आरोपी गिरफ्तार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 14 Jun 2024 07:47:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg आरोपी गिरफ्तार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 रेवाड़ी का लोकेश हत्याकांड: एक और आरोपी गिरफ्तार, दो दिन की मिली पुलिस रिमांड https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%be/564227 Fri, 14 Jun 2024 04:51:20 +0000 https://livehalchal.com/?p=564227 पुलिस ने बताया कि मोहल्ला भजन का बाग निवासी यशपाल ने अपनी शिकायत में बताया था कि 30 मई 2024 को अलसुबह 3-4 बजे के करीब उसके घर पर उसके बेटे का दोस्त आकाश उर्फ सन्नी आया और उसके बेटे लोकेश को घूमने की बात कहकर हमारी ही स्कूटी पर लेकर गया। रेवाड़ी थाना मॉडल …]]>

पुलिस ने बताया कि मोहल्ला भजन का बाग निवासी यशपाल ने अपनी शिकायत में बताया था कि 30 मई 2024 को अलसुबह 3-4 बजे के करीब उसके घर पर उसके बेटे का दोस्त आकाश उर्फ सन्नी आया और उसके बेटे लोकेश को घूमने की बात कहकर हमारी ही स्कूटी पर लेकर गया।

रेवाड़ी थाना मॉडल टाउन पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी हंसराज पोसवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस ने बताया कि मोहल्ला भजन का बाग निवासी यशपाल ने अपनी शिकायत में बताया था कि 30 मई 2024 को अलसुबह 3-4 बजे के करीब उसके घर पर उसके बेटे का दोस्त आकाश उर्फ सन्नी आया और उसके बेटे लोकेश को घूमने की बात कहकर हमारी ही स्कूटी पर लेकर गया। उसके बाद सुबह 7 बजे आकाश उर्फ सन्नी स्कूटी को घर पर लेकर आया और स्कूटी को घर के सामने खड़ा कर दिया।

आकाश ने बताया कि लोकेश स्कूटी से गिर गया है उसके सिर पर चोट आई है वह हॉस्पिटल में भर्ती है। स्कूटी की डिग्गी चैक की तो उसमें बेटे का मोबाइल फोन मिला जो बंद था। यशपाल ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे के करीब जब वह ट्रामा सेंटर रेवाड़ी पहुंचा तो पता चला कि उसके बेटे लोकेश की मृत्यु हो गई है। उसके शरीर पर डंडों से काफी चोटें लगी हुई थी।

जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में हत्या का मामला दर्ज करके मामले में एक आरोपी आकाश उर्फ सन्नी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

]]>
18.50 लाख की चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार https://livehalchal.com/18-50-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%bf/562838 Thu, 06 Jun 2024 05:52:45 +0000 https://livehalchal.com/?p=562838 खंडवा सीएसपी अरविंद तोमर ने बताया कि आरोपी के पास से 3 किलो 700 ग्राम चरस बरामद की गई है। जिसकी अनुमानित कीमत 18 लाख 50 हजार रुपए है। आरोपी तस्कर कुछ महीने पहले ही जेल से छूटा था। बाहर आकर वह फिर चरस बेचने लग गया।  मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की कोतवाली थाना पुलिस …]]>

खंडवा सीएसपी अरविंद तोमर ने बताया कि आरोपी के पास से 3 किलो 700 ग्राम चरस बरामद की गई है। जिसकी अनुमानित कीमत 18 लाख 50 हजार रुपए है। आरोपी तस्कर कुछ महीने पहले ही जेल से छूटा था। बाहर आकर वह फिर चरस बेचने लग गया। 

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने लोगों को नशे का आदि बनाने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार से चरस की खेप लाकर इंदौर में नशे का काला कारोबार करता था। इसके लिए  वह इंदौर से खंडवा का सफर बस से करने के बाद, खंडवा से बिहार तक का सफर ट्रेन के जरिए पूरा करता था। इस बार बिहार से नशे की खेप लाते हुए जब वह खंडवा रेलवे स्टेशन पर उतरा तो पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस की टीम ने स्टेशन से बाहर निकलते ही पार्किंग एरिया में उसे पकड़ लिया । इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के पास से 18.5 लाख की चरस जब्त की है।

