आलू की कचोरी बनाने की देखें ये बहुत ही सरल विधि – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 28 Mar 2022 10:46:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg आलू की कचोरी बनाने की देखें ये बहुत ही सरल विधि – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 आलू की कचोरी बनाने की देखें ये बहुत ही सरल विधि https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%b2%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%96%e0%a5%87/480444 Mon, 28 Mar 2022 10:46:05 +0000 https://livehalchal.com/?p=480444 अगर आप कचोरी खाने के शौकीन है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं आलू की कचोरी बनाने का सबसे सरल तरीका। इस कचोरी को आप अपने घरवालों या बच्चो को खिलाएंगे तो उनको आनंद ही आनंद आएगा। आइए जानते हैं कैसे बनती है आलू की कचोरी। आलू की कचोरी बनाने के लिए सामग्री-मैदा …]]>

अगर आप कचोरी खाने के शौकीन है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं आलू की कचोरी बनाने का सबसे सरल तरीका। इस कचोरी को आप अपने घरवालों या बच्चो को खिलाएंगे तो उनको आनंद ही आनंद आएगा। आइए जानते हैं कैसे बनती है आलू की कचोरी।

आलू की कचोरी बनाने के लिए सामग्री-
मैदा या आटा 
नमक (स्वादानुसार)
तेल 
गर्म पानी
2 उबला हुआ आलू 
साबुत जीरा 
अजवाइन
हरी मिर्च 
अदरक का पेस्ट

आलू की कचोरी बनाने की विधि- सबसे पहले मैदा में नमक को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद मैदे को गर्म पानी डालकर गूंथ लें। अब मैदा गूंथ जाए, तो उसमें थोड़ा तेल लगाकर उसे थोड़ी देर ढक्कन छोड़ दें। उसके बाद एक पैन को गैस पर डालकर गर्म करें। अब पैन गर्म हो जाए, तो उसमें आलू को मैश कर उसका पेस्ट बना लें।  वहीं जब आलू का पेस्ट अच्छी तरह से बन जाए,  तो उसे गैस से उतार लें। उसके बाद दूसरी तरफ एक पैन में तेल, जीरा, अजवाइन, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर गैस पर सुनहरे होने तक भुनें। अब जब सारी सामग्री अच्छी तरह से भुन जाए, तो उसमें पेस्ट बना आलू, हल्दी, नमक और धनिया पाउडर डालकर थोड़ी देर तक भुनें। इसके बाद एक अलग बर्तन में निकाल लें। अब गूंथे गए मैदे से छोटी-छोटी लोई बनाकर तैयार कर लें। इसके बाद सभी को बेलकर उसके बीच में थोड़ा सा आलू का पेस्ट भर दें और उसके मुंह को बंद कर दें। इसके बाद एक पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करें। अब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए, तो मैदा और आलू से तैयार किए गए सामग्री को तेल में डालकर क्रिस्पी होने तक फ्राई करें। अब जब वह अच्छी तरह से पक जाए, तो उसे एक बर्तन में निकाल लें और बाद में उसे हरी चटनी या लाल चटनी के साथ गर्म-गर्म सर्व करें।

]]>