आलू-प्याज – Live Halchal

त्योहारी सीजन में महंगाई का झटका, आलू-प्याज और सब्जियों ने बिगाड़ी गेम!
निम्न आय वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए त्योहारों का आनंद महंगा होता जा रहा है, क्योंकि खाद्य वस्तुओं की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो रही है। त्योहार के दौरान कमाई का अधिक हिस्सा खाने-पीने पर ही खर्च हो जा रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण, कई लोग आवश्यक सामान की खरीदारी को टाल रहे हैं, जिसका असर फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) पर भी पड़ सकता है।

त्योहारों के दौरान आमतौर पर आलू, प्याज, टमाटर, घी और तेल जैसी वस्तुओं का अधिक इस्तेमाल होता है लेकिन इनकी कीमतें पिछले साल की तुलना में 10% से अधिक बढ़ चुकी हैं। सब्जियों की कीमतें तो 36% तक ऊंची हो गई हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में खाद्य वस्तुओं की खुदरा महंगाई दर 9.24% तक पहुंच गई है, जो पिछले साल सितंबर की तुलना में एक महत्वपूर्ण वृद्धि है। अगस्त में यह दर 5.66% थी।

महंगाई से उपभोक्ता परेशान

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल अक्टूबर में खाद्य तेल की खुदरा कीमतों में वर्ष 2022 अक्टूबर की तुलना में 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। इस साल सितंबर में खाद्य तेल की कीमतें 2.5 प्रतिशत बढ़ी हुई है। दाल की कीमतें लगातार बढ़ रही है और पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत का इजाफा हो चुका है। दाल के दाम में पिछले साल अक्टूबर में ही 15 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी।

जानकारों का कहना है कि देश में 60 प्रतिशत से अधिक लोग प्रतिमाह सिर्फ 10-30 हजार रुपए तक कमाते हैं। ऐसे में त्योहार के दौरान उनकी कमाई का अधिक हिस्सा खाने-पीने पर ही खर्च हो जा रहा है।

प्याज की थोक कीमतें: 2000 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि

सरकारी साइट AGMARKNET के अनुसार, इस साल प्याज की थोक कीमतें पिछले साल की तुलना में 2000 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गई हैं। आलू की थोक कीमत में 400 रुपए और टमाटर की कीमत में 5600 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है।

इसके अलावा, दालों की थोक कीमतों में भी पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले इस साल अक्टूबर में 10% की वृद्धि दर्ज की गई है। विभिन्न प्रकार के गेहूं की औसत थोक कीमतों में अक्टूबर में 11-17% की बढ़ोतरी देखी जा रही है। त्योहारों के दौरान सरसों का तेल और घी का भी अधिक इस्तेमाल होता है और इन दोनों की कीमतें भी ऊंची बनी हुई हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले आलू-प्याज की थोक कीमतों में 50% से अधिक का इजाफा
सरकार की ओर जारी थोक महंगाई दर के आंकड़ों से पता चलता है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले देश में आलू और प्याज की थोक कीमतों में 50% से अधिक का इजाफा हुआ है। वहीं, मार्च महीने में डब्ल्यूपीआई आधारित थोक महंगाई दर 0.53% पर पहुंच गई है जो फरवरी में 0.20% पर थी।

थोक महंगाई दर (WPI) मार्च महीने में मामूली रूप से बढ़कर 0.5 प्रतिशत हो गई है, यह पिछले महीने में 0.2 प्रतिशत थी। सरकार की ओर से सोमवार को इससे जुड़े आंकड़े जारी किए गए। वाणिज्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति सालाना आधार पर मार्च में बढ़कर 0.53 प्रतिशत हो गई, जो फरवरी में 0.20 प्रतिशत थी।

आलू-प्याज की कीमतों में मार्च में 50 प्रतिशत से अधिक का इजाफा
थोक प्याज की कीमतें फरवरी में 29.22 प्रतिशत बढ़ी थीं जो मार्च में 56.99 प्रतिशत तक बढ़ गईं। भारत को अगली खरीफ फसल की कटाई तक प्याज की आपूर्ति में बड़ी कमी का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच, आलू के थोक मूल्य सूचकांक मार्च में 52.96 प्रतिशत बढ़े जबकि फरवरी में इसमें 15.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले मार्च महीने में प्याज की थोक कीमतों में 36.83 प्रतिशत और आलू में 25.59 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

थोक खाद्य मुद्रास्फीति में सालाना आधार पर 4.7% का इजाफा
मार्च, 2024 के महीने के लिए WPI सूचकांक में महीने-दर-महीने का परिवर्तन फरवरी, 2024 की तुलना में 0.40 प्रतिशत रहा। थोक खाद्य मुद्रास्फीति फरवरी में सालाना आधार पर 4.1 प्रतिशत बढ़ने के बाद मार्च में 4.7 प्रतिशत तक बढ़ गई। वहीं, मासिक आधार पर खाद्य मुद्रास्फीति फरवरी में 0.11 प्रतिशत बढ़ने के बाद मार्च में 1.01 प्रतिशत बढ़ी।

ईंधन और बिजली की थोक कीमतों में देखी गई कमी
मार्च, 2024 में मुद्रास्फीति की सकारात्मक दर मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों, बिजली, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, मशीनरी और उपकरण और अन्य विनिर्माण आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण है। कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस क्षेत्र की थोक मुद्रास्फीति मार्च में 4.87 प्रतिशत बढ़ी जबकि पिछले साल इसी महीने में इसमें 1.19 प्रतिशत की गिरावट आई थी। वहीं ईंधन और बिजली की मुद्रास्फीति मार्च में शून्य से 0.77 प्रतिशत घटी।