आयुष्मान – Live Halchal

पीएम मोदी ने फिर की आयुष्मान भारत की तारीफ
पीएम मोदी बोले 2018 में आज ही के दिन शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में क्रांतिकारी साबित हुई है और इसके लाभार्थियों के लिए वित्तीय सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित हुआ है।इस चिकित्सा बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये का वार्षिक स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जाता है और गरीब व 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि 2018 में आज ही के दिन शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में क्रांतिकारी साबित हुई है और इसके लाभार्थियों के लिए वित्तीय सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित हुआ है।

इस चिकित्सा बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये का वार्षिक स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जाता है और गरीब व 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज आयुष्मान भारत के सात वर्ष पूरे हो गए हैं। यह एक ऐसी पहल थी जिसमें भविष्य की जरूरतों का अनुमान लगाकर लोगों के लिए उच्च गुणवत्ता के साथ-साथ किफायती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसके कारण भारत सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में क्रांति देख रहा है। इसने वित्तीय सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत ने दिखाया है कि कैसे पैमाना, करुणा और तकनीक मानव सशक्तिकरण को आगे बढ़ा सकते हैं। इस प्रमुख कल्याणकारी पहल में 55 करोड़ से ज्यादा नागरिक शामिल हैं और यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है।

हरियाणा: आयुष्मान का पूरा भुगतान न होने तक हड़ताल पर अडिग IMA…
चिकित्सकों की ओर से सभी नोटिसों का जवाब दिया जा चुका है। इसके बावजूद अंबाला और पानीपत में छापे के दौरान अस्पताल संचालकों से अभद्रता तक की गई। आईएमए इसकी निंदा करता है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बकाया भुगतान मिलने तक आयुष्मान कार्ड धारकाें को उपचार न देने पर अडिग है। आईएमए की राज्यस्तरीय बैठक रविवार को पानीपत में होगी, जिसमें आंदोलन की समीक्षा कर अगली रणनीति बनाई जाएगी।

आईएमए की जिलाध्यक्ष डॉ. रेनू भाटिया ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मांग पूरी होने तक इस योजना का बहिष्कार जारी रहेगा। सरकार समस्या सुलझाने के बजाय चिकित्सकों का शोषण करने पर उतर आई है, जिसको किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। डॉ. रेनू भाटिया ने कहा कि बकाया करीब 500 करोड़ रुपये देने के बजाय अपनी कमियां छिपाने के लिए सरकार नोटिस दे रही है। जिले के 10 सदस्यों को नोटिस देकर एक अस्पताल को पैनल से हटा दिया गया है।

चिकित्सकों की ओर से सभी नोटिसों का जवाब दिया जा चुका है। इसके बावजूद अंबाला और पानीपत में छापे के दौरान अस्पताल संचालकों से अभद्रता तक की गई। आईएमए इसकी निंदा करता है। उन्होंने बताया कि सरकार ने महज 30 प्रतिशत भुगतान किया है। करीब 70 प्रतिशत का भुगतान बकाया है।

अब आयुष्मान का विस्तार कर इसमें चिरायु भी शामिल की गई है। जिले में करीब 14 लाख से अधिक लोग इसके दायरे में हैं। ऐसे में आयुष्मान कार्ड व चिरायु कार्ड से इलाज लेने वाले सबसे अधिक हैं। सरकार की ओर से भुगतान नहीं किए जाने के कारण हमें अस्पताल संचालन में दिक्कत आ रही है।

आयुष्मान से इलाज के लिए आधार राशन कार्ड से पते का होगा सत्यापन, एडवाइजरी की जा रही जारी
फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर मुफ्त इलाज की सुविधा लेने पर प्रदेश सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। इसके लिए आयुष्मान कार्ड पर भर्ती मरीज के आधार पर अंकित पते का सत्यापन मूल आधार कार्ड और राशन कार्ड से किया जाएगा।

इस संबंध में शीघ्र ही राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से सूचीबद्ध अस्पतालों को दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया, आयुष्मान कार्ड राज्य के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एसएफएसए) राशन कार्डधारक लाभार्थियों को जारी किया जाता है।

कहा, राशन कार्ड बनाने के लिए आधार का उपयोग केवल केवाईसी के लिए किया जाता है। राज्य के पास संग्रहित डाटाबेस में मौजूद आधार के विवरण तक किसी भी प्रकार की पहुंच नहीं है। फर्जी कार्डों की जांच के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की मदद से पहले से जारी आयुष्मान कार्ड का विश्लेषण और सत्यापन किया जाता है। बताया, भर्ती के दौरान आधार पर अंकित पते की प्रामाणिकता की जांच और मूल आधार और राशन कार्ड मांगने के लिए सूचीबद्ध अस्पतालों को एडवाइजरी जारी की जा रही है।

पिछले एक से दो वर्ष के दौरान बने राशनकार्डों और विशेष रूप से राशन कार्ड में केवल एक सदस्य होने के सत्यापन के लिए खाद्य विभाग को निर्देश जारी किए जा रहे हैं।बताया, बाहरी राज्यों से आने वाले लाभार्थियों के मामले में अधिक सतर्क रहने और मूल आधारकार्ड और राशनकार्ड मांगने के लिए सूचीबद्ध अस्पतालों को निर्देश दिए जा रहे हैं। जन सेवा केंद्रों को सख्त निर्देश दिए जा रहे कि वह किसी भी फर्जीवाड़े में शामिल नहीं हो। फर्जी कार्ड बनाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एनएबीएच की मान्यता मिली तो 15% तक बढ़ेगा आयुष्मान का भुगतान
उत्तराखंड: एनएबीएच की मान्यता मिलने से आयुष्मान का भुगतान 15% तक बढ़ेगा। ऐसे में दून अस्पताल को मान्यता दिलाने के लिए अधिकारी मानक पूरे करने मेंं जुटे हैं।

