आशीष शेलार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 14 Feb 2025 10:21:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg आशीष शेलार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 महाराष्ट्र: एमवीए के अंत को लेकर अपनी भविष्यवाणी पर आशीष शेलार बोले- सच साबित हुई https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%95/603031 Fri, 14 Feb 2025 10:20:59 +0000 https://livehalchal.com/?p=603031 आशीष शेलार ने कहा कि जिस तरह के बयान दिए जा रहे हैं, उससे पता चलता है कि एमवीए अब अस्तित्व में नहीं है। बल्कि, यह मृत अवस्था में है। इसे मृत घोषित करने की केवल औपचारिकता ही बची है। महाराष्ट्र के मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष शेलार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने …]]>

आशीष शेलार ने कहा कि जिस तरह के बयान दिए जा रहे हैं, उससे पता चलता है कि एमवीए अब अस्तित्व में नहीं है। बल्कि, यह मृत अवस्था में है। इसे मृत घोषित करने की केवल औपचारिकता ही बची है।

महाराष्ट्र के मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष शेलार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने सही भविष्यवाणी की थी कि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की ‘समाप्ति तिथि’ नजदीक आ रही है। शेलार की यह टिप्पणी शिवसेना (यूबीटी) द्वारा एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सम्मानित करने की आलोचना के संदर्भ आई है।

पवार ने शिंदे को दिल्ली में किया सम्मानित
98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के अवसर पर मंगलवार को शरद पवार ने उपमुख्यमंत्री शिंदे को दिल्ली में महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। बता दें कि पवार की एनसीपी (एसपी) विपक्षी एमवीए का हिस्सा है, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस भी शामिल हैं।

शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा था कि शिवसेना को विभाजित करने वाले और ‘महाराष्ट्र को कमजोर करने वाले’ व्यक्ति को सम्मानित करने से मराठी लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

एमवीए के अंत की नवंबर में की थी घोषणा: शेलार
मंत्री शेलार ने पुणे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में संवाददाताओं को संबंधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘जब नवंबर में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण की प्रक्रिया चल रही थी, तो मैंने भविष्यवाणी की थी कि एमवीए की समाप्ति तिथि नजदीक आ रही है। मैंने कहा था कि चुनाव परिणामों के बाद एमवीए का अंत हो जाएगा।’

शेलार ने कहा कि जिस तरह के बयान दिए जा रहे हैं, उससे पता चलता है कि एमवीए अब अस्तित्व में नहीं है। बल्कि, यह मृत अवस्था में है। इसे मृत घोषित करने की केवल औपचारिकता ही बची है।

कांग्रेस चाहे जिसे अध्यक्ष बनाए, शून्य ही रहेगी: शेलार
कांग्रेस द्वारा हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष बनाए जाने पर शेलार ने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है, लेकिन उन्होंने कहा, ‘चूंकि मैं गणित का छात्र हूं, इसलिए मैं यही कहूंगा कि शून्य घटा शून्य शून्य के बराबर होता है।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे जिसे भी अध्यक्ष बनाए, वह शून्य ही रहेगी।

विपक्ष की स्थिति हो रही कमजोर: शेलार
शिवसेना (यूबीटी) नेता राजन साल्वी के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने पर भाजपा नेता शेलार ने कहा कि विपक्ष की स्थिति कमजोर हो रही है। उन्होंने शिंदे के नाखुश होने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके उपमुख्यमंत्री (शिंदे और अजित पवार) कुशलता से काम कर रहे हैं।

]]>