इंग्लैंड – Live Halchal

इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद टेंशन में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर
न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी। हार के बाद अब कीवी टीम के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें पाकिस्तान-श्रीलंका मैच पर टिकी हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने सेमीफाइनल से पहले बड़ा बयान दिया है।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर का मानना है कि अगर इंग्लैंड के खिलाफ जीत मिलती तो सेमीफाइनल की राह आसान होती। उनका मानना है कि टीम ने बल्ले और गेंद के साथ अच्छा खेल दिखाया है। हालांकि, कुछ सुधार कर सकते थे जिसकी वजह से सेमीफाइनल का रास्ता हमारे लिए आसान हो जाता है। इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

मैच में हार के साथ ही अब न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल में जगह अनिश्चित है। पाकिस्तान अगर श्रीलंका को 64 रनों से हरा देता है या फिर श्रीलंका के दिए गए टारगेट को 13.1 ओवरों में हासिल कर लेता है, तो वे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेंगे। कीवी टीम की सेमीफाइनल की उम्मीदें अब पूरी तरह से श्रीलंका पर टिकी हुई हैं। अगर श्रीलंका इस मैच में जीत हासिल करता है या पाकिस्तान को करीबी जीत मिलती है, तो न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगा।

मिचेल सैंटनर का बयान
पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए सैंटनर ने कहा, “हमारे पास अच्छा मौका था। अगर हम इस मुकाबले को जीत लेते , तो हमारा सफर आसान हो जाता। हमने मैच में अच्छा खेल दिखाया। बल्ले और गेंद के साथ कुछ ऐसे मौके थे, जिसको लेकर विचार कर सकते थे और मैच का रुख बदल सकते थे। अगर आज हम जीत जाते, तो चीजें आसान होंती लेकिन देखते हैं कि आगे क्या होता है।”

सैंटनर ने आगे कहा, “इंग्लैंड ने जिस तरह से शुरूआत को भुनाया और जीत हासिल की, वो अच्छा था। हमने मैच में लगातार विकेट गंवाए। आखिरी के 4 ओवरों में हम अधिक स्कोर नहीं बना सके। हमने अच्छी शुरूआत की थी और टाइम आउट तक अच्छी स्थिति में थे। हालांकि, टाइम आउट के बाद हम अच्छा खेल नहीं दिखा सके। अगर 170-175 के बीच का स्कोर बनता, तो ये हमारे लिए अच्छा होता।”

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच का हाल
कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे। ग्लेन फिलिप्स ने सबसे अधिक 39 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद, विल जैक्स और रेहान अहमद ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। 160 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने इसे 19.3 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। विल जैक्स ने 18 गेंदों पर नाबाद 32 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

11 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया के सिर पर सजा एशेज का ताज… एडिलेड में टूटी इंग्लैंड की आखिरी उम्मीदें
ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज 3-0 से जीत ली है। एडिलेड ओवल में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 82 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा किया। इंग्लैंड का ‘बैजबॉल’ ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर फ्लॉप रहा। एलेक्स कैरी और ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Ashes 2025 AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक और एशेज सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है। एडिलेड ओवल में खेले गए तीसरे एशेज टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 82 रन से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है, जबकि इंग्लैंड का ‘बैजबॉल शो’ ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर फ्लॉप हो गया। एक भी मैच में ऐसा नहीं लगा कि इंग्लैंड की टीम उस मैच को जीत पाएगी।

एडिलेड टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी पारी में 349 रन बनाए और इस तरह इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 435 रन का विशाल टारगेट रखा था। इतने बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम 352 रन ही बना सकी और ये मैच कंगारू टीम ने 82 रन से जीत लिया।

Ashes 2025 AUS vs ENG: पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया टीम ने जीता मैच

ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australia National Cricket Team Wins Ashes 2025) ने पहले टेस्ट मैच सिर्फ दो दिन में 8 विकेट से जीता था। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच कंगारू टीम ने 4 दिन में 8 विकेट से अपने नाम किया था और अब तीसरा मैच पांचवें दिन तक चला। इंग्लैंड ने कई सेशन में टक्कर देने की पूरी कोशिश की, लेकिन अंत में जीत ऑस्ट्रेलिया के ही हाथ लगी और उसने पांचवें दिन मैच जीत लिया। इस तरह एशेज सीरीज के 11 दिनों में ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एशेज सीरीज को अपने नाम कर लिया, जबकि इंग्लैंड की टीम के हाथ निराशा ही लगी।

