आयरन मैन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 06 Aug 2024 07:21:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg आयरन मैन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 आयरन मैन के बाद डॉ. डूम में नजर आएंगे रॉबर्ट https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%a1%e0%a5%89-%e0%a4%a1%e0%a5%82%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8/574156 Tue, 06 Aug 2024 07:21:52 +0000 https://livehalchal.com/?p=574156 मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में कई बड़े सितारों ने अभिनय कौशल से दर्शकों का दिल जीता है। वह सभी एक से बढ़कर एक किरदार में नजर आए। हॉलीवुड अभिनेता क्रिस इवान ने मावर्ल की फिल्मों में कैप्टन अमेरिका के किरदार से सभी का इस कदर दिल जीत लिया है, कि हर कोई उन जैसा बहादुर और …]]>

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में कई बड़े सितारों ने अभिनय कौशल से दर्शकों का दिल जीता है। वह सभी एक से बढ़कर एक किरदार में नजर आए। हॉलीवुड अभिनेता क्रिस इवान ने मावर्ल की फिल्मों में कैप्टन अमेरिका के किरदार से सभी का इस कदर दिल जीत लिया है, कि हर कोई उन जैसा बहादुर और शक्तिशाली बनना चाहता है। वहीं बात करें माइकल बी जॉर्डन की तो उन्होंने मावर्ल की फिल्मों में ब्लैक पैंथर का किरदार निभाया है, जो कि एक जांबाज योद्धा हैं।

रॉबर्ट डाउनी जूनियर
रॉबर्ट डाउनी जूनियर की आयरन मैन के बाद डॉ. डूम के रूप में दोबारा कास्टिंग ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। वहीं रॉबर्ट की मार्वल में वापसी यकीनन हर किसी मार्वल प्रेमियों के लिए बेहद अनमोल तोहफा है। बता दें रॉबर्ट मार्वल के सबसे पहले अवेंजर्स हैं, जिन्होंने टोनी स्टार्क यानी आयरन मैन की भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता है।

जोश ब्रोलिन
जोश ब्रोलिन ने ‘एवेंजर्स’ फिल्मों में थानोस के रूप में और ‘डेडपूल’ में केबल के रूप में भूमिका निभाई हैं। जोश ब्रोलिन को मार्वल की अलग-अलग फिल्मों में दो मुख्य खलनायकों की भूमिका निभाने का मौका मिला। इस दौरान ब्रोलिन ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में खलनायक थानोस की भूमिका भी निभाई। उन्हें इस किरदार के रूप में पेश किया गया था गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी और बाद में इसमें दिखाई दिए ‘एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन’, ‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’, और ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ में अभिनय किया।

क्रिस इवान-जेम्मा चान-माइकल बी. जॉर्डन
हॉलीवुड अभिनेता क्रिस इवांस ने ‘फैंटास्टिक फोर: राइज ऑफ द सिल्वर सर्फर’ में जॉनी स्टॉर्म और मार्वल की कई फिल्मों में कैप्टन अमेरिका की भूमिका निभाई हैं। जेम्मा चान ने ‘द इटरनल्स’ में सेरसी और कैप्टन मार्वल में मिन-एर्वा की भूमिका निभाई है। वहीं बात करें माइकल बी. जॉर्डन ने 2015 में आई ‘फैंटास्टिक फोर’ में जॉनी स्टॉर्म उर्फ ह्यूमन टॉर्च और ब्लैक पैंथर में एरिक किलमॉन्गर की भूमिका निभाई है। माइकल बी जॉर्डन मार्वल स्टूडियोज और डीसी एंटरटेनमेंट दोनों के लिए किरदार निभाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं।

लिंडा कार्डेलिनी-पॉल बेट्टेनी
लिंडा कार्डेलिनी ने हॉकआई में लॉरा बार्टन और ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी’ वॉल्यूम 3 में लाइला की भूमिका से दर्शकों का दिल जीता। तो वहीं पॉल बेट्टेनी ने जार्विस और विजन के किरदार से लोगों का दिल जीता। बता दें पॉल बेट्टनी फिल्म ‘आयरन मैन 2’ में जार्विस और ‘वांडाविजन’ में विजन की भूमिका में नजर आए थे।

डेमियन पोइटियर-पैटन ओसवाल्ट-मिशेल योह-जूडी ग्रीर
डेमियन पोइटियर ने एवेंजर्स पोस्ट क्रेडिट सीन में पहले ‘थानोस’ और ‘कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर’ में क्रॉसबोन्स सैनिक का किरदार निभाया है। वहीं पैटन ओसवाल्ट ने ‘इटर्नल्स’ में पिप द ट्रोल और ‘एजेंट्स ऑफ शिल्ड’ में कोएनिग्स का किरदार निभाया है। मिशेल योह ने ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 2’ में एलेटा ओगॉर्ड के रूप में मिशेल योह और शांग-ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स में यिंग नान। वहीं जूडी ग्रीर ने ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी 3’ में एंट-मैन का किरदार निभाया है।

]]>
वूल्वरिन में ह्यू जैकमैन की भूमिका से आयरन मैन की वापसी के मिले संकेत https://livehalchal.com/%e0%a4%b5%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%a8/572162 Thu, 25 Jul 2024 08:56:08 +0000 https://livehalchal.com/?p=572162 कैविन फैगी ने कहा कि नई मार्वल फिल्म में ह्यू जैकमैन की वापसी ये साबित करती है कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर या क्रिस इवांस के लिए आयरन मैन या कैप्टन अमेरिका के रूप में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में वापसी का द्वार खुल सकता है। हॉलीवुड सुपहीरो की फिल्म ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ रिलीज हो गई हो …]]>

