इंग्लैंड के इस शहर में मनेगा ‘नेशनल समोसा वीक’ – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 22 Mar 2018 09:27:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इंग्लैंड के इस शहर में मनेगा ‘नेशनल समोसा वीक’ – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 इंग्लैंड के इस शहर में मनेगा ‘नेशनल समोसा वीक’ https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a5%87/127825 Thu, 22 Mar 2018 09:27:28 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=127825 नई दिल्ली: विदेशों में लोगों को चॉकलेट और चीज डे मनाते तो आपने देखा और सुना होगा, लेकिन मोसा-डे? जी हां, इंग्लैंड के लीसेस्टर शहर में अब समोसा वीक मनाया जाने वाला है. लीसेस्टर शहर में नेशनल समोसा वीक के नाम से मनाए जाने वाले इस उत्सव का उद्देश्य दरअसल दक्षिण एशियाई व्यंजनों और संस्कृति …]]>

नई दिल्ली: विदेशों में लोगों को चॉकलेट और चीज डे मनाते तो आपने देखा और सुना होगा, लेकिन मोसा-डे? जी हां, इंग्लैंड के लीसेस्टर शहर में अब समोसा वीक मनाया जाने वाला है. लीसेस्टर शहर में नेशनल समोसा वीक के नाम से मनाए जाने वाले इस उत्सव का उद्देश्य दरअसल दक्षिण एशियाई व्यंजनों और संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना है.इंग्लैंड के इस शहर में मनेगा 'नेशनल समोसा वीक'

इसे लीसेस्टर करी आवॉर्ड द्वारा आयोजित किया जा रहा है. समोसा वीक का आयोजन 9 से 13 अप्रैल के बीच होगा. यहां लोगों को समोसे का स्वाद चखने का मौका मिलेगा.

लीसेस्टर करी अवॉर्ड के फाउंडर रोमिला गुलजार ने समोसा वीक के आयोजन पर कहा कि बर्गर से लेकर बीयर तक के लिए राष्ट्रीय फूड इवेंट मनाया जाता है, तो समोसा वीक क्यों नहीं. दक्षिण एशाई कम्यूनिटी में यह काफी लोकप्रिय है और जिस तरह लोग चाय और केक खाते हैं ठीक उसी तरह रोज समोसा भी खाते हैं.

समोसा वीक मनाने के लिए लीसेस्टर में जगह-जगह समोसे की दुकाने लगाई जाएंगी, जहां लोगों को समोसा खरीदने, खाने और बेचने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. भारत में समोसे की लोकप्रियता किसी भी दूसरे नाश्ते से ज्यादा है. जहां कुछ लोग आलू वाला समोसा पसंद करते हैं, वहीं कुछ चीज समोसा, पनीर समोसा, चाइनीज समोसा पसंद करते हैं.

बता दें कि पिछले साल लंदन में मुस्लिम समाज की सामुदायिक सेवा से जुड़े एक संगठन ने 153 किलो वजन का समोसा बनाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इसे बनाने में 15 घंटे का समय लगा था और एक बड़े टैंक में तला गया था. बाद में इसे बेघर लोगों के बीच बांट दिया गया था.

]]>