आयकर विभाग को विकास दुबे और उसके मनी मैनेजर जय बाजपेई की विदेशी संपत्तियों में हवाला का कनेक्शन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 17 Jul 2020 12:25:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg आयकर विभाग को विकास दुबे और उसके मनी मैनेजर जय बाजपेई की विदेशी संपत्तियों में हवाला का कनेक्शन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 आयकर विभाग को विकास दुबे और उसके मनी मैनेजर जय बाजपेई की विदेशी संपत्तियों में हवाला का कनेक्शन https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%ac%e0%a5%87-%e0%a4%94/352261 Fri, 17 Jul 2020 12:25:09 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=352261 आयकर विभाग को विकास दुबे और उसके मनी मैनेजर जय बाजपेई की विदेश में मौजूद संपत्तियों में हवाला का कनेक्शन नजर आ रहा है। आयकर विभाग इन संपत्तियों को काले धन से जुड़े प्रकरण में देख रहा है। एसटीएफ और ईडी की अब तक की जांच में दोनों की कई संपत्तियों की जानकारी सामने आई …]]>

आयकर विभाग को विकास दुबे और उसके मनी मैनेजर जय बाजपेई की विदेश में मौजूद संपत्तियों में हवाला का कनेक्शन नजर आ रहा है। आयकर विभाग इन संपत्तियों को काले धन से जुड़े प्रकरण में देख रहा है। एसटीएफ और ईडी की अब तक की जांच में दोनों की कई संपत्तियों की जानकारी सामने आई है। इसमें विदेश में संपत्ति की बात भी सामने आई है। दोनों की संपत्ति दुबई में होने की बात है।

विदेशों में अपने नाम से संपत्ति खरीदना आसान नहीं

आयकर अधिकारियों के मुताबिक दुबई में संपत्तियां लाखों नहीं करोड़ों में होती हैं। वहां इन संपत्तियों के लिए बैंक के जरिए कोई भुगतान किया गया होता तो सरकारी एजेंसियों की जानकारी में आ जाता कि कौन व्यक्ति कहां से धन भेज रहा है और उसका कारण क्या है। अब तक की जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है कि इन लोगों ने इतनी बड़ी राशि विदेश में संपत्ति खरीदने के लिए भुगतान के रूप में भेजी।

इसलिए यह साफ है कि दोनों ने यहां किसी को भुगतान किया और वहां किसी व्यक्ति ने उनकी खरीदी गईं संपत्तियों के लिए भुगतान किया। इस तरह से हवाला के लिंक के जरिए विदेश में संपत्ति खरीदने के कुछ मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। विदेश में संपत्ति खरीदने और देश में आयकर विभाग को उसकी सूचना न देना ब्लैक मनी से जुड़े मामले के तौर पर देखा जाता है। आयकर विभाग दोनों की विदेश की संपत्तियों को उसी नजरिए से देख रहा है।

]]>