कैविन फैगी ने कहा कि नई मार्वल फिल्म में ह्यू जैकमैन की वापसी ये साबित करती है कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर या क्रिस इवांस के लिए आयरन मैन या कैप्टन अमेरिका के रूप में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में वापसी का द्वार खुल सकता है।

हॉलीवुड सुपहीरो की फिल्म ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ रिलीज हो गई हो गई है। कैविन फैगी ने हाल ही में एक बातचीत में वूल्वरिन के रूप में ह्यू जैकमैन की वापसी पर बात की है। उन्होंने कहा कि नई मार्वल फिल्म में उनकी वापसी ये साबित करती है कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर या क्रिस इवांस के लिए आयरन मैन या कैप्टन अमेरिका के रूप में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में वापसी का द्वार खुल सकता है।

रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी पर क्या बोले कैविन फैगी
कैविन फैगी ने बातचीत के दौरान कहा, ‘आप इसे इस तरह से कैसे करते हैं कि जो पहले हुआ है, उसे बनाए रखा जाए और वो भी एक बेहतरीन तरीके से? हम और आप जानते हैं कि पिछले दो से ज्यादा साल वूल्वरिन का पता लगाने में लगे हैं।’ डाउनी और इवांस के वापस आने के बारे में पूछे जाने पर फैगी ने कहा, ‘हम देखेंगे कि आगे क्या होने वाला है। हमें बस इस बात पर गर्व है कि हमने वूल्वरिन के लिए यह पता लगा लिया है। मुझे लगता है कि ‘डेडपूल और वूल्वरिन’ में ह्यू की उपस्थिति और मुख्य भूमिका एक शानदार संकेत है कि अगर सावधानी बरती जाए यह किया जा सकता है।’

2019 में डाउनी ने कह दिया था अलविदा
रॉबर्ट डाउनी जूनियर या क्रिस इवांस दोनों ने 2019 की एवेंजर्स: एंडगेम में फ्रैंचाइजी को अलविदा कह दिया था। इसमें डाउनी के आयरन मैन/टोनी स्टार्क के किरदार की मौत को विशेष रूप से दिखाया गया था। 2000 से चली आ रही एक्स-मेन फिल्मों में जैकमैन ने जिस लोगन/वूल्वरिन की भूमिका निभाई थी। 2017 में लोगान की मृत्यु हो गई। जैकमैन कभी भी उस किरदार में वापस आने में दिलचस्पी नहीं रखते थे। क्योंकि इससे उस फिल्म में दखलंदाजी का जोखिम होता है।

कैविन फैगी ने पहले दिया था ये बयान
अभिनेता ने अपने वूल्वरिन के किरदार में वापसी की घोषणा से ही प्रशंसकों को आश्वस्त किया कि यह लोगान की समयरेखा को प्रभावित नहीं करेगा। जैकमैन ने दिसंबर 2022 में कहा था, ‘यह सब मार्वल की दुनिया में टाइमलाइन को घुमाने वाले इस उपकरण की वजह से है। अब हम पीछे जा सकते हैं क्योंकि, आप जानते हैं कि यह विज्ञान है। इसलिए मुझे ‘लोगान’ टाइमलाइन के साथ खिलवाड़ करने की जरूरत नहीं है, जो मेरे लिए महत्वपूर्ण था।’ वहीं, फैगी ने आयरन मैन की मौत के बारे में उस समय कहा था, ‘हम उस पल को संभाल कर रखेंगे और उस पल को फिर कभी नहीं छूएंगे। हम सभी ने उस तक पहुंचने के लिए कई वर्षों तक कड़ी मेहनत की है और हम कभी भी किसी भी तरह से इसे जादुई तरीके से जिंदा नहीं करना चाहेंगे।’

]]>
मर जाएगा आयरन मैन, मार्वेल ने दिया हिंट https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%b2/223089 Sun, 21 Apr 2019 10:29:12 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=223089 मार्वेल की बड़ी फिल्म एवेंजर्स एंड गेम रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को लेकर फैन्स में भारी एक्साइटमेंट है. पिछले कुछ हफ्तों से मेकर्स लगातार इसके पोस्टर और टीजर वीडियो रिलीज कर रहे हैं. सभी अपने-अपने गणित और कयास लगा रहे हैं कि इस पार्ट में फिल्म क्या लेकर आने वाली है. ट्रेलर …]]>

मार्वेल की बड़ी फिल्म एवेंजर्स एंड गेम रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को लेकर फैन्स में भारी एक्साइटमेंट है. पिछले कुछ हफ्तों से मेकर्स लगातार इसके पोस्टर और टीजर वीडियो रिलीज कर रहे हैं. सभी अपने-अपने गणित और कयास लगा रहे हैं कि इस पार्ट में फिल्म क्या लेकर आने वाली है. ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही फैन्स काफी हद तक चिंतित नजर आए थे लेकिन फिर वक्त के साथ उनको राहत की सांस आई. फैन्स की चिंता का कारण था फिल्म के ट्रेलर में दिखाई गई आयरन मैन की आशंकित मौत

आयरन मैन

]]>