इंदौर में बिकती थी 300 से 500 रुपये की पुड़िया
जानकारी के अनुसार आरोपी कुछ महीने पहले ही इसी तरह के अपराध में 10 साल की सजा काटकर आया है। जेल से निकलने के बाद वह फिर नशे के काले कारोबार में लिप्त हो गया। फिलहाल पुलिस ने उसे एक दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ में उसने इंदौर के चंदन नगर में 300 से 500 रुपए में पुडिया बनाकर चरस बेचना बताया है। आरोपी युवक समीरूद्दीन शेख पिता सरफुद्दीन शेख (35) चंदन गुरु अखाड़े की गली बड़वाली चौकी मल्हारगंज इंदौर का का रहने वाला है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। 

आरोपी से 18.5 लाख की चरस जब्त
खंडवा सीएसपी अरविंद तोमर ने बताया कि आरोपी के पास मिले कपड़े के थैले की तलाशी ली गई तो इसमें एक प्लास्टिक की थैली में चरस मिला। आरोपी से 3 किलो 700 ग्राम चरस बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 18 लाख 50 हजार रुपए है। उस पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस से बचने करता था बस का इस्तेमाल
इंदौर निवासी समीरुदीन शेख को एनडीपीएस एक्ट में दस साल की सजा हुई थी। कुछ माह पहले ही वह जेल से छूटा है। इसके बाद फिर चरस के इस काले कारोबार में लग गया। पुलिस से बचने के लिए वह बस में बैठकर खंडवा आता था और यहां से ट्रेन में सवार होकर बिहार जाता था। इस बार बिहार से वापस आते समय वह खंडवा की कोतवाली पुलिस के हाथ लग गया।

]]>
पुलिस को एक और सफलता, छठा आरोपी गिरफ्तार https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%ab%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%9b%e0%a4%a0%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%b0/558559 Tue, 14 May 2024 06:12:34 +0000 https://livehalchal.com/?p=558559 बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान हरियाणा के फतेहाबाद निवासी हरपाल सिंह ( 34) के रूप में हुई है जिसे मुंबई अपराध शाखा की एक टीम ने …]]>

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान हरियाणा के फतेहाबाद निवासी हरपाल सिंह ( 34) के रूप में हुई है जिसे मुंबई अपराध शाखा की एक टीम ने सोमवार शाम उसके गृहनगर से गिरफ्तार कर लिया।

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है। आरोपी की पहचान हरियाणा के फतेहाबाद निवासी हरपाल सिंह (34) के रूप में हुई है, जिसे मुंबई अपराध शाखा की एक टीम ने सोमवार शाम उसके गृहनगर से गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा से पकड़ा गया आरोपी

हरपाल सिंह को मंगलवार सुबह मुंबई लाया गया और बाद में दिन में अदालत में पेश किया जाएगा। गोलीबारी की घटना के सिलसिले में यह छठी गिरफ्तारी है। उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के आवास के बाहर दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने गोलीबारी की और मौके से भाग गए।

सलमान खान के घर की रेकी करने का दिया था काम

अधिकारी ने कहा कि सिंह का नाम बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी से पूछताछ के दौरान सामने आया, जिसे इस महीने की शुरुआत में गोलीबारी मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कहा कि सिंह ने चौधरी को खान के आवास के आसपास रेकी करने के लिए कहा था और उसे 2-3 लाख रुपये भी दिए थे।

लॉरेंस बिश्नोई, इस समय गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती केंद्रीय जेल में बंद है और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका या कनाडा में हैं। दोनों को इस मामले में नामित किया गया है।

]]>
हरियाणा: झज्जर में हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार https://livehalchal.com/%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%9d%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95/558526 Tue, 14 May 2024 05:37:35 +0000 https://livehalchal.com/?p=558526 पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए आरोपी को अदालत झज्जर में पेश करके पूछताछ के लिए 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।  हरियाणा के झज्जर में दिल्ली गेट के नजदीक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सीआईए की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा …]]>

पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए आरोपी को अदालत झज्जर में पेश करके पूछताछ के लिए 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

हरियाणा के झज्जर में दिल्ली गेट के नजदीक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सीआईए की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले के आरोपी को राजस्थान के बिरोहड क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रईया गांव निवासी रोहित के तौर पर की गई।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी एक अपराधी किस्म का व्यक्ति है, जिस पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी रेकी में था या शूटर, फिलहाल पूछताछ में इसका खुलासा होगा। इतना जरूर है कि आरोपी घटना के समय मौके पर था और उसके बाद वह राजस्थान के बिरोहड में भाग गया था, जहां वह एक होटल में रुका हुआ था।

सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि सतपाल निवासी घोषियान मोहल्ला झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि उसके लड़के अनुज ने दिल्ली गेट पर पंजाबी रसोई के पास एक दुकान को किराये पर लेकर ऑफिस बना रखा था। 9 मई की देर शाम को जब वह घूम कर आ रहा था तो उसने पंजाबी रसोई से थोड़ा आगे तीन चार लड़कों को अपने हाथ में हथियार लिए हुए बहादुरगढ़ की तरफ भागते हुए देखा। कुछ दूरी पर उसके लड़के के ऑफिस के पास शोर सुनाई दिया।

जब वह कार्यालय पर पहुंचा तो देखा कि उसका लड़का खून से लथपथ था, जिसे गोलियां लगी हुई थी। उसको वह अन्य लोगों की सहायता से इलाज के लिए सिविल अस्पताल झज्जर ले गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर झज्जर में हत्या का आपराधिक मामला दर्ज किया था।

]]>
गोवंश की हत्या कर मांस का परिवहन करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार https://livehalchal.com/%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa/551395 Wed, 03 Apr 2024 06:42:01 +0000 https://livehalchal.com/?p=551395 एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपियों के खिलाफ इंदौर, मंदसौर, देवास और उज्जैन में गोवंश वध के केस दर्ज हैं। सभी आरोपी कार में सवार होकर निकलते थे और सूनसान रास्तों पर विचरण करने वाले गोवंश को चोरी कर उसकी हत्या कर मांस लेकर फरार हो जाते थे।  गोवंश की हत्या …]]>

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपियों के खिलाफ इंदौर, मंदसौर, देवास और उज्जैन में गोवंश वध के केस दर्ज हैं। सभी आरोपी कार में सवार होकर निकलते थे और सूनसान रास्तों पर विचरण करने वाले गोवंश को चोरी कर उसकी हत्या कर मांस लेकर फरार हो जाते थे। 

गोवंश की हत्या कर मांस का परिवहन करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी जहरीली शराब का परिवहन भी करते थे। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों से कच्ची शराब भी बरामद की है।  

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि माकडोन के ग्राम झालरा में सड़क मार्ग से कुछ दूर कच्चे रास्ते पर गोवंश के अवशेष मिले थे। मामले में पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया और जांच के बाद गोवंश वध प्रतिषेध का प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपियों का पता लगाने के लिए ग्रामीण एएसपी नितेश भार्गव के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। जिसके बाद ताजपुर, घौंसला और जीवाजीगंज से 6 आरोपियों को पकड़ा गया, जो जहरीली शराब का परिवहन करते थे।

पूछताछ में उन्होने गौवंश वध करना कबूल कर लिया। 6 आरोपियों के हिरासत में आने पर उनके अपराधिक रिकॉर्ड खंगाले गए तो पूर्व में भी गोवंश परिवहन के साथ अवैध शराब के मामले दर्ज होना सामने आए हैं। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा और गोवंश परिवहन का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। जहां से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। संभावना है कि गोवंश वध से जुड़े अन्य आरोपी भी जल्द हिरासत में होंगे। 

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपी अमजद पिता रहीम खां, अनस पिता नाहरू खान, तबरेज पिता सलीम खान, सोहेल पिता सलीम खान निवासी ताजपुर, समद पिता मेहमूद खां ग्राम लाम्बीखेडी और आरिफ पिता मोहम्मद हनीफ खां निवासी ग्राम घौंसला है। इनके खिलाफ इंदौर, मंदसौर, देवास और उज्जैन में गौवंश वध के मामले दर्ज हैं। सभी आरोपी कार में सवार होकर निकलते थे और सूनसान रास्तों पर विचरण करने वाले गोवंश की चोरी करने के बाद हत्या कर मांस लेकर निकल जाते थे और अवशेष वहीं छोड़ जाते थे। सभी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।

हिंदूवादी संगठनों ने जताया था विरोध
ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहर में पिछले कुछ दिनों में गोवंश के अवशेष मिलने के कई मामले सामने आ चुके थे। जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों का आक्रोश भी सामने आया था। माधवनगर, नानाखेड़ा सहित माकडोन, राघवी थाना क्षेत्र में मिले अवशेष के बाद हिंदूवादी संगठनों ने चक्काजाम कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग रखी थी, आरोपियों के नहीं पकड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।

]]>