आखिरी बार इंग्लिश टीम ने साल 2017 में एशेज सीरीज जीती थी। उसके बाद से वह इस बड़ी सीरीज को नहीं जीत सके। मौजूदा सीरीज में इंग्लैंड की ओर से केवल जो रूट ने ही शतक लगाया। उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एलेक्स और ट्रेविस चमके

एडिलेड ओवल में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी में एलेक्स कैरी ने शतक जड़ा था और 106 रन की पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत पहली पारी में कंगारू टीम 371 रन का स्कोर बना सकी थी। इसके बाद कंगारू टीम की ओर से दूसरी पारी में ट्रेविस हेड ने 170 रन बनाए थे।

इन दोनों प्लेयर्सने तीसरे टेस्ट में कंगारू टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं, इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 286 रन और दूसरी पारी में 352 रन बना सकी। इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में कप्तान बेन स्टोक्स ने 83 रन की पारी खेली थी, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 51 रन बनाए थे। दूसरी पारी में इंग्लैंड की ओर से जैक क्राउली ने 85 रन , तो विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने 60 रन की पारी खेली।

वहीं, कंगारू टीम की ओर से मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और नाथन लियोन ने दूसरी पारी में 3-3 विकेट क्रमश: लिए। एक विकेट स्कॉट बोलैंड के खाते में आया। इस तरह इंग्लिश टीम 435 रन का टारगेट नहीं चेज कर पाई।

पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले एशेज टेस्ट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में बड़े बदलाव देखने को मिले है, जिनमें सबसे बड़ा नाम है सैम कोंस्टास का है, जिन्हें ड्रॉप कर दिया गया है। उनकी जगह पर तस्मानिया के ओपनर जेक वेदराल्ड को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान

दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खेले गए सीरीज में सैम कोंस्टास का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था। उनकी 6 पारियों में 3, 5, 25, 0, 17 और 0 रन क्रमश: स्कोर रहे। ये प्रदर्शन उन्हें टीम में बनाए रखने के लिए काफी नहीं थे, इसलिए चयनकर्ताओं ने उन्हें बाहर कर दिया।

वहीं, मार्नस लाबुशेन, जिन्हें इस साल वेस्टइंडीज दौरे पर ड्रॉप कर दिया गया था, अब शानदार फॉर्म में लौट आए हैं। उन्होंने क्वींसलैंड की तरफ से घरेलू सीरीज में खूब रन बनाए हैं, इसलिए उनकी पहले एशेज टेस्ट के लिए प्लेइंग XI में वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ करेंगे कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे, लेकिन उम्मीद है कि दूसरे टेस्ट तक फिट होकर वापस लौट सकते हैं। ऐसे में पहले एशेज टेस्ट में कंगारू टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे।

चेयरमैन ऑफ सेलेक्टर्स जॉर्ज बेली ने कहा कि अभी आखिरी प्लेइंग-11 और बल्लेबाजी क्रम तय नहीं किया गया है। उनका कहना था कि लाबुशेन किसी भी नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं।

बेली ने बताया कि टीम बैलेंस अच्छा है और 15 में से 14 खिलाड़ी शेफील्ड शील्ड में खेल रहे हैं, इसलिए पहला टेस्ट शुरू होने से पहले और जानकारी मिलती रहेगी।

कमिंस की फिटनेस पर बेली ने कहा कि उम्मीद है कि वे दूसरे टेस्ट में लौट आएंगे। अगर नहीं तो तीसरे टेस्ट तक वापस आने की पूरी उम्मीद है।

3 अनकैप्ड प्लेयर्स को मौका

बता दें कि एशेज 2025 का आगाज पहले एशेज टेस्ट के लिए चुनी गई ऑस्ट्रेलियाई टीम में नए सलामी बल्लेबाज जेक वेडराल्ड के साथ ब्रैंडन डॉगेट और सीन एबॉट को बतौर बैकअप पेसर शामिल किया गया है। बता दें कि 2023 की घरेलू एशेज सीरीज में 2-2 से ड्रॉ खेलने के बाद इंग्लैंड 2010-2011 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में नहीं जीता है।

Ashes 2025 की कब से हो रही शुरुआत?

