आयरलैंड सरकार डेढ़ करोड़ से ज्यादा उदबिलाव मिंक को मारने की तैयारी कर रही – Live Halchal

कोरोना संकट : आयरलैंड सरकार डेढ़ करोड़ से ज्यादा उदबिलाव मिंक को मारने की तैयारी कर रही
आयरलैंड सरकार फार्मों में पल रहे डेढ़ करोड़ से ज्यादा ‘मिंक’ को कुचलकर मारने की तैयारी कर रही है। आयरलैंड के कृषि मंत्रालय के मुताबिक डेनमार्क के मिंक फार्म में कोविड-19 के म्यूटेशन की आशंका के बाद यह फैसला किया गया है।

हालांकि अब तक किए गए परीक्षणों में आयरलैंड के किसी मिंक फार्म में कोविद-19 के सबूत नहीं मिले हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है, मिंक पालन जारी रखने से मिंको में फैलने वाले कोरोना वायरस के नए रूप का खतरा बना हुआ है।

आयरिश मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश के तीन बड़े मिंक फार्मों में करीब एक लाख मिंक पाले जा रहे हैं। बता दें कि मिंक उदबिलाव की एक प्रजाति है। बीते हफ्ते डेनमार्क में मिंक फार्म में काम करने वाला एक कर्मचारी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था। जांच में बड़े अलग किस्म का कोविड-19 वायरस मिला।

इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि मिंको में कोविड-19 म्यूटेट कर चुका है। वायरस के किसी जीव में दाखिल होकर रूप बदलने को म्यूटेशन कहा जाता है। उधर, स्वीडन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दावा किया है कि मिंक इंडस्ट्री में काम करने वाले कई लोग कविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है, कि क्या मिंक में मिला कोरोना वायरस का स्ट्रेन ही इंसानों में भी मिला है? लिहाजा महामारी को रोकने के लिए आयरलैंड में डेढ़ करोड़ से ज्यादा मिंको को मारने की योजना है। हालांकि इतने बड़े पैमाने पर मिंक मारने का आयरलैंड में विरोध भी हो रहा है।

मिंकों को मारने का आदेश देने वाले कृषि मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा है। उन पर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाते हुए सारे मिंक फार्मों के लिए आदेश जारी करने के आरोप सही साबित हुए हैं। उधर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दावा किया है कि अमेरिका, इटली, नीदरलैंड्स और स्पेन के मिंको में भी कोरोना वायरस मिला है।

मिंक उदबिलाव प्रजाति का ही एक जीव है। जमीन और पानी में रहने वाले मिंक ऊदबिलाव से थोड़े छोटे होते हैं। मूल रूप से मिंक उत्तरी अमेरिका और यूरोप में पाई जाने वाली एक प्रजाति है। अमेरिकन मिंक की लम्बे समय से फार्मिंग हो रही है।

पशु प्रेमियों के विरोध के बावजूद फर और फैशन के लिए हर साल लाखों मिंक मारे जाते हैं। 58 लाख की जनसंख्या वाले डेनमार्क में इंसान के मुकाबले तीन गुना ज्यादा मिंक पाले जाते हैं।

डेनमार्क दुनिया में मिंक का सबसे बड़ा निर्यातक है। डेनमार्क, स्वीडन और आयरलैंड से आ रही खबरों ने अमेरिका, इटली, नीदरलैंड और स्पेन के मिंक पालकों को परेशान कर दिया है।