इंटरनेट – Live Halchal

एक कनेक्शन, कई खतरे: होटल के फ्री वाले Wi-Fi का सच, इंटरनेट चलाना कहीं पड़ न जाए भारी
होटल का मुफ्त वाई-फाई सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा जोखिम भी लाता है। कमजोर सुरक्षा के कारण हैकर्स आसानी से नेटवर्क में घुसपैठ कर सकते हैं और आपके डिवाइस से ईमेल, बैंकिंग डिटेल्स और अन्य व्यक्तिगत जानकारी चुरा सकते हैं। वे मैलवेयर भी फैला सकते हैं या आपको नकली वेबसाइटों पर रीडायरेक्ट कर सकते हैं। सुरक्षित रहने के लिए, सार्वजनिक वाई-फाई पर बैंकिंग लेनदेन से बचें, वीपीएन का उपयोग करें, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करें और मोबाइल हॉटस्पॉट को प्राथमिकता दें।

आजकल जब भी हम ट्रैवल करते हैं और होटल में रुकते हैं, तो सबसे पहले हम होटल स्टाफ से वाई-फ़ाई पासवर्ड पूछते हैं। ट्रैवल करते टाइम इंटरनेट एक्सेस बहुत जरूरी है, ऑनलाइन टिकट चेक करने से लेकर ऑफिस का काम करने और सोशल मीडिया चेक करने तक, हर चीज के लिए इंटरनेट जरूरी हो गया है।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये फ्री होटल वाई-फ़ाई कितना बड़ा खतरा हो सकता है? रिसर्च और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार पब्लिक वाई-फ़ाई, खासकर होटल नेटवर्क, सुविधा के साथ-साथ रिस्क भी लेकर आते हैं। तो आइए जानते हैं कि फ्री होटल वाई-फ़ाई इस्तेमाल करना कितना सुरक्षित है।

होटल के Wi-Fi से कैसा खतरा?
दरअसल, एक ही वक्त में कई लोग होटल के वाई-फ़ाई से जुड़े होते हैं और कभी-कभी इन नेटवर्क में पुराने या कमजोर सिक्योरिटी फीचर्स होते हैं, जिससे हैकर्स के लिए उनमें घुसपैठ करना काफी ज्यादा आसान हो जाता है। अगर कोई साइबर क्रिमिनल होटल के राउटर या नेटवर्क तक पहुंच जाता है, तो वो उस नेटवर्क से जुड़े दूसरे डिवाइस की एक्टिविटी पर नजर रख सकता है।

कैसे चोरी हो हो सकता है आपका डेटा?
इस वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल करके हैकर्स आपके डिवाइस में मैलवेयर या स्पाइवेयर फैला सकते हैं, जो चुपचाप आपके डिवाइस या लैपटॉप में इंस्टॉल हो जाएगा। एक बार इंस्टॉल होने के बाद यह आपके ईमेल, सोशल मीडिया अकाउंट, फोटो, डॉक्यूमेंट और यहां तक कि बैंकिंग डिटेल्स भी चुरा सकता है।

यह आपको एक फेक वेबसाइट पर भी रीडायरेक्ट कर सकता है जो पूरी तरह से असली दिखती है, जहां लॉग इन करने से आपकी सारी पर्सनल जानकारी चोरी हो सकती है।

होटल Wi-Fi यूज करते टाइम कैसे रहें सेफ?
अगर आप होटल का वाई-फाई इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखकर आप अपनी प्राइवेसी बनाए रख सकते हैं। आपको कभी भी पब्लिक वाई-फाई पर बैंकिंग, UPI या ऑनलाइन पेमेंट ट्रांज़ैक्शन नहीं करने चाहिए।

आप अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए VPN का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके इंटरनेट डेटा को एन्क्रिप्ट करेगा। अपने जरूरी अकाउंट्स पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूर चालू करें और जब भी हो सके अपने मोबाइल हॉटस्पॉट का इस्तेमाल करें।

