आमिर खान – Live Halchal

आमिर खान ने बताई Arijit Singh से मिलने की असली वजह, बोले- ‘रिटायरमेंट रोकने के लिए…’
कुछ दिनों पहले आमिर खान, अरिजीत सिंह से मिलने उनके घर पर पहुंचे थे, जिसके बाद से लगातार ये खबरें उड़ रही थीं कि वह ‘आशिकी-2’ सिंगर को मनाकर ले ही आएंगे। हालांकि, अब आमिर खान ने साफ लफ्जों में ये कहा है कि वह सिंगर को मनाने के लिए नहीं, बल्कि किसी और कारण से उनके घर पहुंचे थे। क्या थी वह वजह, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

आमिर खान कुछ दिनों पहले अरिजीत सिंह के घर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में उनसे मिलने पहुंचे थे। जिसके बाद लगातार ये अफवाह उड़ रही थी कि वह सिंगर की रिटायरमेंट के फैसले को बदलने की कोशिश करने गए हैं।

क्या वाकई आमिर खान (Aamir Khan) सिंगर अरिजीत सिंह को अपना संन्यास वापस लेने के लिए गए थे? यह उन्होंने एक बातचीत में बताया। इसके अलावा आमिर खान ने अरिजीत संग मुलाकात के पीछे उनका असली मकसद क्या था, यह भी क्लियर किया।

अरिजीत से मुलाकात की थी ये खास वजह
जर्नलिस्ट सुभाष के. झा से खास बातचीत करते हुए आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मिलने के लिए उनके घर जाने की वजह बताते हुए ये क्लियर किया कि उनका उद्देश्य सिंगर को वापसी के लिए मनाना नहीं था।

“मैं कुछ दिनों पहले मुर्शिदाबाद गया था। मैं वहां उनके घर इसलिए नहीं गया था, ताकि मैं उन्हें सिंगिंग से संन्यास लेने से रोक सकूं, बल्कि मैं वहां दूसरे काम के लिए गया हुआ था। हालांकि, मैंने उन्हें अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए जरूर समझाया, लेकिन वह सब बेकार रहा। लगता है वह अपना माइंड बना चुके हैं।”

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुलाकात की असल वजह बताते हुए आगे कहा, “मैं वहां पर ‘एक दिन’ फिल्म के गानों की रिकॉर्डिंग के लिए गया था। मैंने उन्हें मेरे लिए गाने के लिए जैसे-तैसे मनाया है। वह फिल्म में जुनैद के किरदार के लिए गा रहे हैं। ‘एक दिन’ उनके पुराने कमिटमेंट में से एक है, इसलिए वह इसे पूरा करना चाहते हैं। हमारी फिल्म में कुल 5 गाने हैं और पांचों उन्होंने ही गाए हैं।”

आमिर ने अरिजीत सिंह की तारीफों के पुल बांधे
आमिर खान ने अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के बारे में बातचीत करते हुए उन्हें वंडरफुल पर्सन बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा, “उन्होंने सभी गाने बहुत ही अच्छे गाए हैं। यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए और हम सब जो उनकी सिंगिंग के फैंस हैं, उन सभी के लिए बहुत दुखद बात है।” इसके अलावा जुनैद की फिल्म ‘एक दिन’ के लिए 5 गाने रिकॉर्ड करने के लिए आमिर ने अरिजीत सिंह को धन्यवाद भी दिया।

पहली बार साई पल्लवी संग बनेगी जुनैद की जोड़ी
फिल्म ‘एक दिन’ की बात करें तो फिल्म में जुनैद के साथ साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। मूवी के निर्देशन की कमान सुनील पांडे ने संभाली है और फिल्म के निर्माता आमिर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

क्या आपको याद है 1995 में रिलीज हुई फिल्म रंगीला और उसके गाने
आप में से कितने लोगों को रंगीला फिल्म याद है। वही फिल्म जिसके डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा थे। इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाएं आमिर खान, जैकी श्रॉफ और उर्मिला मतोंडकर ने निभाईं थी। हालांकि यह फिल्म अपने शानदार म्यूजिक और उर्मिला मतोंडकर के बोल्ड अवतार के लिए भी बहुत ज्यादा चर्चित हुई थी। 80 के दशक में जन्म लिए लोगों को यह फिल्म जरूर याद होगी।

खास बात यह है कि 1995 में यह फिल्म रिलीज हुई थी और सुपरहिट भी थी। उसी साल शाहरुख-काजोल की दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, शाहरुख-सलमान की करन अर्जुन, गोविंदा की कुली नंबर वन, संजय कपूर-माधुरी की राजा, बॉबी देओल की बरसात और अक्षय कुमार की सबसे बड़ा खिलाड़ी भी रिलीज हुई थी।

इन फिल्मों के बीच भी रंगीला दर्शकों के दिल और दिमाग में अपने रंग बिखेरने में कामयाब रही थी। यह फिल्म एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा थी जिसे भारतीय सिनेमा में कल्ट क्लासिक का दर्जा भी मिल गया था।

फिल्म की कहानी तीन किरदारों मुन्ना (आमिर खान), मिली (उर्मिला मतोंडकर) और राज कमल (जैकी श्रॉफ) के इर्द गिर्द चलती है। मुन्ना मुंबई का एक टपोरी छोकरा है, जो सिनेमाघरों के बाहर टिकट ब्लैक करता है। मिली को वह बचपन में प्यार करता है।

वहीं मिली, एक महत्वकांक्षी लड़की है, जो फिल्मों में हीरोइन बनना चाहती है। इसी सपने को पूरा करने के लिए वह बैकग्राउंड डांसर का काम करती है। राज कमल एक सफल बॉलीवुड हीरो है।
फिल्म के गाने गीतकार महबूब ने लिखे थे और संगीत ए.आर. रहमान का था।

तन्हा तन्हा यहां पे जीना… गीत आशा भोंसले ने गाया था। इस गाने में उर्मिला मतोंडकर का बोल्ड अवतार दिखाया गया था।
याई रे याई रे जोर लगाके नाचे रे… गाने को भी आशा भोंसले ने ही अपनी आवाज में गाया है।

याई रे याई रे मिलके धूम मचाए रे
चल मेरे संग संग ले ले दुनिया के रंग
हो जा रंगीला रे, रंग रंग रंगीला रे

यारों सुन लो जरा… यह गीत उदित नारायण की आवाज में रिकॉर्ड किया गया था।
मंगता है क्या, वो बोलो… यह रंगीला फिल्म का एक बेहद यादगार और संगीत से भरपूर गाना था। अपने समय से भी आगे के संगीत के साथ बनाए गए इस गाने के बोल आसानी से समझ में नहीं आते हैं। यह एक टेक्नो स्टाइल गाना था।

इस गाने के बोल आप यहां पढ़ सकते हैं:
जादू… जादू… जादू…
आय याय ओ एल बो ओ, मांगता है क्या वो बोलो, हां बोलो
मांगता है जो ये ले लो, ये सुहानी शाम
जादू ऐसा है हमारा, जो मांगता है वो मिलेगा तुमको
आय याय ओ एल बो ओ, मांगता है जो वो दे दो, आ दे दो
मांगता है दिल वो दे दो, मांगता है प्यार
बस इसके सिवा ओ जाना, और कुछ नहीं मांगता है हमको
देखो देखो ये सूरज, फूल और ये उजाले, ये सब हैं तुम्हारे
नहीं नहीं इनसे हमें है मतलब क्या, दीवाने हम तुम्हारे
आय याय ओ एल बो ओ, मांगता है क्या वो बोलो
आय याय हाल मेरा तुम कुछ तो सुनो, अरे सुनो
कभी-कभी जाने-जाना दिल दे दिल ले, दिल दे दिल लेने का सोचो तो
सुनो सुनो बात मेरी समझो
आजा आजा तुझको नज़ारे हम दिखाएं, बहारों से मिलाएं
छोड़ो छोड़ो कैसी बहारें क्या नज़ारे, अरे आओ दिल मिलाएं
आय याय ओ एल बो ओ, मांगता है क्या वो बोलो, हां बोलो
मांगता है जान ये ले लो, ये सुहानी शाम
जादू ऐसा है हमारा, जो मांगता है वो मिलेगा तुमको.