एशेज 2025-26 का आगाज 21 नवंबर 2025 से होना है, जिसमें पहला टेस्ट मैच पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। बता दें कि 1982-83 के बाद पहली बार इस सीरीज का पहला मैच ब्रिसबेन की बजाय पर्थ में होने जा रहा है। इस बार इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही है। पिछले सीजन में सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी, तब ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड का दौरा किया था।

पहला टेस्ट- पर्थ- 21-25 नवंबर

दूसरा टेस्ट- ब्रिस्बेन- 4 से 8 दिसंबर 2025

तीसरा टेस्ट- एडिलेड- 17 दिसंबर स 21 दिसंबर 2025

चौथा टेस्ट-सिडनी-4 जनवरीसे 8 जनवरी 2025

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड

स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड और ब्यू वेबस्टर।

8 रन और 6 विकेट… इंग्लैंड के गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर मचाया तहलका
इंग्लैंड में इन दिनों विटैलिटी ब्लास्ट का खूमार सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में एक गेंदबाज ने इसमें और तड़का लगा दिया है। नॉर्थम्पटनशायर के तेज गेंदबाज बेन सैंडरसन ने हैट्रिक सहत एक ओवर में चार विकेट लेकर तहलका मचा दिया। सैंडरसन ने कुल छह विकेट चटकाए।

विटैलिटी ब्लास्ट में नॉर्थम्पटनशायर ने वॉरसेस्टरशायर को रोमांचक मैच में हराया। नॉर्थम्पटनशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए। इसके बाद वॉरसेस्टरशायर की टीम 159 रन ही बना सकी। बेन सैंडरसन की घातक गेंदबाजी के आगे वॉरसेस्टरशायर के बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके।

8 रन देकर लिए 6 विकेट
बेन सैंडरसन ने 4 ओवर में सिर्फ 8 रन दिए और 6 विकेट हासिल किए। उनके आगे विपक्षी टीम के खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। उनकी वजह से ही नॉर्थम्पटनशायर की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। बेन सैंडरसन ने एक ही ओवर में चार विकेट चटकाए।

नॉर्थम्पटनशायर की तरफ से 19वां ओवर बेन सैंडरसन ने किया। इस ओवर की पहली गेंद पर टॉम हीनली को आउट किया। दूसरी गेंद पर एक रन आया। फिर तीसरी गेंद डॉट रही। बेन ने अगली तीन गेंदों में लगातार तीन विकेट झटके और हैट्रिक पूरी की।

एक ओवर में झटके चार विकेट
बेन ने चौथी गेंद पर बेन ड्वार्शुइस को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद पांचवीं गेंद पर एडम फिंच को आउट किया। वहीं, छठी गेंद पर जैकब डफी को आउट किया और इस तरह से उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। उन्होंने ओवर में कुल 4 विकेट चटकाए।

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए किया टीम का एलान
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज और पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। इंग्लैंड ने टी20 सीरीज के लिए पांच नए खिलाड़ियों को टीम में चुना है। वहीं तीन बड़े खिलाड़ियों को दोनों सीरीजों के लिए टीम में जगह नहीं मिली है।

जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली और क्रिस जॉर्डन दोनों ही फॉर्मेट में बेहतरीन खिलाड़ी हैं। लेकिन इन तीनों को टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है। ये तीनों टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे, जहां इंग्लैंड की टीम अपना खिताब नहीं बचा सकी थी।

इन 5 खिलाड़ियों को मिली जगह

टी20 टीम में सेलेक्टर्स ने नए खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। टीम में एसेक्स के जॉर्डन कॉक्स, वार्विकशर के जैकब बेथेल और डैन माउसली, लिसेस्टशर के जॉश हल और हैम्पशर के जॉन टर्नर को पहली बार चुना गया है। वहीं वनडे में तेज गेंदबाज गस एटकिंसन, हैरी ब्रूक, मैथ्यू पॉट्स, जैमी स्मिथ और जॉश हुल को चुना गया है। स्मिथ ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में शतक जमाया था।

वुड हुए चोटिल

इंग्लैंड को अपने मुख्य तेज गेंदबाज मार्क वुड की सेवाएं नहीं मिलेंगी। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में चोट लग गई थी। वुड की दाएं पैर की मसल में स्ट्रेन आ गया था। वह टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।

इंग्लैंड की टी20 टीम: जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, जॉश हल , विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसली, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, रीस टॉपली, जॉन टर्नर

इंग्लैंड की वनडे टीम: जोस बटलर (कप्तान) जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जॉश हल , विल जैक्स, मैथ्यू पॉट्स, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, जेमी स्मिथ, रीस टॉपली, जॉन टर्नर