आम आदमी पार्टी – Live Halchal

चार नगर निकायों के लिए आप ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, 13 जून को होगा मतदान
आम आदमी पार्टी ने शाम चाैरासी, दीनानगर, गुरदासपुर और कादियां नगर निकाय चुनाव के लिए विभिन्न वार्डों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। गुरदासपुर, दीनानगर, कादियां और शाम चौरासी में वार्डबंदी के कारण निकायों के चुनाव टाले गए थे। यहां 13 जून को मतदान होगा।

पंजाब राज्य चुनाव आयुक्त राजकमल चौधरी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 30 मई से शुरू होकर 3 जून दोपहर तीन बजे तक चलेगी। 4 जून को नामांकन परचों की जांच होगी। प्रत्याशी 4 जून तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। 13 जून को ही संबंधित मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी। परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे। इन निकायों में से तीन गुरदासपुर और एक होशियारपुर जिले में है।

पंजाब के सांसद को आया अमित शाह का फोन!: दिल्ली में मिलने के लिए कहा
आम आदमी पार्टी के सांसद डाॅ. राजकुमार चब्बेवाल को गुरुवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम पर एक संदिग्ध फोन कॉल आई। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को शिकायत दी है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 8:45 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह उनसे बात करना चाहते हैं। इसके बाद दूसरे व्यक्ति ने फोन पर खुद को अमित शाह बताते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और पूछा कि वह इस समय कहां हैं।

डॉ. चब्बेवाल ने बताया कि उन्होंने कहा कि वह होशियारपुर में हैं। इस पर खुद को अमित शाह बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि जब भी वह दिल्ली आएं तो उनसे मुलाकात करें।

सांसद ने बताया कि बातचीत के दौरान उन्हें शक हुआ क्योंकि फोन करने वाले की आवाज गृह मंत्री अमित शाह जैसी नहीं थी और न ही कॉल किसी आधिकारिक नंबर से आई थी। मामला संदिग्ध लगने पर उन्होंने तुरंत होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और संबंधित मोबाइल नंबर व कॉल की पूरी जानकारी देकर जांच करने को कहा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तकनीकी जांच के जरिए कॉल करने वाले व्यक्ति और नंबर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आप नेता सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 ठिकानों पर छापा
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। यह कार्रवाई अस्पताल निर्माण में हुए घोटाले को लेकर की गई है। ईडी अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम ने अस्पताल निर्माण में अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के आवास पर छापेमारी की है। जानकारी के लिए बता दें कि ईडी की दिल्ली और आस पास के 13 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

केजरीवाल बोले- एजेंसी का गलत इस्तेमाल कर रही भाजपा
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाज के घर हुई छापेमारी पर कहा कि मोदी सरकार जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। आप को निशाना बनाया जा रहा है। आप को निशाना इसलिए बनाया जा रहा है क्योंकि पार्टी ने मोदी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सबसे ज्यादा आवाज उठाई है।

सौरभ भारद्वाज पर हुई कार्रवाई पर आप का जवाब
सौरभ भारद्वाज के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी की ओर से बयान सामने आया है। आप ने इस कार्रवाई को ध्यान भटकाने की रणनीति बताया है। साथ ही दावा किया है कि उनके खिलाफ मामला झूठा है। आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने ईडी की कार्रवाई पर कहा कि छापेमारी ध्यान भटकाने की रणनीति है। यह मामला उस समय का है जब भारद्वाज किसी मंत्री पद पर नहीं थे। यह मामला झूठा है।

‘आप नेताओं को जेल में डालना मोदी सरकार की नीति’
वहीं आप सांसद संजय सिंह ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके के खिलाफ दर्ज मामला झूठा और निराधार है। क्योंकि जिस समय ईडी ने मामला दर्ज किया था, उस समय वह मंत्री भी नहीं थे। आप नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करना और उन्हें जेल में डालना मोदी सरकार की नीति है। भाजपा सरकार सभी आप नेताओं को एक-एक करके परेशान कर रही है और उन्हें जेल में डाल रही है। पीएम मोदी की फर्जी डिग्री से ध्यान हटाने के लिए छापेमारी की जा रही है। पीएम मोदी की फर्जी डिग्री पर चर्चा न हो, इसके लिए ईडी ने कार्रवाई की है।