90 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले आशा पारेख के एक टेलीविजन टॉक शो बाजे पायल में आमिर खान ने इस गाने के बारे में एक बड़ी मजेदार बात कही थी। उन्होंने कहा था कि इस गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी दिक्कत हुई थी, क्योंकि इसके बोल उन्हें समझ ही नहीं आ रहे थे।

रिलीज से पहले आमिर खान ने ठुकराया 120 करोड़ का ऑफर? यूट्यूब और सिनेमा पर लगाया दांव
आमिर खान अपनी नई फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो से एक भारी-भरकम ऑफर ठुकरा दिया है, जो उनकी फिल्म के डिजिटल रिलीज के लिए था। आमिर का मानना है कि जल्दी ओटीटी रिलीज से सिनेमाघरों में दर्शक कम हो रहे हैं। आइए, जानते हैं इस खबर की पूरी डिटेल्स और यह कि आमिर ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया।

अमेजन का बड़ा ऑफर ठुकराया?

आमिर खान ने सितारे जमीन पर के डिजिटल रिलीज के लिए अमेजन प्राइम वीडियो से 120 करोड़ रुपये का ऑफर रद्द कर दिया। यह खबर ट्रेड एनालिस्ट कोमल नहाटा ने दी। इससे पहले नेटफ्लिक्स ने भी इस फिल्म के लिए आकर्षक ऑफर दिया था, लेकिन आमिर ने उसे भी ठुकरा दिया। आमिर का यह फैसला बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने सिनेमाघरों को प्राथमिकता देने का मन बनाया है और ओटीटी पर जल्दी रिलीज के खिलाफ हैं।

सिनेमाघरों को बचाने की कोशिश

आमिर का मानना है कि फिल्में थिएटर में देखने का मजा कुछ और है। आजकल फिल्में रिलीज के कुछ हफ्तों बाद ही ओटीटी पर आ जाती हैं, जिससे लोग सिनेमाघरों में कम जाते हैं। आमिर ने कहा, “मैं थिएटर्स और अपने दर्शकों पर भरोसा करता हूं। अगर फिल्म अच्छी है, तो लोग इसे बड़े पर्दे पर देखने जरूर आएंगे।” उन्होंने लाल सिंह चड्ढा का उदाहरण देते हुए कहा कि थिएटर में कमजोर प्रदर्शन वाली फिल्म को ओटीटी पर भी वही रिस्पॉन्स मिलता है। आमिर चाहते हैं कि सितारे जमीन पर कम से कम आठ हफ्ते तक थिएटर्स में चले, ताकि दर्शक सिनेमाघरों का रुख करें।

यूट्यूब पर पे-पर-व्यू प्लान

आमिर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को बायपास कर एक नया रास्ता चुना है। वह सितारे जमीन पर को थिएटर रिलीज के बाद यूट्यूब पर पे-पर-व्यू मॉडल के जरिए रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। इसका मतलब है कि दर्शकों को फिल्म देखने के लिए एक बार पैसे चुकाने होंगे, जैसे डिजिटल मूवी टिकट। इससे आमिर को रिलीज की तारीख और कीमत पर पूरा कंट्रोल मिलेगा। यह बॉलीवुड में एक नया प्रयोग है, जो छोटे और इंडिपेंडेंट फिल्ममेकर्स के लिए भी रास्ता खोल सकता है।

नेटफ्लिक्स का 125 करोड़ का ऑफर

अमेजन से पहले नेटफ्लिक्स ने भी सितारे जमीन पर के डिजिटल राइट्स के लिए पहले 50-60 करोड़ का ऑफर दिया, जिसे बाद में बढ़ाकर 125 करोड़ कर दिया। यह ऑफर बॉलीवुड के अब तक के तीसरे सबसे बड़े ओटीटी डील में शामिल हो सकता था, लेकिन आमिर ने इसे भी ठुकरा दिया। नेटफ्लिक्स का यह ऑफर आमिर के यूट्यूब पे-पर-व्यू मॉडल को रोकने की कोशिश थी, लेकिन आमिर अपने फैसले पर अडिग रहे।

