इंग्लैंड ने टीम इंडिया को World Cup में 27 वर्ष के बाद हराया – Live Halchal

इंग्लैंड ने टीम इंडिया को World Cup में 27 वर्ष के बाद हराया, भारत का विजयी रथ रुका…
World Cup 2019 के 38वें मुकाबले में बर्मिंघम में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड के साथ हुआ। इंग्लैंड ने इस मैच में भारत को 31 रन से हरा दिया। इस हार के बाद टीम इंडिया का विजयी क्रम टूट गया। इस विश्व कप में टीम इंडिया की ये पहली हार है। इस हार के बाद भी टीम इंडिया अंक तालिका में 11 अंक के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है। वहीं इंग्लैंड की टीम 10 अंक के साथ चौथे नंबर पर आ गई है। पाकिस्तान की टीम अब पांचवें स्थान पर आ गई है। भारतीय टीम अब भी सेमीफाइनल की होड़ में बनी हुई है और उसे इसमें जगह बनाने के लिए सिर्फ एक मैच जीतने हैं। टीम इंडिया को अब अपना अगला मुकाबला 2 जुलाई को बांग्लादेश के खिलाफ जबकि 6 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलने हैं।

इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 338 रन बनाने थे, लेकिन विराट की टीम रोहित के शतक के बावजूद जीत के लिए मिले इस लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई। टीम इंडिया ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 306 रन बनाए। इंग्लैंड ने विश्व कप में भारत पर 27 वर्ष के बाद जीत दर्ज की।

टीम इंडिया की पारी, रोहित का शतक काम नहीं आया-   इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय ओपनर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने खराब प्रदर्शन किया और बिना खाता खोले ही क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हो गए। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 66 रन की उपयोगी पारी खेली और रोहित के साथ दूसरे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी भी की, लेकिन इस साझेदारी को लियाम प्लंकेट ने तोड़ दिया। अपना विश्व कप डेब्यू करने वाले रिषभ पंत ने 32 रन बनाए और वो भी प्लंकेट का शिकार बने। हार्दिक पांड्या ने 33 गेंदों पर 45 रन की तेज पारी खेली और उन्हें भी प्लंकेट ने आउट किया। धौनी 42 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि केदार 12 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे। इंग्लैंड की तरफ से लियान प्लंकेट को तीन जबकि क्रिस वोक्स को दो सफलता मिली।

इंग्लैंड की पारी, बेयरस्टो का शतक, जेसन व बेन स्टोक्स ने लगाए अर्धशतक-    पहली पारी में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने आई इंग्लैंड की टीम के ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने अपनी टीम को बेहद मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 160 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को कुलदीप यादव ने जेसन रॉय को आउट करके तोड़ा। कुलदीप ने जेसन को 66 रन पर रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट करवा दिया। इसके बाद भारतीय टीम को दूसरी सफलता मो. शमी ने दिलाई और उन्होंने शतकवीर जॉनी बेयरस्टो को 111 रन पर पंत के हाथों कैच आउट करवा दिया। कप्तान मोर्गन भारत के खिलाफ बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और सिर्फ एक रन के स्कोर पर ही शमी की गेंद पर अपना कैच केदार जाधव को थमा बैठे। जो रूट अपने अर्धशतक से चूक गए और वो 44 रन पर शमी की गेंद पर आउट हुए। रूट का कैच हार्दिंक पांड्या ने लपका। जोस बटलर 20 रन पर शमी की गेंद पर उन्हें ही अपना कैच थमा बैठे। क्रिस वोक्स ने सिर्फ सात रन की पारी खेली और उन्हें भी शमी ने ही आउट किया। 79 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे बेन स्टोक्स को बुमराह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया और रोहित के हाथों कैच आउट करवा दिया। लियान प्लंकेट एक रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की तरफ से शमी ने अपने वनडे करियर व विश्व कप का सबसे बेस्ट प्रदर्शन किया और कुल पांच विकेट चटकाए। वहीं बुमराह व कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।

-रिषभ को अंतिम ग्यारह में मिला मौका

भारतीय टीम ने इस मैच में सिर्फ एक बदलाव किया। विजय शंकर को अंतिम ग्यारह में जगह नहीं मिली। उनकी जगह रिषभ पंत का मौका मिला। ये रिषभ का विश्व कप में डेब्यू मैच था।

-टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), रिषभ पंत, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या, मो. शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

-इंग्लैंड की टीम में दो बदलाव

इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम में दो बदलाव किए गए। मोइन अली की जगह टीम में लियाम प्लंकेट जबकि जेसन रॉय की भी टीम में वापसी हुई। जेम्स विंस बाहर किए गए।

-इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मॉर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, लियाम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड।