आर्ट्स – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 28 May 2022 12:14:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg आर्ट्स – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 जानिए कब जारी होंगे राजस्थान 12वीं साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स के नतीजे,देखें कैसे चेक कर सकते है रिजल्ट https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a4%ac-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d/485071 Sat, 28 May 2022 12:14:26 +0000 https://livehalchal.com/?p=485071 राजस्थान बोर्ड से 12वीं की परीक्षाएं देने वाले छात्र-छात्राएं बड़ी बेसब्री से परिणाम की राह देख रहे हैं। राजस्थान 12वीं साइंस,आर्ट्स, कॉमर्स की परीक्षाएं देने वाले छात्र-छात्राएं जानना चाह रहे हैं कि, आखिर उनके नतीजे कब घोषित किए जाएंगे। इन सभी छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है कि राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर (Rajasthan …]]>

राजस्थान बोर्ड से 12वीं की परीक्षाएं देने वाले छात्र-छात्राएं बड़ी बेसब्री से परिणाम की राह देख रहे हैं। राजस्थान 12वीं साइंस,आर्ट्स, कॉमर्स की परीक्षाएं देने वाले छात्र-छात्राएं जानना चाह रहे हैं कि, आखिर उनके नतीजे कब घोषित किए जाएंगे। इन सभी छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है कि राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर (Rajasthan Board of Secondary Education, Ajmer)जल्द ही नतीजों की घोषणा करेगा। हालांकि आरबीएसई के अधिकारियों ने अभी तक परिणामों की तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 12वीं के परिणाम 2022 जल्द ही जारी किए जाएंगे। वहीं इससे पहले 23 मई को आरबीएसई के एक अधिकारी ने मीडिया रिपोर्ट्स में कहा था कि आरबीएसई परिणाम की तारीखें अभी तय नहीं की गई हैं। आरबीएसई के अधिकारी ने कहा, “कक्षा 12 विज्ञान, कला, वाणिज्य परीक्षा परिणाम 2022 मई में घोषित किए जा सकते हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अगले एक या दो दिन में रिजल्ट जारी हो सकता है।

राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट का ऐलान आधिकारिक वेबसाइट http://rajresults.nic.in/ पर करेगा। ऐसे में, जो भी स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर सटीक तिथियों की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। इसके अलावा, स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलाे करके नतीजे देख सकते हैं।   

आरबीएसई 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

आरबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें आरबीएसई 12वीं परिणाम 2022 लिखा है। अपना परीक्षा रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। इसके बाद, आपका आरबीएसई 12वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

राजस्थान बोर्ड ने 24 मार्च से 26 अप्रैल के बीच 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थी। इस परीक्षा में राज्य भर के 6,068 परीक्षा केंद्रों में 10 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

]]>