सितारे जमीन पर की कहानी

सितारे जमीन पर आमिर खान की 2007 की सुपरहिट फिल्म तारे जमीं पर का स्पिरिचुअल सीक्वल है। यह स्पेनिश फिल्म चैंपियंस (2018) का हिंदी रीमेक है। फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में हैं। यह एक स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा है, जो मेंटल हेल्थ, इंक्लूसिविटी और रेजिलिएंस जैसे थीम्स को छूती है। फिल्म में 10 नए चेहरे—आरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, समवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा, और सिमरन मंगेशकर—भी डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है, और इसे आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है।

‘लाल सिंह चड्ढा’ जैसा होगा Sitaare Zameen Par का हाल? रिलीज से पहले ही मचा बवाल
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 7 मई को भारतीय सैन्य बलों ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को अंजाम दिया। इस मिशन का पूरे देश ने स्वागत किया और सेलिब्रिटीज ने भी भारतीय सैन्य बलों की तारीफ की, लेकिन कुछ सेलेब्स ने कोई रिएक्ट नहीं किया जिनमें से एक आमिर खान (Aamir Khan) भी एक हैं।

आमिर खान ने न ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कोई पोस्ट शेयर किया और ना ही भारत-पाकिस्तान तनाव पर कोई रिएक्शन दिया, जबकि दोनों देशों के कई सेलेब्स ने खुलकर अपनी बात कही। हालांकि, दोनों देशों के बीच सीजफायर के एलान के तीन दिन बाद आमिर की प्रोडक्शन टीम की तरफ से एक पोस्ट किया गया और सैन्य बलों को सलाम किया गया।

सितारे जमीन पर के बॉयकॉट की उठी मांग
यही नहीं, एक हालिया इवेंट में आमिर खान ने पहली बार इस मुद्दे पर रिएक्ट करके बोला, “हमें इंसाफ चाहिए और यह भी दावा करें कि दोबारा कोई आतंकी हमला नहीं होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सरकार पर यकीन है कि वे देश को जरूर इंसाफ दिलाएंगे। यूं तो आमिर का सपोर्ट करना कुछ फैंस को अच्छा लगा, मगर कुछ ने उनको देर से रिएक्ट करने के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया।

बात यहीं खत्म नहीं हुई, आमिर खान की ट्रोलिंग के बीच लाल सिंह चड्ढा की तरह लोग सितारे जमीन पर को भी बॉयकॉट करने की मांग उठा रहे हैं। जब से सितारे जमीन पर का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से लोग कमेंट सेक्शन में जाकर या फिर एक्स हैंडल पर इस फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

आमिर खान ने उठाया बड़ा कदम
इस बॉयकॉट ट्रेंड के बीच आमिर खान ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, अभिनेता ने अपने प्रोडक्शन कंपनी के इंस्टाग्राम पेज की डिस्पे पिक्चर पर भारतीय झंडे की फोटो लगा दी है। अभिनेता ने यह कदम उस वक्त उठाया, जब सोशल मीडिया पर उनकी आगामी फिल्म सितारे जमीन पर के बॉयकॉट की मांग उठ रही है।

लाल सिंह चड्ढा बॉयकॉट ट्रेंड के चक्कर में हुई थी फ्लॉप
साल 2022 में लाल सिंह चड्ढा बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म की असफलता ने आमिर खान पर गहरा असर डाला था। इसकी वजह कहीं न कहीं उस वक्त उठी बॉयकॉट की मांग थी। फिल्म को लेकर बॉयकॉट ट्रेंड इतना स्ट्रॉन्ग था कि बामुश्किल फिल्म ने 58 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। अब देखना होगा कि सितारे जमीन पर का क्या हाल होता है।

