आमिर खान ने फिल्म ‘लगान’ को लेकर किया ये बड़ा खुलासा – Live Halchal

आमिर खान ने फिल्म ‘लगान’ को लेकर किया ये बड़ा खुलासा, कहा…
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की पहचान हिन्दी सिनेमा में बड़ा बदलाव लाने वाले अभिनेता के तौर पर है और वह ऑस्कर नॉमिनेशन पाने वालों में भी शुमार हैं. आमिर ने यह खुलासा किया कि शुरू में उन्हें ‘लगान’ फिल्म का विचार पसंद नहीं आया था, क्योंकि उन्हें इसकी कहानी थोड़ी ‘‘अजीब’’ लगी थी. आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में खेल की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को समीक्षकों से काफी तारीफ मिली. वर्ष 2001 में आई यह फिल्म बेहद सफल भी रही. इतना ही नहीं यह फिल्म अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म कैटेगिरी के लिये नॉमिनेटिड भी हुई.

इंडियन स्क्रिप्टराइटर्स एसोसिएशन के दूसरे संस्करण से अलग आमिर ने कहा, ‘‘जब मैंने ‘लगान’ की कहानी सुनी तो पांच मिनट बाद ही मैंने इसे नकार दिया…जब मैंने सुना कि यह फिल्म ऐसे लोगों की कहानी है जो बारिश नहीं होने के कारण ‘लगान’ नहीं चुका पा रहे हैं और फिर वे ब्रिटिश लोगों के साथ क्रिकेट खेलते हैं. मैंने सोचा ‘‘ये कैसी अजीब सोच है?’’ मैंने आशुतोष से कहा, ‘‘यह बहुत अजीब कहानी है. मैंने उनसे कुछ अलग कहानी लाने के लिए कहा.’’

तीन महीने बाद गोवारिकर ने उसी कहानी के साथ आमिर से फिर संपर्क किया लेकिन उस वक्त तक वह पूरी स्क्रिप्ट लिख चुके थे. आमिर ने कहा कि शुरू में वह चिढ़े, लेकिन गोवारिकर ने इस काम को जारी रखा. उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने कहानी सुनी, तब मैं उसमें खो गया. ‘लगान’ की अंतिम स्क्रिप्ट मुझे बेहद पसंद आई और मुझे यह अविश्वसनीय लगा. मैंने उनसे कहा कि यह लाजवाब कहानी है और मुख्यधारा सिनेमा का रिकॉर्ड तोड़ेगी. लेकिन मैं इसके लिये हां कहने से डर रहा हूं. मैं इसे नहीं कर सकता.’’

इसके बाद आमिर ने गोवारिकर को फिल्म के लिये अन्य अभिनेताओं से संपर्क करने को कहा और फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करने का सुझाव दिया. इस वाकये को एक साल बीत गया, लेकिन अब आमिर के मन में यह अंदेशा आने लगा कि वह एक अच्छी फिल्म छोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं अक्सर यही सोचता कि मैं यह फिल्म क्यों नहीं कर रहा हूं?’’

आमिर ने कहा कि खतरा मोल लेने का साहस रखने वाले बिमल रॉय और गुरुदत्त जैसे फिल्मकारों से प्रभावित होने के कारण मैंने फिल्म करने का फैसला किया. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आशुतोष को यह कहानी अपने माता पिता को सुनाने के लिये कहा. कहानी सुनकर उनकी आंखें भर आईं और उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे यह फिल्म करनी चाहिए. और…बाकी सबकुछ आपके सामने है, जैसा कि लोग कहते हैं कि फिल्म ने इतिहास रच दिया.’’