दून अस्पताल को नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थ केयर (एनएबीएच) की मान्यता मिली तो आयुष्मान योजना में इलाज पर 15 प्रतिशत तक भुगतान बढ़ जाएगा। इसके लिए मानक पूरे करने में अस्पताल प्रबंधन जुट गया है।

वित्त और उद्योग मंत्रालय की ओर से अस्पताल को दो अलग-अलग चरणों में एनएबीएच की मान्यता दी जाती है। पहले चरण की मान्यता मिलने के बाद अस्पताल को आयुष्मान योजना के तहत उपचार लेने वाले प्रत्येक मरीज के पैकेज पर 10 प्रतिशत अधिक भुगतान मिलता है, जबकि पूर्ण या द्वितीय श्रेणी की मान्यता मिलने पर 15 प्रतिशत अधिक भुगतान किया जाता है।

आभा आईडी संबंधी ब्योरा मांगा

इसकी प्रक्रिया काफी वृहद और कड़ी है, ऐसे में दून अस्पताल प्रबंधन को काफी सावधानियां भी बरतनी होंगी। दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने अस्पताल के सभी 48 विभागों के चिकित्सकों से सूची मांगी है। इसमें प्रत्येक मरीज का उपचार और आभा आईडी संबंधी ब्योरा मांगा है।

इसके अलावा अस्पताल की सुरक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले सभी विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मान्यता मिली तो गढ़वाल मंडल का यह पहला अस्पताल बन जाएगा।

आउटसोर्सिंग कर्मियों की सुधरेगी स्थिति

दून अस्पताल के प्रशासनिक समन्वय डॉ. राजेंद्र खंडूरी के मुताबिक एनएबीएच प्रमाणन को अस्पताल के संविदा और आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों समेत अन्य कैडर के कर्मचारियों का अच्छा वर्ककल्चर महत्वपूर्ण मानक है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन अब आउटसोर्स कर्मचारियों को परेशानी न हो इसके लिए संबंधित कंपनी से समय-समय पर उनके वेतन और दी जाने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी लेगा।

हर चार साल में होगा नवीनीकरण

डॉ. राजेंद्र खंडूरी ने बताया कि एनएबीएच की मान्यता मिलने के बाद हर चार वर्षों में उसका नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए हर वर्ष अस्पताल की व्यवस्थाएं जांची जाएंगी। पहली बार कमी मिलने पर अस्पताल प्रबंधन को एक महीने का समय दिया जाएगा। जबकि, दूसरी बार कमी मिलने पर तीन महीने का समय मिलेगा। तय समय में अस्पताल को कमियां सुधारनी होंगी।

मानक पूरा करने के लिए अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। एनएबीएच की मान्यता मिलने के बाद अस्पताल के आयुष्मान के भुगतान में बढ़ोतरी होगी। इससे अस्पताल को आर्थिक तौर पर मजबूती मिलेगी। – डॉ. अनुराग अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक, दून अस्पताल

उत्पन्ना एकादशी पर दुर्लभ ‘आयुष्मान’ योग समेत बन रहे हैं ये 6 मंगलकारी संयोग
धार्मिक मत है कि उत्पन्ना एकादशी(Utpanna Ekadashi 2024) तिथि पर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। वैष्णव समाज के लोग एकादशी पर्व को उत्सव की तरह मनाते हैं। इस शुभ अवसर पर मंदिरों में भगवान नारायण की विशेष पूजा होती है।

मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन उत्पन्ना एकादशी मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु संग धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए एकादशी का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मत है कि एकादशी व्रत करने से जाने-अनजाने में किए गए सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi 2024) के दिन दुर्लभ आयुष्मान योग समेत कई मंगलकारी शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। आइए, शुभ मुहूर्त एवं योग जानते हैं।

उत्पन्ना एकादशी शुभ मुहूर्त(Utpanna Ekadashi 2024)
वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 26 नवंबर को देर रात 01 बजकर 01 मिनट पर होगी। सनातन धर्म में सूर्योदय से तिथि की गणना की जाती है। इसके लिए 26 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी मनाई जाएगी। वहीं, एकादशी तिथि का समापन 27 नवंबर को देर रात 03 बजकर 47 मिनट पर होगा।

प्रीति योग
उत्पन्ना एकादशी पर प्रीति योग का संयोग दोपहर तक है। इस योग का समापन दोपहर 02 बजकर 14 मिनट पर होगा। इसके बाद आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है। प्रीति योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होगी।

आयुष्मान योग
उत्पन्ना एकादशी पर प्रीति योग के बाद आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का संयोग दोपहर 02 बजकर 15 मिनट से हो रहा है। वहीं, समापन 27 नवंबर को दोपहर 03 बजकर 13 मिनट पर होगा। ज्योतिष आयुष्मान योग को बेहद शुभ मानते हैं। इस योग में भगवान नारायण की पूजा करने से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।

नक्षत्र
मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को हस्त नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। हस्त नक्षत्र का संयोग दिन भर है। ज्योतिष हस्त नक्षत्र को शुभ मानते हैं। इस योग में शुभ कार्य का श्रीगणेश कर सकते हैं। वहीं, लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

करण
उत्पन्ना एकादशी पर बव और बालव करण के संयोग बन रहे हैं। इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।

शिववास योग
मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी यानी उत्पन्ना एकादशी पर दुर्लभ शिववास योग का भी निर्माण हो रहा है। इस दौरान भगवान शिव कैलाश पर विराजमान रहेंगे। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी।