आल्मंड-डेट ब्राउनी – Live Halchal

चीनी की जगह खजूर की मिठास, इस सर्दी ट्राई करें ये लजीज आल्मंड-डेट ब्राउनी
सर्दी में मीठा खाने की इच्छा पूरी करने के लिए आल्मंड-डेट ब्राउनी परफेक्ट हैं। बादाम और खजूर से बनी यह ब्राउनी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी है। इसमें खजूर, बादाम का आटा, नारियल का तेल, कोको पाउडर और अंडे का इस्तेमाल होता है। आइए जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी।

सर्दी के मौसम में अक्सर कुछ मीठा खाने का मन करता है। ऐसे में आप चाहें, तो घर पर ही कुछ डिजर्ट बनाकर रख सकते हैं, जो आपकी स्वीट क्रेविंग को शांत करने में मदद कर सकते हैं। ऐसा ही एक डिजर्ट है आल्मंड-डेट ब्राउनी (Almond-Date Brownie), जो बादाम और खजूर से बनाया जाता है।

यह खाने में तो लजीज होता ही है, साथ ही, बादाम और खजूर होने की वजह से यह सर्दियों के लिए परफेक्ट डिजर्ट बन जाता है। आइए जानें आल्मंड-डेट ब्राउनी बनाने की रेसिपी।

सामग्री

खजूर- 350 ग्राम (बिना गुठली के)

बादाम का आटा- 75 ग्राम

नारियल का तेल- 75 ग्राम

कोको पाउडर- 50 ग्राम

अंडे- 4

बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच

बेकिंग सोडा- ½ छोटा चम्मच

सजावट के लिए- कटे हुए बादाम

बनाने का तरीका

सबसे पहले ओवन को 175°C पर प्रीहीट कर लें और एक चौकोर बेकिंग टिन को पार्चमेंट पेपर से लाइन करके तैयार रखें।

अब एक ब्लेंडर में खजूर, नारियल का तेल और कोको पाउडर डालकर इन सभी सामग्री को तब तक अच्छी तरह से ब्लेंड करें जब तक कि यह एक गाढ़ा और चिकना पेस्ट न बन जाए।

इसके बाद ब्लेंडर को चलाते हुए, मिश्रण में एक-एक करके अंडे डालें।

हर अंडा डालने के बाद ध्यान रखें कि वह मिश्रण में अच्छी तरह से मिल जाए। यह मिश्रण अब थोड़ा पतला हो जाएगा।

अब एक अलग बाउल में बादाम का आटा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को एक साथ मिला लें और खजूर व अंडे वाले गीले मिश्रण को एक बड़े मिक्सिंग बाउल में निकाल लें।

इसमें तैयार सूखे आटे वाले मिश्रण को धीरे-धीरे डालें। एक स्पैटुला का इस्तेमाल करके इसे हल्के हाथों से मिलाएं। आपको इसे बहुत तेजी से नहीं मिलाना है।

तैयार ब्राउनी बैटर को बेकिंग टिन में डालें और ऊपर से समतल कर लें।

अगर आप बादाम से सजाना चाहते हैं, तो ऊपर कटे हुए बादाम या बादाम के फ्लेक्स छिड़क दें।

इसे प्रीहीट किए गए ओवन में लगभग 30 मिनट तक बेक करें।

ब्राउनी तैयार हुई है या नहीं, यह जांचने के लिए बीच में एक टूथपिक डालकर देखें; अगर वह साफ निकल आती है, तो ब्राउनी तैयार है।

ब्राउनी को ओवन से निकालने के बाद, इसे टिन में ही पूरी तरह से ठंडा होने दें। गर्म ब्राउनी काटने पर टूट सकती है। ठंडा होने पर, इसे चौकोर टुकड़ों में काटें और परोसें।