आज़म खान का दावा झूठा साबित हुआ जौहर यूनिवर्सिटी ने कहा … – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 04 Aug 2019 05:25:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg आज़म खान का दावा झूठा साबित हुआ जौहर यूनिवर्सिटी ने कहा … – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 आज़म खान का दावा झूठा साबित हुआ जौहर यूनिवर्सिटी ने कहा … https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a5%9b%e0%a4%ae-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%9d%e0%a5%82%e0%a4%a0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a4/261996 Sun, 04 Aug 2019 05:25:56 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=261996 रामपुर में स्थित आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी ने जमीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा करने के मामले में पुलिस की नोटिस का जवाब दिया है. यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर की तरफ से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पुलिस ने जिस जमीन के संबंध में जानकारी मांगी है वह यूनिवर्सिटी के नाम …]]>

रामपुर में स्थित आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी ने जमीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा करने के मामले में पुलिस की नोटिस का जवाब दिया है. यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर की तरफ से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पुलिस ने जिस जमीन के संबंध में जानकारी मांगी है वह यूनिवर्सिटी के नाम पर नहीं है. वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान ने दावा करते हुए कहा था कि यह जमीन खरीदी गई है.

यूनिवर्सिटी की तरफ से पुलिस को दिए गए जवाब में कहा गया है कि जौहर ट्रस्ट के पास इसके बारे में ज्यादा जानकारी हो सकती है. ऐसे में अब जौहर ट्रस्ट को नोटिस जारी किया जा सकता है. जौहर यूनिवर्सिटी में किसानों की जमीन होने के इल्जाम में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा था.

राजस्व विभाग से जमीनों की पूरी जानकारी लेने के बाद पुलिस ने जौहर विश्वविद्यालय से जमीनों का पूरा ब्यौरा देने के लिए कहा था. इसके लिए जमीन की गाटा संख्या के मुताबिक जानकारी मांगी गई थी. अब जौहर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर की तरफ से जवाब दिया गया है जिसमें कहा गया है कि जिस गाटा संख्या के संबंध में जानकारी मांगी है वह जमीन यूनिवर्सिटी के नाम पर पंजीकृत नहीं है.

]]>