आस्ट्रेलिया – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 25 Mar 2024 04:40:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg आस्ट्रेलिया – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 भाजपा के समर्थन में आस्ट्रेलिया में ‘मोदी फॉर 2024’ अभियान https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d/549763 Mon, 25 Mar 2024 04:40:02 +0000 https://livehalchal.com/?p=549763 ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी आस्ट्रेलिया ने समुदाय के सदस्यों के लिए मोदी फॉर 2024 शीर्षक से एक अभियान शुरू किया जिसमें देश के सात प्रमुख शहरों और महत्वपूर्ण स्थलों को शामिल किया गया है । इस अभियान का उद्देश्य भारत में लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के …]]>

ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी आस्ट्रेलिया ने समुदाय के सदस्यों के लिए मोदी फॉर 2024 शीर्षक से एक अभियान शुरू किया जिसमें देश के सात प्रमुख शहरों और महत्वपूर्ण स्थलों को शामिल किया गया है । इस अभियान का उद्देश्य भारत में लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के लिए विदेशी समर्थन जुटाना है।

 ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ आस्ट्रेलिया ने समुदाय के सदस्यों के लिए ‘मोदी फॉर 2024 शीर्षक से एक अभियान शुरू किया, जिसमें देश के सात प्रमुख शहरों और महत्वपूर्ण स्थलों को शामिल किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य भारत में लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के लिए विदेशी समर्थन जुटाना है।

इन जगहों पर शुरू किया गया है अभियान

ओवरसीज फ्रेंड्स आफ बीजेपी’ आस्ट्रेलिया ने सिडनी हार्बर ब्रिज, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, पर्थ ऑप्टस स्टेडियम, ब्रिस्बेन जीएबीबीए, गोल्ड कोस्ट में सर्फर्स पैराडाइज, कैनबरा में माउंट आइंस्ली और एडिलेड में नेवल मेमोरियल गार्डन जैसे प्रतिष्ठित स्थानों से एक बड़ा अभियान शुरू किया है।

खुद को बताया मोदी का परिवार का हिस्सा

आस्ट्रेलिया के विभिन्न शहरों में विकासात्मक नीतियों के लिए जबरदस्त समर्थन मिला, लोग खुद को मोदी का परिवार का हिस्सा बताया। इससे पहले, भाजपा ब्रिटेन के ओवरसीज फ्रेंड्स ने लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी के लिए अटूट समर्थन दिखाने के लिए लंदन में एक कार रैली का आयोजन किया था।

]]>
 रविवार का दिन भारत के लिए क्रिकेट मे महत्वपूर्ण https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f/490270 Sun, 31 Jul 2022 05:51:23 +0000 https://livehalchal.com/?p=490270 रविवार का दिन भारत के लिए क्रिकेट में महत्वपूर्ण दिन है। अपना पहला मैच गंवा चुकी भारतीय महिला टीम अपने सबसे बड़े चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी। मुकाबला दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। यदि भारत को मेडल की रेस में बने रहना है तो यह मुकाबला जीतना टीम के लिए बेहद जरूरी है। हालांकि पाकिस्तान …]]>

रविवार का दिन भारत के लिए क्रिकेट में महत्वपूर्ण दिन है। अपना पहला मैच गंवा चुकी भारतीय महिला टीम अपने सबसे बड़े चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी। मुकाबला दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। यदि भारत को मेडल की रेस में बने रहना है तो यह मुकाबला जीतना टीम के लिए बेहद जरूरी है। हालांकि पाकिस्तान के लिए भी यह मैच उतना ही जरूरी है जितना भारत के लिए क्योंकि उसे भी पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि पूजा वस्त्राकर और एस मेघना इस मैच में वापसी कर सकती है। अब यदि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतकर मेडल की रेस में बने रहना है तो उसे पिछले मैच की कुछ खामियों को दूर करना होगा।

ओपनिंग जोड़ी– आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारत की ओपनिंग जोड़ी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए थे ऐसे में इस मैच में खासतौर से स्मृति मंधाना की कोशिश होगी कि वह बल्ले से कुछ कमाल दिखाएं।

मध्यक्रम में सुधार– पहले मैच में मध्यक्रम में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 52 रनों की शानदार पारी खेली थी लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिल पाया था जिस कारण टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। इस मैच में कोशिश होगी कि दीप्ति शर्मा, जेमिमा राड्रिग्रेज, यास्तिका भाटिया और हरलीन देओल को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।

गेंदबाजी में दोनों छोर से आक्रमण

आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में रेणुका सिंह ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 4 विकेट झटके थे लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी और गेंदबाज का साथ नहीं मिला था। ऐसे में गलतियों से सीखना होगा और इस मैच में दोनों छोर से आक्रमण करना होगा।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, मेघना सिंह, रेणुका सिंह, स्नेह राणा, सबभिनेनी मेघना, पूजा वस्त्राकर, तानिया भाटिया

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), ओमैमा सोहेल, बिस्माह मरूफ (कप्तान), निदा डार, आलिया रियाज, आयशा नसीम, ​​फातिमा सना, तुबा हसन, डायना बेग, अनम अमीन, ऐमान अनवर, कायनात इम्तियाज, सादिया इकबाल, गुल फिरोजा

]]>
वीजा के बदलते सख्त नियम पर अब भारत सरकार देगी जवाब https://livehalchal.com/%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/48908 Fri, 21 Apr 2017 07:42:13 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=48908 नई दिल्ली : जिस तरिके से लगातार एक के बाद एक देश भारत के आईटी पेशेवरों पर प्रतिबंध लगाने के लिए अपने वीज़ा नियम बदल रहे हैं, सरकार ने भी अब इससे निजात पाने के लिए मूड बना लिया है। बता दे कि भारत इन बांधाओं को आव्रजन से जुड़ा मुद्दा नहीं मानेगा, बल्कि इन्हें …]]>

नई दिल्ली : जिस तरिके से लगातार एक के बाद एक देश भारत के आईटी पेशेवरों पर प्रतिबंध लगाने के लिए अपने वीज़ा नियम बदल रहे हैं, सरकार ने भी अब इससे निजात पाने के लिए मूड बना लिया है। वीजा के बदलते सख्त नियम पर अब भारत सरकार देगी जवाबबता दे कि भारत इन बांधाओं को आव्रजन से जुड़ा मुद्दा नहीं मानेगा, बल्कि इन्हें कारोबार और वाणिज्य से जुडे़ मुद्दे के तौर पर उठाएगा। भारत ने वीज़ा प्रतिबंध लगाकर नुकसान पहुंचाने वाले अमेरिका और आस्ट्रेलिया जैसे देशों को बता दिया है कि उनकी अनगिनत कंपनियां यहां वर्षों से काम कर रही हैं।

अभी अभी: मौलवी बोले, सोनू निगम को छोड़ देना चाहिए भारत…

आपको बता दे कि भारत ने इन देशों की संरक्षणवादी नीतियों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आवाज की अगुवाई करने का भी फैसला किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले से जब अमेरिकी सरकार की तरफ से एच-1बी वीजा में नए सख्त नियम बनाने के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि, ”हम पूरी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। भारतीयों ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था में काफी योगदान दिया है।”

जैसा की सब जानते है कि भारतीय प्रोफेशनल दोनों देशों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं। इस पर उद्योग व वाणिज्य मंत्री निर्मता सीतारमण ने भी भारत की ओर संकेत करते हुए कहा कि भारतीय कंपनियां अमेरिका में काम कर रही हैं तो वर्षो से कई अमेरिकी कंपनियां भारत में भी काम कर रही हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत अमेरिका व आस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्लूटीओ में मामला ले जाएगा तो इस पर उनका जवाब था कि, ”अभी हम ऐसा नहीं चाहते लेकिन हां हम यह जरुर सुनिश्चित करेंगे कि हमारे साथ कोई भेदभाव न हो।”

]]>
आईएस को दे रहा था मौत का हथियार, आस्‍ट्रेलिया में हुआ गिरफ्तार https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%a5%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%a5%e0%a4%bf/41407 Thu, 02 Mar 2017 05:36:22 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=41407 कैनबरा: आस्ट्रेलिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) को मदद करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने आईएस को मिसाइल बनाने में मदद मुहैया कराई है। समाचार एजेंसी के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति एक 42 वर्षीय आस्ट्रेलियाई इलेक्ट्रीशियन है, जिसे राजधानी कैनबरा से 160 किलोमीटर दूर …]]>

कैनबरा: आस्ट्रेलिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) को मदद करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने आईएस को मिसाइल बनाने में मदद मुहैया कराई है। समाचार एजेंसी के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति एक 42 वर्षीय आस्ट्रेलियाई इलेक्ट्रीशियन है, जिसे राजधानी कैनबरा से 160 किलोमीटर दूर स्थित ग्रामीण इलाके यंग से गिरफ्तार किया गया।

हाई-स्किल्ड भारतीयों के जरिए दुनिया का तकनीकी हब बनाना चाहता है चीन

आईएस को दे रहा था मौत का हथियार, आस्‍ट्रेलिया में हुआ गिरफ्तारआस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस के आयुक्त एंड्रयू कॉल्विन ने कहा कि संदिग्ध की पहचान अभी नहीं हो पाई है, और वह आतंकवादी संगठन के लिए लंबी दूरी की मिसाइल बनाना चाहता था और उसने आईएस को सेवा देने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल किया था।

नेपाल में आया फिर से भूकंप, सहम उठे लोग

कॉल्विन ने कहा, संदिग्ध सबसे पहले लेजर वार्निग डिवाइस के संबंध में शोध करने और डिजाइन करके आईएस की मदद कर रहा था, यह डिवाइस सीरिया और इराक में गठबंधन सेनाओं द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियारों के संबंध में आगाह करता। कॉल्विन आगे कहते हैं, दूसरी बात यह है कि यह शख्स शोध, डिजाइन और मॉडलिंग प्रणाली से आईएस को लंबी दूरी की मिसाइल बनाने में सक्षम होने में मदद कर रहा था।

आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने कहा कि हिरासत में लिया गया आरोपी को सलाह देना चाहता था कि उच्च प्रौद्योगिकी के हथियार कैसे विकसित किए जा सकते हैं। लेकिन उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि इस गिरफ्तारी का देश में आसन्न किसी खतरे से संबंध है। न्याय मंत्री माइकल कीनन ने कहा कि यह गिरफ्तारी 18 महीनों तक की गई जांच का परिणाम है।

]]>