Anil Kapoor की नकल करने के चक्कर में बहुत पछताए थे Aamir Khan
आमिर खान को हिंदी सिनेमा में काम करते हुए 52 साल हो चुके हैं। उन्होंने फिल्म यादों की बारात से बतौर चाइल्ड एक्टर अपनी शुरुआत की थी। बचपन में कई फिल्में करने के बाद बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने साल 1988 में बतौर युवा अभिनेता लॉन्च हुए। उनकी पहली फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ को ही फैंस का भरपूर प्यार मिला।

37 साल से बॉलीवुड पर राज कर रहे आमिर खान (Aamir Khan) अपने अभिनय में इस कदर डूब जाते हैं कि उनके क्राफ्ट को देखते हुए अभिनेता को मिस्टर परफेक्शनिस्ट का टैग भी मिल गया। हालांकि,कहते हैं न सफलता को हर कोई नहीं संभाल सकता। कुछ ऐसा ही हुआ था आमिर खान के साथ भी, जब उन्होंने पहली सुपरहिट फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ के बाद अनिल कपूर की नकल करने के चक्कर में मुसीबत मोल ले ली थी। इस सिचुएशन में आमिर ऐसा फंसे थे कि घर जाकर रोने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं बचा था। इस बात का खुलासा खुद हाल ही में आमिर खान ने किया।

अनिल कपूर को देखा देखी आमिर ने लिया था ऐसा निर्णय

ये तो हम सब जानते हैं कि जब किसी स्टार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाए, तो निर्माता-निर्देशक उनके दरवाजे तक फिल्म ऑफर करने आ जाते हैं। कुछ ऐसा ही आमिर खान का भी एहसास था। हाल ही में पीवीआर INOX की तरफ से आयोजित किए गए फिल्म फेस्टिवल में लिरिसिस्ट जावेद अख्तर से बातचीत करते हुए ‘पीके’ एक्टर ने उस समय को याद किया जब कयामत से कयामत तक की सफलता के बाद उनसे बड़ी गलती हो गई थी।

आमिर खान ने उस समय को याद करते हुए बताया कि पहली ही फिल्म हिट होने के बाद उनके पास तकरीबन 300 से 400 फिल्म के ऑफर थे। उस समय उन्हें ये एहसास भी नहीं हुआ कि एक फिल्म साइन करना कितनी बड़ी जिम्मेदारी है। अभिनेता ने कहा,

“उस समय एक्टर्स एक साथ 30 से 40 फिल्में करते थे। सबसे दिलचस्प बात ये है कि अनिल कपूर ने सबसे कम 33 फिल्में की। उन्हें देखकर मैंने भी 9 से 10 फिल्में एक बार में साइन कर ली। हालांकि, उनमें से किसी भी डायरेक्टर ने मुझे मेरा मन पसंद रोल ऑफर नहीं किया। जब फिल्म्स की शूटिंग शुरू हो गई, उसके बाद मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ और मैं घर जाकर बहुत ज्यादा रोया”।

एक सुपरहिट के बाद आमिर खान ने दी थी तीन फ्लॉप

आमिर खान ने उस इंसिडेंट को याद करते हुए बताया कि उनके एक गलत निर्णय का नतीजा ये निकला कि ‘कयामत से कयामत तक’ के बाद उनकी एक के बाद एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती चली गई और मीडिया ने उन्हें ‘वन टाइम वंडर’ का टैग दे दिया। अभिनेता ने बताया कि उनकी ‘लव-लव-लव’, ‘ऑल नंबर’, तुम मेरे हो बैक टू बैक फ्लॉप हुई थी। जिसके कारण वह काफी परेशान रहने लगे थे।

आमिर ने बताया कि उस वक्त वह उस वक्त परिस्थित में खुद को ऐसा फंसा हुआ महसूस कर रहे थे, जहां से उनके लिए निकलना बहुत ही मुश्किल था। आमिर खान की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 2006 में रिलीज हुई ‘रंग दे बसंती’ से सफलता की कहानी लिखनी शुरू की थी, जिसके बाद से हिंदी सिनेमा को कई ब्लॉकबस्टर और यादगार फिल्में दी।