आसान – Live Halchal

बाजार जैसी गजक बनाएं घर पर, ये रही आसान विधि
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में गजक, रेवड़ी और तिल की मिठाइयों की खुशबू फैलने लगती है। खासकर तिल और गुड़ से बनी गजक न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सर्दियों में सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है।

सर्दी के मौसम में तिल शरीर को गर्माहट देता है और गुड़ शरीर में आयरन व ऊर्जा की कमी को पूरा करता है। यही वजह है कि उत्तर भारत में गजक को विंटर सुपरफूड भी माना जाता है। अगर आप बाजार की मिलावट वाली गजक से बचना चाहते हैं, तो इसे घर पर बनाना सबसे अच्छा विकल्प है।

घर की गजक ज्यादा स्वादिष्ट, ताजा और पूरी तरह हेल्दी होती है। इसे बनाना भी उतना मुश्किल नहीं जितना लोग सोचते हैं। इसे बनाने के लिए आपो बस कुछ आसान सामग्री और थोड़ी सी तकनीक की जरूरत होती है। तो आइए आपको घर पर गजक बनाने की आसान विधि बताते हैं।

घर पर गजक बनाने का सामान
तिल (सफेद) – 1 कप
गुड़ – 1 कप
देसी घी – 1 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर – ½ चम्मच

विधि

अगर आप घर पर गजक बनाना चाहती हैं तो सबसे पहले तो सबसे पहले तिल को हल्की आंच पर 5–6 मिनट सूखा भूनें और अलग रख दें। तिल को साइड में रखने के बाद अब एक पैन में घी गर्म करें, फिर गुड़ और थोड़ा पानी डालकर पकाएं।

जब गुड़ चाशनी जैसा हो जाए और तार बनने लगे, तब तब इसमें भुने हुए तिल और इलायची पाउडर मिक्स करें। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को घी लगी प्लेट पर फैलाएं। चाहें तो बेलन से हल्का बेलें और मनचाहे आकार में काटकर ठंडा होने दें। ठंडा होते ही आपकी कुरकुरी, स्वादिष्ट और हेल्दी देसी गजक तैयार है।

गजक बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

तिल को ज्यादा न भूनें

तिल हल्का सुनहरा होने तक ही भूनें। ज्यादा भूनने पर स्वाद कड़वा हो जाता है और गजक का रंग भी खराब होता है।

गुड़ की चाशनी सही बनाएं

गुड़ को मध्यम आंच पर पकाएं। चाशनी “दो तार” जैसी होने पर ही तिल मिलाएं। अगर चाशनी कच्ची रही तो गजक चिपचिपी बनेगी, और ज्यादा पक गई तो कड़वी हो सकती है।

तेज आंच का इस्तेमाल न करें

गुड़ को हमेशा धीमी या मध्यम आंच पर पिघलाएं। तेज आंच से गुड़ जल सकता है। जले हुए गुड़ से गजक का स्वाद बिगड़ जाएगी।

तिल मिलाने के बाद जल्दी करें

गुड़ को पिघलाने के बाद ध्यान रखें कि गुड़ जमने में देर नहीं लगती, इसलिए तिल मिलाते ही तुरंत प्लेट में फैलाए और बेल लें। ताकि ये सही से बन जाए।

भारत से चीन जाना हुआ आसान जानें कैसे
चीन की विमानन कंपनी चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने रविवार को अपनी शंघाई-दिल्ली फ्लाइट की शुरुआत की। इसकी 95 प्रतिशत सीटें भरी हुई थीं। इसी के साथ पिछले पांच सालों में भारत के लिए सीधे उड़ान शुरू करने वाली यह चीन की पहली एयरलाइन बन गई है।

चाइना ईस्टर्न की यह सेवा सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। चीन ईस्टर्न की फ्लाइट दिल्ली से रात आठ बजे रवाना होगी और सोमवार सुबह शंघाई पहुंचेगी। यह फ्लाइट शंघाई से दोपहर 12:30 बजे निकलेगी और शाम छह बजे दिल्ली पहुंचेगी।

10 नवंबर से Indigo की फ्लाइट शुरू

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को 248 यात्रियों को लेकर उड़ान संख्या एमयू 563 शंघाई पुडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुई। भारतीय विमानन कंपनी इंडिगो 10 नवंबर से अपनी दैनिक दिल्ली-ग्वांगझू उड़ान शुरू करेगी।

शंघाई-दिल्ली मार्ग दोनों देशों के प्रमुख आर्थिक केंद्रों को जोड़ने वाला माना जाता है और इससे व्यापार, अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंध 1962 के युद्ध के बाद से तब से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे, जब जून 2020 में गलवन घाटी में हिंसक झड़पें हुई थीं।

कैसे सुधरे हालात?