जानें क्या बोले पंजाब सीएम मान
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज सौरभ भारद्वाज के घर पर छापा मारा गया है। क्योंकि कल से पूरे देश में पीएम मोदी की डिग्री को लेकर चर्चा की। जो डिग्री फर्जी है। ये रेड उस से ध्यान भटकाने के लिए की गई है। सत्येंद्र जैन को भी तीन साल जेल में रखा लेकिन बाद में सीबीआई और ईडी ने कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट फाइल की। इस से साफ है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं पर किए गए सारे केस फर्जी और झूठे हैं।

पूर्व सीएम आतिशी ने कसा तंज
सौरभ भारद्वाज पर ईडी की कार्रवाई पर पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि आज सौरभ जी के यहां रेड क्यों हुई? क्योंकि पूरे देश में मोदी जी की डिग्री पर सवाल उठ रहा है। क्या मोदी जी की डिग्री फर्जी है?, इस चर्चा से ध्यान हटाने के लिए ही रेड डाली गई है। जिस समय का केस बताया जा रहा है। उस समय सौरभ मंत्री भी नहीं थे। यानी पूरा केस ही झूठा है।

जानें क्या है मामला
बीती 24 जून को आप सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन और सौरभ भारद्वाज के खिलाफ हजारों करोड़ से अधिक के कथित अस्पताल घोटाले की जांच को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंजूरी दे दी थी। जांच के लिए भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने 22 अगस्त 2024 को शिकायत की थी। इसमें तत्कालीन मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन पर मिलीभगत कर स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। आम आदमी पार्टी (आप) ने इन आरोपों से इनकार किया था।

आरोप है कि साल 2018-19 में 5590 करोड़ रुपये की लागत की 24 अस्पताल परियोजनाएं (11 ग्रीनफील्ड और 13 ब्राउनफील्ड) स्वीकृत की गई थी। इसमें बड़े पैमाने पर हेराफेरी का आरोप है। 6800 के कुल बिस्तर क्षमता वाले 7 आईसीयू अस्पतालों को सितंबर 2021 से 6 महीने के भीतर पूर्व-इंजीनियर संरचनाओं का उपयोग कर निर्माण के लिए 1125 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी गई थी। तीन साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी 800 करोड़ रुपये की लागत के साथ केवल 50 फीसदी काम पूरा हुआ।

लोकनायक अस्पताल न्यू ब्लॉक परियोजना के लिए 465.52 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी गई थी। चार साल में 1125 करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई जो लागत से करीब तीन गुनी है। पॉलीक्लिनिक्स परियोजना के लिए 168.52 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत हुई। इसमें 94 पॉलीक्लिनिक्स तैयार करना था, लेकिन 52 का निर्माण करने पर 220 करोड़ रुपये खर्च हुए। स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली को लागू करने में एक दशक से अधिक समय की देरी हुई। इसमें वित्तीय लेन-देन में अस्पष्टता का मामला सामने आया। मंत्रियों ने एनआईसी की ई-हॉस्पिटल प्रणाली सहित लागत प्रभावी समाधानों को बार-बार खारिज किया।

लुधियाना: मेयर से मिलने पहुंचे भाजपा पार्षदों का हंगामा…
पंजाब के लुधियाना में नगर निगम जोन-D कार्यालय में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर से मुलाकात करने पहुंचे भाजपा पार्षदों और समर्थकों के बीच जोरदार हंगामा हुआ। घटना के बाद थाना डिवीजन नंबर-5 में भाजपा पार्षदों सहित 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कुलवंत सिंह कांती, विशाल गुलाटी, जतिंदर गोरयन, मुकेश खत्री और गौरवजीत गोरा के नाम एफआईआर में दर्ज किए हैं। इनके साथ 20 अज्ञात लोगों पर भी कार्रवाई की गई है। इन सभी पर भारतीय न्याय संहिता की धाराएं के तहत केस दर्ज हुआ है। थाना डिवीजन नंबर-5 के SHO बिक्रमजीत सिंह ने जानकारी दी कि मामला गंभीर है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

मेयर कार्यालय में तैनात कर्मचारी सौदागर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भाजपा पार्षदों ने इंद्रजीत कौर से मुलाकात का समय लेकर कार्यालय में प्रवेश किया। लेकिन बातचीत के दौरान पार्षदों ने मेयर से बहस की और कार्यालय में हंगामा मचा दिया। आरोप है कि जब मेयर किसी सार्वजनिक बैठक में जा रही थीं, तब उन्हें जबरन रोका गया और उनकी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई गई।

