आम तोड़ने से मना करने पर दबंगों ने महिला का कर दिया ये हाल…. – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 23 Apr 2018 12:18:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg आम तोड़ने से मना करने पर दबंगों ने महिला का कर दिया ये हाल…. – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 आम तोड़ने से मना करने पर दबंगों ने महिला का कर दिया ये हाल…. https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%ae-%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%ac/134923 Mon, 23 Apr 2018 12:18:11 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=134923 बाराबंकी के मोहल्ला नाला पार उत्तरी में आम तोड़ने के लिए मना करना एक महिला को भारी पड़ गया। गुस्साए ट्रैक्टर चालक ने महिला के ऊपर ट्रैक्टर ही चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   मोहल्ला नाला पार उत्तरी निवासी रईसा बानो (55) पत्नी लल्लन सोमवार दोपहर …]]>
बाराबंकी के मोहल्ला नाला पार उत्तरी में आम तोड़ने के लिए मना करना एक महिला को भारी पड़ गया। गुस्साए ट्रैक्टर चालक ने महिला के ऊपर ट्रैक्टर ही चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

मोहल्ला नाला पार उत्तरी निवासी रईसा बानो (55) पत्नी लल्लन सोमवार दोपहर अपने खेत में निराई कर रही थी तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार दो लोग उसके आम की बाग से आम तोड़ते दिखे। रईसा ने आम तोड़ने से मना किया लेकिन वे नहीं माने।

महिला जब पास पहुंचकर विरोध जताने लगी तो ट्रैक्टर चालक भड़क उठा। उसने ट्रैक्टर-ट्रॉली महिला पर चढ़ा दी। यह देख पड़ोस के खेत में काम कर रहा नानू चिल्लाता हुआ रईसा को बचाने दौड़ा तो दबंग ने उस पर भी ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया।

इतने में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गड्ढे में फस गई। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे रईसा के परिवारीजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपी का पता नहीं चल सका है।

 
]]>