इंग्लैंड ने जमाया सीरीज पर कब्ज़ा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 26 Jun 2017 11:07:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इंग्लैंड ने जमाया सीरीज पर कब्ज़ा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 19 रनों से जीत के साथ इंग्लैंड ने जमाया सीरीज पर कब्ज़ा https://livehalchal.com/19-%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%88%e0%a4%82/61118 Mon, 26 Jun 2017 11:07:39 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=61118 कार्डिफ: पदार्पण मैच खेलने वाले डेविड मिलान (78) की शानदार पारी और अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए अंतिम टी-20 मैच में 19 रनों से जीत हासिल की. सोफिया गार्डन्स पर खेले गए इस अंतिम मैच में जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन टी-20 मैचों …]]>
कार्डिफ: पदार्पण मैच खेलने वाले डेविड मिलान (78) की शानदार पारी और अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए अंतिम टी-20 मैच में 19 रनों से जीत हासिल की. सोफिया गार्डन्स पर खेले गए इस अंतिम मैच में जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया.19 रनों से जीत के साथ इंग्लैंड ने जमाया सीरीज पर कब्ज़ा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में दक्षिण अफ्रीका के सामने 182 का लक्ष्य रखा, जिसे मेहमान टीम तय समय तक हासिल नहीं कर पाई और सात विकेट खोकर केवल 162 रन ही बना सकी.

इंग्लैंड के लिए मिलान के अलावा एलेक्स हेल्स ने 36 रनों और कप्तान जोस बटलर ने 31 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा, टीम का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया.

वीडियो: महिला टीचर ने छात्र के साथ बनाया शारीरिक संबंध और फिर..

दक्षिण अफ्रीका के लिए इस मैच में दाने पीटरसन ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं एडिले फेहलुकवायो ने दो विकेट लिए और मोर्ने मोर्केल, इमरान ताहिर को एक-एक सफलता मिली.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 91 के कुलयोग पर टीम ने अपने छह विकेट गंवाए. इस मैच में टीम के लिए मंगालिसो मोसेहल ने 36 और कप्तान अब्राहम डिविलियर्स ने 35 रन बनाए.

इंग्लैंड के लिए क्रिस जोर्डन ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं टॉम कुरान ने दो, लियाम प्लंकेट और मोसोन क्राने ने एक-एक विकेट लिए.

इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब इंग्लैंड के लिए टी-20 प्रारूप में पदार्पण करने वाले खिलाड़ी मलान को दिया गया.

]]>