कई दौर की कूटनीतिक और सैन्य वार्ताओं के बाद दोनों पक्षों ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के विभिन्न तनाव बिंदुओं से सैनिकों को वापस बुला लिया है। हाल के महीनों में दोनों पक्षों ने कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने और उड़ान सेवाओं को बहाल करने सहित दोनों देशों के संबंध फिर से मजबूत करने के लिए कई उपाय किए हैं।

ऐसे तैयार करें मीठी मठरी, विधि है बेहद आसान
करवा चौथ का व्रत धार्मिक आस्था का प्रतीक है, इसी के चलते इसके साथ जुड़ी परंपराएं भी बेहद खास हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वैसे तो इस दिन महिलाएं कुछ नहीं खातीं, लेकिन कई जगह करवा चौथ के मौके पर सरगी की परंपरा है। सरगी की थाली सास अपनी बहू को देती हैं। इस थाली में सुहाग के सामान के साथ खाने-पीने का सामान होता है, जिसे खाकर व्रत की शुरुआत की जाती है।

सरगी में मीठी मठरी का विशेष स्थान होता है। ये स्वाद में लाजवाब, पेट को भरे रखने वाली और आसानी से पचने वाली होती है। इसी के चलते यहां हम आपको बताएंगे आसान और पारंपरिक मीठी मठरी की रेसिपी, जिसे आज ही घर पर तैयार कर लें। हमारी बताई विधि से यदि आप मीठी मठरी तैयार करेंगी तो ये लंबे समय तक टिकी रहेगी।

मीठी मठरी बनाने का सामान

मैदा – 2 कप

सूजी (रवा) – 2 बड़े चम्मच

घी – 3 बड़े चम्मच (मोयन के लिए)

बारीक चीनी – 1 कप

पानी – ½ कप (चाशनी के लिए)

इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच

तलने के लिए तेल या घी

विधि

मीठी मठरी बनाने का सबसे पहला स्टेप है मैदे को सही तरह से गूंथना। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और सूजी मिलाएं। उसमें मोयन के लिए घी डालें और हाथों से मिक्स करें। अब जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। इसे ढककर 15–20 मिनट तक रख दें।

अब मैदे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें मोटा बेलें। आप चाहे तो गोल या चौकोर आकार दे सकते हो। कांटे से हल्के-हल्के छेद कर लो ताकि तलते समय फूले नहीं। कढ़ाही में तेल या घी गरम करें। मठरियों को धीमी आंच पर धीरे-धीरे सुनहरा होने तक तलें। इन्हें टिशू पेपर पर निकाल कर ठंडा होने दें।

अब बारी है चाशनी बनाने की तो उसके लिए एक पैन में 1 कप चीनी और ½ कप पानी डालें। धीमी आंच पर चाशनी पकाएं जब तक उसमें एक तार की चाशनी बन जाए। अब इसमें इलायची पाउडर डाल दें।

ठंडी मठरियों को गरम चाशनी में 2–3 मिनट के लिए डुबोकर चलाएं ताकि हर मठरी पर चाशनी अच्छे से चढ़ जाए। फिर मठरियों को एक थाली या ट्रे में अलग-अलग रखें। 20–30 मिनट में चाशनी सूख जाएगी और मठरी पर सफेद मीठी परत जम जाएगी। बस इसे स्टोर करे सरगी के लिए रख लें।

दशहरे के दिन तैयार करें खास पकवान, जानें क्या बनाना है सबसे आसान
दशहरे का त्योहार भारत में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोगों को छुट्टी मिलती है, जिससे वे परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं और खास पकवानों का आनंद ले सकते हैं।