स्लो चल रहा है Wi-Fi? कहीं कोई अजनबी तो नहीं ले रहा आपके इंटरनेट का मजा
आज के डिजिटल दौर में Wi-Fi हर घर की जरूरत बनता जा रहा है। पढ़ाई से लेकर ऑफिस का काम, ऑनलाइन एंटरटेनमेंट या स्मार्ट डिवाइसेज को कनेक्ट करने तक, सब कुछ इंटरनेट पर डिपेंड हो गया है। हालांकि कई बार ऐसा भी देखा गया है कि अच्छा प्लान होने के बाद भी इंटरनेट की स्पीड अचानक स्लो हो जाती है। कर बार तो वीडियो भी बार-बार बफर करने लगता है, कॉल ड्रॉप होने लगती है और ऑनलाइन काम में दिक्कत आने लग जाती है। ऐसे में सबके मन में सिर्फ यही सवाल उठता है कि आखिर Wi-Fi स्लो क्यों हो रहा है?

वहीं, इस पर टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि Wi-Fi स्लो होने की एक बड़ी वजह कोई अनजान यूजर यानी ऐसे लोग या डिवाइसेज हो सकते हैं, जो बिना आपकी जानकारी के आपके नेटवर्क से कनेक्ट हो रखें हैं। इससे न सिर्फ इंटरनेट स्पीड स्लो हो सकती है, बल्कि आपकी ऑनलाइन प्राइवेसी और डेटा की सुरक्षा पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। तो चलिए जानें कि कैसे पता करें आखिर कौन-कौन आपके Wifi से जुड़ा हुआ है।

कैसे पहचानें Wi-Fi से जुड़े हिडन यूजर्स

सबसे पहले आपको अपने सभी ट्रस्टेड डिवाइसेज की जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए अपने मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी जैसे डिवाइसेज के MAC एड्रेस और IP एड्रेस कही पर नोट कर लें।

अब पहले Wi-Fi राउटर का IP एड्रेस ब्राउजर में डालकर एडमिन पैनल से लॉग-इन करें।
राउटर की सेटिंग्स में जाकर ‘Device List’ या ‘DHCP Client List’ सेक्शन ओपन करें।
यहां आपको वो सभी डिवाइसेज दिखाई देंगे, जो उस वक्त आपके नेटवर्क से कनेक्टेड हैं।

अगर लिस्ट में कोई ऐसा डिवाइस दिखे, जिसे आप पहचान नहीं पा रहे हैं, तो समझ जाइए कि कोई बाहरी यूजर आपके Wi-Fi का यूज कर रहा है। अब अगर आपको कोई अजनबी डिवाइस दिखाई दे तो बिना देर किए अपना Wi-Fi पासवर्ड चेंज कर दें। पासवर्ड पहले से मजबूत रखें, जिसमें बड़े अक्षर, छोटे अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर भी शामिल हों।

केवल कुछ एप्स के लिए बंद करना चाहते हैं इंटरनेट, ये रहा तरीका
ऐसे कई एप्स होते हैं जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती है। फिर भी ये आपके इंटरनेट का इस्तेमाल करते रहते हैं। जैसे- कोई ऑफलाइन गेम वगैरह। इससे बेमतलब काफी डेटा और बैटरी का इस्तेमाल होता है। आइए जानते हैं इन्हीं कुछ एप्स के लिए इंटरनेट को ब्लॉक करने का तरीका।

हम सभी के फोन में कुछ ऐसे एप्स होते हैं जिन्हें ऑनलाइन रहने की जरूरत नहीं होती। फिर भी वे किसी न किसी तरह हमेशा ऑनलाइन रहते हैं। हो सकता है कि आपके पास कोई सिंपल गेम हो जो ऑफलाइन भी बिल्कुल ठीक काम करता है, लेकिन फिर भी हर कुछ मिनट में एड दिखा देता है। या हो सकता है कि कोई ऐप बैकग्राउंड में चुपचाप चल रहा हो, बिना पूछे आपका डेटा (और बैटरी) इस्तेमाल कर रहा हो। समय के साथ, ये लगातार बैकग्राउंड एक्टिविटी बढ़ती जाती है और ज्यादा डेटा खर्च होता है, ज्यादा बैटरी बर्बाद होती है और कभी-कभी, आपकी पर्सनल जानकारी आपकी मर्जी से ज्यादा शेयर हो जाती है।

अच्छी बात ये है कि आप इसे सच में रोक सकते हैं। Android इसे बहुत साफ तौर पर नहीं बताता, लेकिन कुछ खास ऐप्स के लिए इंटरनेट एक्सेस ब्लॉक करने के आसान तरीके हैं। ऐसे में आप जरूरी एप्स को ऑनलाइन रखें और बाकी एप्स को बंद कर दें। आइए जानते हैं इसका तरीका।

Android इसे नेटिवली ऑफर नहीं करता

हैरानी की बात है कि कई Android अपडेट के बाद भी, ऐसी कोई बिल्ट-इन सेटिंग नहीं है जो आपको कुछ खास ऐप्स के लिए इंटरनेट एक्सेस को पूरी तरह से ब्लॉक करने दे। हां, आप बैकग्राउंड डेटा को रोक सकते हैं, लेकिन इससे कोई एप खुलने पर ऑनलाइन जाने से नहीं रुकता।

इसे अपनी मर्जी के मुताबिक काम कराने के लिए, आपको एक थर्ड-पार्टी एप की जरूरत होगी। इसके लिए सबसे अच्छे (और सबसे आसान) टूल्स में से एक NetGuard है।

किसी खास ऐप के लिए इंटरनेट कैसे ब्लॉक करें

NetGuard एक फ्री ऐप है जो Google Play और F-Droid पर उपलब्ध है। इसके लिए रूट एक्सेस की जरूरत नहीं होती, जिसका मतलब है कि ये किसी भी Android फोन पर काम करता है।

एक बार जब आप इसे इंस्टॉल और ओपन कर लेते हैं, तो ऐप को लोकल VPN बनाने की परमिशन दें। इसी तरह ये इंटरनेट एक्सेस को फिल्टर करता है। फिर आपको अपने सभी ऐप्स की एक लिस्ट दिखेगी, जिनके बगल में Wi-Fi और मोबाइल डेटा आइकन होंगे।

अब, किसी ऐप के बगल में Wi-Fi या सेल्यूलर डेटा आइकन पर टैप करके उसका एक्सेस डिसेबल करें।

ग्रीन कलर का मतलब है अलाउड और रेड कलर का मतलब है ब्लॉक्ड।

आप एक साथ सभी ऐप्स को ब्लॉक करने के लिए लॉकडाउन मोड भी सेट कर सकते हैं, फिर मैनुअल तरीके से केवल उन्हीं ऐप्स को ऑनलाइन अलाउ कर सकते हैं जिन्हें आप चाहते हैं (जैसे WhatsApp या Gmail)।

Ghibli और 3D मॉडल के बाद इस नए फोटो ट्रेंड ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
इंटरनेट पर कब क्या वायरल हो जाए ये कहना बहुत मुश्किल है। कुछ वक्त पहले इंटरनेट पर Ghibli स्टाइल तस्वीरें खूब वायरल हुई थी जिसके बाद अब लोग इंस्टाग्राम पर अपने 3D रियलिस्टिक मॉडल शेयर कर रहे हैं। ये ट्रेंड अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड वायरल हो गया। जी हां, अब विंटेज साड़ी और ओल्ड स्कूल सिनेमा वाइब्स वाला नया साड़ी लुक काफी ट्रेंड में है। इस ट्रेंड में लोग गूगल की मदद से अपनी सिंपल फोटो को ऐसे पोर्ट्रेट में बदल रहे हैं जो किसी क्लासिक फिल्म के सीन जैसा लग रहा है।

