धपोत के शामिल होने से नौसेना की उथले पानी की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यह तटीय इलाकों में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने और उन्हें नष्ट करने में सक्षम है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि नौसेना के पहले एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (एएसडब्लू एसडब्ल्यूसी) आइएनएस अर्नाला का कमीशनिंग समारोह विशाखापत्तनम में होगा।

जीआरएसई ने एलएंडटी शिपबिल्डर्स के साथ साझेदारी की

नौसेना डाकयार्ड, विशाखापत्तनम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता द्वारा तैयार किए जा रहे 16 एएसडब्लू एसडब्ल्यूसी में से आइएनएस अर्नाला पहला युद्धपोत है। इसका निर्माण जीआरएसई ने एलएंडटी शिपबिल्डर्स के साथ साझेदारी में किया है।

नौसेना के प्रवक्ता ने कहा, अर्नाला का नौसेना में शामिल होना भारत की नौसैनिक क्षमताओं के लिए परिवर्तनकारी क्षण होगा, जो तटीय रक्षा को मजबूत करेगा और भारत को आत्मनिर्भर समुद्री शक्ति के रूप में स्थापित करेगा। इस परियोजना में 55 से अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम शामिल रहे हैं।

]]>
इंडियन नेवी में निकली अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a5%8d/525883 Tue, 21 Nov 2023 09:18:50 +0000 https://livehalchal.com/?p=525883 भारतीय नौसेना ने नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम में ट्रेड अप्रेंटिस की नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारआधिकारिक पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अप्रेंटिसशिप की इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 1 जनवरी, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान …]]>

भारतीय नौसेना ने नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम में ट्रेड अप्रेंटिस की नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारआधिकारिक पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अप्रेंटिसशिप की इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अंतिम तिथि

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 1 जनवरी, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के लिए कुल 275 रिक्तियों को भरना है। 

परीक्षा की तिथि

नौसेना अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा 28 फरवरी, 2024 को आयोजित होने वाली है। परिणाम 2 मार्च, 2024 को घोषित होने की उम्मीद है।

आयु सीमा

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के अनुसार प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए कोई ऊपरी आयु प्रतिबंध नहीं है। हालांकि, उम्मीदवारों की आयु 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और खतरनाक व्यवसायों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है।

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों को न्यूनतम 55% कुल प्रतिशत के साथ एसएससी/मैट्रिक/एसटीडी एक्स या न्यूनतम 65% के साथ आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) उत्तीर्ण होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा और शारीरिक साक्षात्कार और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन चरण में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट – apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
  • ‘Apprenticeship Opportunities > Search by Establishment Name’ पर जाएं और बड़े अक्षरों में  “NAVAL DOCKYARD” (Establishment ID: E08152800002) टाइप करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और आवेदन करें।
  • फॉर्म भरें सबमिट करें और उसकी एक प्रति डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
]]>