इंजीनियर सहित – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 28 Mar 2024 10:04:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इंजीनियर सहित – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 इंजीनियर सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa/550388 Thu, 28 Mar 2024 10:04:45 +0000 https://livehalchal.com/?p=550388 इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग है और इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अप्लाई करने से पहले एक बार योग्यता और आयु सीमा की अच्छी तरह जांच कर लें और फिर अप्लाई करें क्योंकि अगर आवेदक कोई भी पात्रता नियमों को पूरा नहीं …]]>

इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग है और इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अप्लाई करने से पहले एक बार योग्यता और आयु सीमा की अच्छी तरह जांच कर लें और फिर अप्लाई करें क्योंकि अगर आवेदक कोई भी पात्रता नियमों को पूरा नहीं करता है तो फिर उसका एप्लीकेशन फॉर्म मान्य नहीं होगा।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने सीनियर इंजीनियर, डिप्टी मेनेजर और सीनियर मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में BHEL की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 33 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 31 मार्च, 20224 तक आवेदन कर दें। अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए कैंडिडेट्स इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://www.bhel.com/recruitment पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कुल पदों में से सीनियर इंजीनियर के 19, डिप्टी मैनेजर के 10 और सीनियर मैनेजर के 4 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग है और इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अप्लाई करने से पहले एक बार योग्यता और आयु सीमा की अच्छी तरह जांच कर लें और फिर अप्लाई करें, क्योंकि अगर आवेदक कोई भी पात्रता नियमों को पूरा नहीं करता है तो फिर उसका एप्लीकेशन फॉर्म मान्य नहीं होगा।

ये होगी सैलरी

सीनियर इंजीनियर- 70,000-2,00,000 रुपये

डिप्टी मैनेजर- 80,000-2,20,000 रुपये

सीनियर मैनेजर-1,00,000-2,60,000 रुपये

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड इंजीनियर भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले कैंडिडेट्स को को आधिकारिक वेबसाइट https://ednnet.bhel.in पर जाना होगा। अब,होमपेज पर BHEL भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक विवरण प्रदान करें। आवेदन पत्र जमा करें। आवश्यक दस्तावेज जमा करें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।

]]>
एचपीसीएल में इंजीनियर सहित अन्य पदों के लिए आवेदन शुरू https://livehalchal.com/%e0%a4%8f%e0%a4%9a%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%b9/548924 Wed, 20 Mar 2024 11:45:00 +0000 https://livehalchal.com/?p=548924 एचपीसीएल राजस्थान में इंजीनियरिंग सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 20 मार्च 2024 से शुरू हो गई है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से इस भर्ती में शामिल होने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2024 तक फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट …]]>

एचपीसीएल राजस्थान में इंजीनियरिंग सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 20 मार्च 2024 से शुरू हो गई है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से इस भर्ती में शामिल होने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2024 तक फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट www.hrrl.in या इस पेज पर दिए लिंक से भरा जा सकता है।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) राजस्थान की ओर से इंजीनियरिंग, मैनेजर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली गयी है। जो भी उम्मीदवार इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाह रहे हैं और इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे आज यानी 20 मार्च 2024 से इस इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं।

आवेदन पत्र एचपीसीएल राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट www.hrrl.in पर जाकर भरा जा सकता है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2024 तय की गयी है।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से पदानुसार संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री/ डिप्लोमा/ बीएससी आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

कैसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले एचपीसीएल राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट www.hrrl.in पर विजिट करें।
  • इसके बाद करियर सेक्शन में CURRENT OPENINGS में जाकर भर्ती से संबंधित बॉक्स में Click here to Apply लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको जिस पद के लिए आवेदन करना है उस पर क्लिक करें।
  • अब यहां आपको मांगी गयी सभी डिटेल सही-सही भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लेनी है।
  • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन के साथ ही जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये के साथ जीएसटी शुल्क 180 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

]]>