आयुर्वेदिक ड्रिंक्स – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 30 Aug 2026 05:49:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg आयुर्वेदिक ड्रिंक्स – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कब्ज और ब्लोटिंग जैसी पेट की दिक्कतों का ‘काल’ हैं ये आयुर्वेदिक ड्रिंक्स https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%9c-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%9f/682106 Sun, 30 Aug 2026 05:49:33 +0000 https://livehalchal.com/?p=682106 आजकल की आलस भरी जीवनशैली में सबसे ज्यादा नुकसान हमारी गट हेल्थ को होता है, जबकि हम सभी जानते हैं कि शरीर की ज्यादातर बीमारियां व्यक्ति के पेट से जुड़ी हुई होती हैं। ऐसे में शरीर को हेल्दी रखने की पहली शर्त है कि पेट को स्वस्थ रखा जा सके। इसके लिए अपनी डाइट में …]]>

आजकल की आलस भरी जीवनशैली में सबसे ज्यादा नुकसान हमारी गट हेल्थ को होता है, जबकि हम सभी जानते हैं कि शरीर की ज्यादातर बीमारियां व्यक्ति के पेट से जुड़ी हुई होती हैं। ऐसे में शरीर को हेल्दी रखने की पहली शर्त है कि पेट को स्वस्थ रखा जा सके। इसके लिए अपनी डाइट में आयुर्वेदिक ड्रिंक्स को शामिल किया जा सकता है। 

गट हेल्थ के लिए आयुर्वेदिक ड्रिंक्स 

गट हेल्थ में सुधार लाने के लिए हमेशा बाहर के महंगे सप्लीमेंट्स या प्रोडक्ट्स का सेवन जरूरी नहीं, घर की आयुर्वेदिक ड्रिंक्स भी उतनी ही प्रभावी हैं। 

जीरा पानी 

जीरे का पानी गैस, अपच और ब्लोटिंग से जुड़ी दिक्कतों को कम करने में मददगार है। इससे मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और साथ ही इसकी मदद से वजन भी कंट्रोल में रहता है। 

कैसे बनाएं? 

जीरा पानी बनाने के लिए 1 छोटा चम्मच जीरा और 1 गिलास पानी की आवश्यकता है। एक बर्तन में एक गिलास पानी डालकर उसमें 1 छोटा चम्मच जीरा भी डालें। इस पानी को तब तक उबलने देना है जब तक वह आधा न हो जाए। इसके बाद पानी को हल्का गुनगुना होने के लिए रखें और फिर इसे छानकर सुबह सेवन करें। 

अदरक की चाय 

अदरक एक नेचुरल पेनकिलर है, इसमें जिंजरोल जैसे पाचन से जुड़ा एक्टिव बायोएक्टिव फेनोलिक यौगिक पाया जाता है। इससे पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से राहत मिल सकती है। 

कैसे बनाएं? 

अदरक की चाय बनाने के लिए 1 इंच कूटी हुई या कद्दूकस अदरक के साथ 2 कप पानी चाहिए। आप चाहे तो 2 चुटकी चायपत्ती भी मिला सकते हैं। बर्तन में 2 कप पानी के साथ अदरक और ऑप्शनल चायपत्ती डालकर 6-7 मिनट उबलने दें, फिर इस पानी को छानकर सेवन करें। 

सौंफ की चाय 

सौंफ में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर गट हेल्दी रखने में भूमिका निभाते हैं। इससे पाचन बेहतर रहता है और कब्ज जैसी दिक्कतों से छुटकारा मिलता है। 

कैसे बनाएं? 

सौंफ की चाय बनाने के लिए 1 छोटी चम्मच सौंफ और 1 गिलास पानी लें। इसके साथ 1/2 चम्मच शहद (ऑप्शनल) भी मिलाया जा सकता है। एक बर्तन में सौंफ और पानी डालकर उबालने के लिए रख दें, ध्यान रहे कि पानी 5-6 मिनट तक उबालना है। इसके बाद पानी छाने और शहद मिलाकर सेवन करें। 

]]>