पारंपरिक व्यंजन दशहरे की खुशी को दोगुना कर देते हैं और त्योहार की रौनक को बढ़ाते हैं। हर क्षेत्र में दशहरे के मौके पर अलग-अलग स्वादिष्ट और विशेष व्यंजन बनाए जाते हैं, जो त्योहार को और भी खास बना देते हैं।

अगर आप भी इस दशहरे अपने मेन्यू को पारंपरिक और स्वादिष्ट पकवानों से सजाना चाहती हैं, तो यहां कुछ आसान और लोकप्रिय व्यंजनों की लिस्ट दी गई है। इन व्यंजनों को घर पर बनाकर आप अपने परिवार के साथ इस त्योहार का स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं दशहरे के खास पकवान और उनकी तैयारी के टिप्स।

दिल की बीमारियों का इलाज होगा और भी आसान
हृदयाघात और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों के पीछे सबसे बड़ा कारण धमनियों का संकरा हो जाना यानी स्टेनोसिस है। जब खून का रास्ता बंद होने लगता है तो हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे गंभीर खतरा पैदा हो जाता है। इस चुनौती से निपटने के लिए प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय धमनियों के संकरा हो जाने की प्रक्रिया पर आधारित प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआइटी) के गणित विभाग के विज्ञानियों ने नई राह खोजी है। उन्होंने नैनोपार्टिकल यानी बेहद छोटे कणों की मदद से दवा को सीधे बंद धमनियों तक पहुंचाने का तरीका विकसित करना शुरू किया है।

शोध में गणितीय गणना और कंप्यूटर सिमुलेशन से (किसी वास्तविक दुनिया की प्रणाली या प्रक्रिया को दर्शाने वाला कृत्रिम या नकली माडल बनाकर- अध्ययन करना) यह जांचा गया कि हल्की रुकावट के दौरान रक्त का वेग कैसे बदलता है और नैनोपार्टिकल्स किस दिशा में बहते हैं। परिणाम उत्साहजनक रहे, जिसमें पाया गया कि नैनोपार्टिकल्स दवा को सही स्थान तक पहुंचा सकते हैं और रक्त में थक्कों को कम करने में सहायक हैं। शोधकर्ता मानते हैं नैनो-ड्रग डिलिवरी तकनीक स्टेनोसिस और हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होगी। हालांकि, अभी यह शोध प्रयोगशाला और कंप्यूटर माडल तक सीमित है और क्लिनिकल ट्रायल के बाद चिकित्सकों को मरीजों की नसों में दवा पहुंचाने का नया और असरदार तरीका मिल जाएगा।

इस परिणाम के बाद अब शोधकर्ता अगला कदम बढ़ाते हुए चुंबकीय शक्ति का उपयोग कर लक्षित उपचार देने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके लिए एआइ और मशीन लर्निंग आधारित माडल तैयार किया जा रहा है, जो उपचार के साथ-साथ रोग की स्थिति का पूर्वानुमान भी कर सकेगा। यह शोध हृदय और दिमाग से जुड़ी बीमारियों के इलाज में सटीक उपचार देने में मदद करेगा।

एमएनएनआइटी गणित विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बी वासु के निर्देशन में शोधार्थी गोबिंदा देवनाथ, अनुज शर्मा, हरिकेश व यतिन मिश्र ने यह शोध पूरा किया जिसे यूके के अंतरराष्ट्रीय जर्नल कंप्यूटर्स इन बायोलाजी मेडिसिन, नैनो साइंस एंड टेक्नोलाजी ने प्रकाशित किया है। प्रो. बी वासु कहते हैं कि अनुसंधान में देखा गया कि खून की गति, उसका दबाव, गर्मी और कणों की गति एक-दूसरे को कैसे प्रभावित करते हैं। इसके लिए शोधकर्ताओं ने धमनियों का एक वर्चुअल माडल तैयार किया और फाइनाइट एलीमेंट मेथड तथा फाइनाइट डिफरेंस मेथड जैसी उन्नत गणितीय तकनीकों का उपयोग किया।