इंग्लैंड के गेंदबाज ने किया खुलासा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 28 Aug 2021 09:12:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इंग्लैंड के गेंदबाज ने किया खुलासा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 इंग्लैंड के गेंदबाज ने किया खुलासा, चौथे दिन टीम इंडिया के खिलाफ जो बनाई गई है योजना https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf-2/455572 Sat, 28 Aug 2021 09:12:03 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=455572 नई दिल्ली, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में 1-0 से आगे चल रही भारतीय टीम की लीड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। पहले दिन पूरी टीम पहली पारी में 78 रन पर ही ढेर हो गई। इसके बाद …]]>

नई दिल्ली, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में 1-0 से आगे चल रही भारतीय टीम की लीड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। पहले दिन पूरी टीम पहली पारी में 78 रन पर ही ढेर हो गई। इसके बाद इंग्लैंड ने 432 रन बनाते हुए 354 रन की बड़ी बढ़त बनाई। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अच्छी वापसी करते हुए 2 विकेट पर 215 रन बनाए थे।

लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के वक्त चेतेश्वर पुजारा 91 जबकि कप्तान विराट कोहली 45 रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओवरटन ने बताया कि चौथे दिन भारत के खिलाफ उनकी टीम किस रणनीति के साथ उतरने वाली है। उनका यह भी कहना था भले ही भारत के दो विकेट गिरे और 200 से ज्यादा रन बने लेकिन उनकी टीम की गेंदबाजी खराब नहीं रही।

ओवरटन बोले, जैसा की स्कोर कार्ड पर दो विकेट ही दिख रहा है हमने उससे कहीं बेहतर गेंदबाजी की लेकिन ये बात भी मानना होगा कि भारतीय टीम ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की। वैसे टीम ने वही किया जिसके लिए उसको जाना जाता है। हमे तीन या चार विकेट हासिल करना चाहिए था।

इस टेस्ट मैच में हम अभी भी काफी अच्छी स्थिति में हैं, खासकर तब जबकि हमें सुबह नई गेंद से गेंदबाजी करने का मौका मिलने वाला है। दूसरी नई गेंद काफी अहम होने वाली है। हमें पहली गेंद से ही एकदम सही निशाने पर गेंदबाजी करनी होगी। हम सुबह नई गेंद से एक दो विकेट जल्दी हासिल करने का इरादा रखते हैं।

]]>
इंग्लैंड के गेंदबाज ने किया खुलासा, बताया किस तरकीब से ऑस्ट्रेलिया को किया ढेर https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf/372844 Mon, 14 Sep 2020 06:07:43 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=372844 इंग्लैंड ने लो-स्कोरिंग मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 24 रन से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही ये वनडे सीरीज बराबर हो गई। इस मैच के बाद इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने खुलासा किया है कि उनका …]]>

इंग्लैंड ने लो-स्कोरिंग मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 24 रन से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही ये वनडे सीरीज बराबर हो गई। इस मैच के बाद इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने खुलासा किया है कि उनका गेंदबाजी प्लान था कि मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अटैक किया जाए और उन्हें एक भी मौका नहीं दिया जाए।

इंग्लैंड ने 231 रन के लक्ष्य को बचाते हुए कंगारू टीम को 207 रन पर धराशायी किया है। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर और सैम कुरन ने तीन- तीन विकेट चटकाए। क्रिस वोक्स ने मैच के बाद स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, “यदि आप अपनी लेंथ अच्छी तरह से आयोजित करते हैं तो बल्लेबाज के लिए स्वतंत्र रूप से स्कोर करना हमेशा मुश्किल होता है। हमने निश्चित रूप से पाया कि जब रन नहीं बनते हैं तो फिर दबाव बनाता है और फिर आपको विकेट मिलता है।”

उन्होंने आगे कहा, “मौके तब आते हैं जब आप नियमित रूप से खाली गेंद फेंकने में सफल हो रहे होते हैं, इसलिए आप लगातार एक अच्छी लेंथ को फेंकने की कोशिश कर रहे हैं। सुनिश्चित करें कि बल्लेबाज आपकी सर्वश्रेष्ठ गेंद को अधिक से अधिक बार खेलने जा रहा है।” मार्नस लाबुशाने और कप्तान आरोन फिंच ने 107 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला था, लेकिन न तो इससे पहले कोई साझेदारी बनी थी और न इसके बाद कोई बड़ी साझेदारी कंगारू खिलाड़ी बन पाए थे।

वोक्स ने कहा, “उस समय सिर्फ और सिर्फ अटैक और अटैक के बारे में सोच रहे थे। कोशिश कर रहे थे कि अधिक से अधिक विकेट प्राप्त करें। हमने गेंद को रिवर्स जाने के लिए क्रॉस-सीम का काफी इस्तेमाल किया और शुक्र है कि हमें इसका थोड़ा सा फायदा मिला। इयोन (कप्तान इयोन मोर्गन) ने मुझे और जोफ(जोफ्रा आर्चर) से गेंदबाजी कराई और हमने अच्छा प्रदर्शन किया।” तीन मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला मैनचेस्टर में ही 16 सितंबर को खेला जाएगा।

 

]]>