इंस्टाग्राम पर कुछ क्रिएटर्स ऐसे भी हैं जो इस अंदाज में अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं जिसमें वो सॉफ्ट लाइटिंग में साड़ी पहने रोमांटिक मूड में नजर आ रही हैं। इन एडिट्स में 90 के दशक की फिल्मों के गोल्ड एरा और पिनट्रेस्ट स्टाइल रेट्रो फैशन की झलक देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी इस लेटेस्ट ट्रेंड में शामिल होना चाहते हैं, तो नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके आप भी अपनी विंटेज साड़ी फोटो तैयार कर सकते हैं…

विंटेज साड़ी फोटो कैसे बनाएं?
इसके लिए सबसे पहले Gemini ऐप डाउनलोड करें।
अब अपने गूगल अकाउंट से इसमें लॉगिन कर लें।
इसके बाद जिस फोटो को एडिट करना चाहते हैं उसे अपलोड कर दें।
इसके बाद नीचे दिए सैंपल प्रॉम्प्ट को कॉपी-पेस्ट करें।

बिना इंटरनेट के भी भेज सकते हैं मेल
आप बिना इंटरनेट के भी मेल सेंड कर सकते हैं। जी हां हम मजाक नहीं कर रहे हैं। अगर आपको अभी तक गूगल जीमेल के इस खास फीचर के बारे में जानकारी नहीं है तो ये आर्टिकल आपका दिल खुश कर सकता है। दरअसल जीमेल पर मेल को शेड्यूल किया जा सकता है। शेड्यूल मेल बिना इंटरनेट के भी सेंड हो जाता है।

अगर हम कहें कि आप बिना इंटरनेट के भी मेल सेंड कर सकते हैं तो ये बात आपको कुछ समझ नहीं आएगी।

हो सकता है आपको ये बात एक मजाक भर लगे, लेकिन हम मजाक नहीं कर रहे हैं। जी हां, बिना इंटरनेट के मेल तय समय पर भेजा जा सकता है।

बिना इंटरनेट कैसे भेजें मेल

बिना इंटरनेट मेल भेजने के लिए जरूरी है कि आप मेल को पहले ही शेड्यूल कर लें। दरअसल, गूगल के ईमेल प्लेटफॉर्म जीमेल का इस्तेमाल करते हैं तो मेल को शेड्यूल कर सकते हैं।

मेल शेड्यूल करना एक रियल टाइम मेल सेंड करने जैसा ही होता है। इसका फायदा यह होता है कि आपका मेल आपके तय समय पर बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी सेंड हो जाता है।

जीमेल पर ऐसे करें मेल शेड्यलू

जीमेल पर मेल शेड्यूल करने के लिए पीसी और एंड्रॉइड फोन का इस्तेमाल किया जा सकता है-

पीसी से ऐसे करें मेल शेड्यूल (PC)

सबसे पहले जीमेल ओपन करना होगा।

अब मेल टाइप करने के लिए Compose पर क्लिक करना होगा।

अब पूरा मेल टाइप करने के बाद Send के दांयी ओर more send options पर क्लिक करना होगा।

यहां schedule send के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

अब Pick Date And Time पर टैप करना होगा।

डेट और टाइम की डिटेल्स शेयर करने के बाद schedule send पर क्लिक करना होगा।

फोन से ऐसे करें मेल शेड्यूल (Android Phone)

सबसे पहले जीमेल ओपन करना होगा।

अब मेल टाइप करने के लिए Compose पर क्लिक करना होगा।

अब पूरा मेल टाइप करने के बाद Send के दांयी ओर तीन डॉट पर क्लिक करना होगा।

अब schedule send पर टैप करना होगा।

अब Pick Date And Time पर टैप करना होगा।

डेट और टाइम की डिटेल्स शेयर करने के बाद schedule send पर क्लिक करना होगा।