आरआरबी ग्रुप डी – Live Halchal

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती का आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख आज
आरआरबी ग्रुप डी 2025 पंजीकरण शुल्क का भुगतान विशिष्ट क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर किया जा सकता है। योग्य उम्मीदवार शुल्क भुगतान सुविधा बंद होने से पहले निर्धारित शुल्क का भुगतान कर दें और आवेदन पत्र को पूर्ण करें।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आज यानी 3 मार्च को आरआरबी ग्रुप डी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क भुगतान सुविधा बंद कर देगा। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप-डी के 32438 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से 1 मार्च तक आवेदन मांगे गए थे। आरआरबी ग्रुप डी 2025 पंजीकरण शुल्क का भुगतान विशिष्ट क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर किया जा सकता है।

कल से शुरू होगा संशोधन
आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 4 मार्च से 13 मार्च 2025 तक का समय मिलेगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी क्रिएट अकाउंट में भरी गई डिटेल्स और चुने गए रेलवे को बदल नहीं सकेंगे। आरआरबी ग्रुप डी 2025 एडमिट कार्ड परीक्षा एक सप्ताह पहले जारी की जाएगी।

RRB Group D Application Fee: आवेदन शुल्क
आरआरबी ग्रुप डी 2025 रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई और ऑफलाइन चालान के माध्यम से किया जा सकता है।

सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये है। इस फीस में से 400 की राशि सीबीटी में उपस्थित होने पर लागू बैंक शुल्क काटकर यथासमय वापस कर दी जाएगी।

पीडब्ल्यूबीडी/महिला/ट्रांसजेंडर/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों और एससी/एसटी/ अल्पसंख्यक समुदाय/आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) से संबंधित उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 250 रुपये है। सीबीटी में उपस्थित होने पर लागू बैंक शुल्क में कटौती के बाद यह शुल्क नियत समय में वापस कर दिया जाएगा।

RRB Group D Selection Process: चयन प्रक्रिया
इस बार की भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी 90 मिनट का होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 25-25 प्रश्न जनरल साइंस और मैथमैटिक्स से, 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी और रीजनिंग से और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स से होंगे। सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया लागू होगी। सीबीटी में अच्छे प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। सीबीटी के आधार पर कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। सीबीटी केवल एक चरण में आयोजित किया जाएगा। पीईटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण होगा।

जल्द करें आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन, कल है लास्ट डेट
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया जाएगा। यह 4 मार्च 2025 को ओपन होगी और अभ्यर्थी 14 मार्च 2025 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। इस अवधि में उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार करना होगा। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जनवरी में जारी किया गया था।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन करने का सोच रहे कैंडिडेट्स के लिए अहम सूचना है। कल यानी कि 1 मार्च, 2025 को इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख है। अप्लाई करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 03 मार्च, 2025 है।

RRB Group D Bharti 2025: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती से जुड़ी ये हैं अहम तिथियां

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि- 22 जनवरी, 2025

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत तिथि- 23 जनवरी, 2025

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख- 1 मार्च, 2025

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में करेक्शन की शुरुआत- 4 मार्च, 2025

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने की लास्ट डेट- 13 मार्च, 2025

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से ग्रुप डी के 32438 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 22 जनवरी, 2025 को जारी किया गया था। सूचना जारी होने के बाद, अगले दिन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। वहीं, हाल ही में लास्ट डेट की आगे बढ़ाकर 1 मार्च, 2025 कर दी गई थी, जो कि कल है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि, बिना देरी करे समय पर एप्लीकेशन फॉर्म भर दें।

RRB Group D Vacancy 2025 : आरआरबी ग्रुप डी वैकेंसी के लिए देनी होगी ये फीस
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारिक्षत वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये फीस देनी होगी। वहीं, एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं, अल्पसंख्यक और ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट्स को 250 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। फीस का केवल ऑनलाइन मोड में ही किया जा सकता है।

RRB Group D Recruitment 2025: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.inपर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां, डिटेल्स EMPLOYMENT नोटिस CEN No. 08/ 2024. लिंक पर क्लिक करें। यहां ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें। अब नए पेज पर संबंधित आरआरबी के लिंक दिखेंगे उस पर क्लिक करें, जिस पर आवेदन करना चाहते हैं। आवेदन पत्र भरें और दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। यहां लॉगइन बटन पर क्लिक करें। शुल्क भुगतान करें। अब भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर रख लें।