विवाद पर भाजपा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा, “हमारे पार्षद जनता की समस्याएं लेकर मेयर से मिलने गए थे। अगर FIR दर्ज करनी है तो उन पर भी कर दीजिए, वह खुद धरने में मौजूद था। भाजपा हमेशा संघर्ष करती रही है, पीछे नहीं हटी है।”

घटना 1 अगस्त की है जब भाजपा के 18 पार्षद विकास कार्यों को लेकर अपनी शिकायतें लेकर मेयर कार्यालय पहुंचे थे। पार्षदों का आरोप है कि उनके वार्डों में कोई काम नहीं हो रहा और अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। मेयर से संवाद के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि नारेबाजी और बहस के बीच पार्षदों को सुरक्षा कर्मचारियों ने कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इसके बाद भाजपा पार्षदों ने धरना लगा दिया। इस धरने दौरान भाजपा पार्षदों ने मांग की थी कि मेयर की तरफ से जब तक माफी नहीं मांगी जाती तब तक धरना जारी रहेगा।

वहीं इस मामले में मेयर का कहना है कि शांतिपूर्ण माहौल में मीटिंग चल रही थी, समस्याएं सुनी जा रही थी। साथ ही साथ हल करने का निर्देश अधिकारियों को दिया जा रहा था। पर बीजेपी के कुछ काउंसलरों ने ऊंची आवाज में बात की, शोर सुनकर गनमेन अंदर आए तो बीजेपी के काउंसलरों ने मुद्दा बना लिया। उनकी ओर से कोई बुरा व्यवहार नहीं किया गया है।

गुजरात के आम आदमी पार्टी विधायक चैतर वसावा गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि चैतर वसावा के समर्थकों ने विधायक की गिरफ्तारी पर हंगामा किया। हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिस चैतर को राजपीपड़ा स्थित एससीबी कार्यालय ले गई। पुलिस ने कहा है कि विवाद किन मुद्दों पर हुआ, इसकी जांच की जाएगी। जिन प्रांत ऑफिस अधिकारियों की मौजूदगी में पूरा मामला हुआ, उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

गुजरात में आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी हत्या के एक मामले में हुई है। वसावा पर हत्या की कोशिश का आरोप लगा है। वहीं आप विधायक को हिरासत में लिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि विसावदर उपचुनाव में आप के हाथों हार के बाद भाजपा बौखला गई है।

किस मामले में हुई गिरफ्तारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात के नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा प्रांत ऑफिस में ‘अपनो तालुको, वाइब्रेंट तालुको’ का बैठक के दौरान विधायक चैतर वसावा और तालुका पंचायत प्रमुख संजय वसावा के बीच तीखी नोकझोंक हो गई और इस दौरान कथित तौर पर हाथापाई हुई। संजय वसावा ने शिकायत में बताया है कि चैतर ने अपना मोबाइल उनके सिर पर मारा, जिससे उनके सिर में चोट लगी है। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चैतर वसावा को हिरासत में ले लिया। चैतर के समर्थकों और आप प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी का आरोप है कि चैतर के साथ हाथापाई की गई, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उनके खिलाफ ही शिकायत दर्ज कर ली।

हत्या की कोशिश की धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस का कहना है कि चैतर वसावा के समर्थकों ने विधायक की गिरफ्तारी पर हंगामा किया। हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिस चैतर को राजपीपड़ा स्थित एससीबी कार्यालय ले गई। पुलिस ने कहा है कि विवाद किन मुद्दों पर हुआ, इसकी जांच की जाएगी। जिन प्रांत ऑफिस अधिकारियों की मौजूदगी में पूरा मामला हुआ, उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस ने हत्या के प्रयास और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोपों में चैतर वसावा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही वसावा के समर्थकों के हंगामे को देखते हुए इलाके में चार लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है।

अरविंद केजरीवाल बोले- आप डरने वाली नहीं
वहीं चैतर वसाना की गिरफ्तारी पर आप नेता अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में केजरीवाल ने लिखा कि ‘गुजरात में आप विधायक चैतर वसावा को भाजपा ने गिरफ्तार कर लिया। विसावदर उपचुनाव में आप के हाथों हार के बाद भाजपा बौखलाई हुई है। अगर उन्हें लगता है कि इस तरह की गिरफ्तारियों से आप डर जाएगी तो ये उनकी सबसे बड़ी भूल है। गुजरात के लोग अब भाजपा के कुशासन, भाजपा की गुंडागर्दी और तानाशाही से परेशान हो चुके हैं। भाजपा को अब गुजरात की जनता जवाब देगी।’