आप – Live Halchal

आप ने चुनाव में उतार दी पूरी सेना, निशाना पूर्वांचली वोटरों पर
आम आदमी पार्टी (आप) ने सभी 70 सियासी सूरमाओं को दिल्ली के सत्ता संग्राम में उतार दिया है। बड़ी तैयारी पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले मतदाताओं के सहारे जंग जीतने की है। जाट समुदाय के मतदाताओं को भी इसमें मददगार बनाया है। आप की सियासी सेना के 19 सेनानी इन्हीं दो तबकों से हैं। 10 महिला सेनानी आधी आबादी को साधने के लिए उतारी गई हैं। पार्टी ने पांच मुस्लिम बहुल इलाकों में मुस्लिम प्रत्याशी ही उतारे हैं। असल में दिल्ली में बड़ी संख्या में पूर्वांचली मतदाता हैं। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से करीब 40 फीसदी वोट शेयर इसी समूह का है।

2013 में अपना सियासी सफर शुरू करने के साथ ही आप ने इनको तवज्जो दी थी। 2013, 2015 व 2020 के चुनावों में आप के दस से ज्यादा उम्मीदवार पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले थे। इस बार भी पार्टी ने दांव मतदाताओं के इसी तबके पर लगाया है। 70 में से 12 प्रत्याशी पूर्वांचल से संबंध रखते हैं। वहीं, स्थानीय निवासियों व दिल्ली देहात की सीटों पर असरदार जाट समुदाय को भी आप ने अपनी लिस्ट में तवज्जो दी है। सात उम्मीदवार जाट समुदाय से हैं। दूसरी तरफ आधी आबादी को साधने के लिए आप ने इस बार करीब 15 फीसदी महिला प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इनकी संख्या दस है। इसमें से सात उम्मीदवारों का नाम चौथी लिस्ट में शामिल है। दूसरी तरफ दिल्ली की मुस्लिम बहुल पांच सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं।

दो महीने प्रचार का मिलेगा समय : विधान सभा चुनावों के एलान से पहले पार्टी ने अपने सभी सियासी मोहरों को मैदान में उतार दिया है। आप रणनीतिकारों का कहना है कि अगर तयशुदा समय फरवरी में चुनाव होते हैं तो आप उम्मीदवारों को अपने प्रचार अभियान को धार देने में करीब दो महीने का वक्त मिल जाएगा। इस लिहाज से पार्टी विपक्षी भाजपा व कांग्रेस से अभी तक आगे रही है।

सत्ता विरोधी लहर की काट में 20 विधायकों के कटे टिकट
दो बार पांच साल और एक बार 49 दिन के लिए सत्ता पर काबिज आप सत्ता विरोधी लहर को बेअसर करने के लिए बड़े बदलाव भी किए हैं।चौथी बार दिल्ली के सत्ता संग्राम में ताल ठोंक रही पार्टी के रणनीतिकारों ने अपने 20 विधायकों का टिकट काट दिया है। वहीं, दो की सीट बदली गई है। इसके अलावा चार ने पार्टी बदल ली है। बाकी सीटों पर पुराने चेहरों पर भरोसा जताया गया है। पहली लिस्ट आने के साथ ही आप ने स्पष्ट कर दिया था कि उन्हीं सीटों से टिकट काटे गए हैं, जहां के विधायकों को फीडबैक खराब था। ग्राउंड लेवल के सघन सर्वे के आधार पर इसकी पहचान की गई।

इन सीटों से कटे टिकट
कस्तूरबा नगर, उत्तम नगर, नरेला, तिमारपुर, आदर्श नगर, मुंडका, चांदनी चौक, मादीपुर, जनकपुरी, बिजवासन, पालम, जंगपुरा, देवली, त्रिलोकपुरी, कृष्णा नगर, शाहदरा, मुस्तफाबाद, किराड़ी, सीलमपुर, मटियाला।

केजरीवाल ही उम्मीद और भरोसा
आप ने चुनाव में पूरी ताकत से कदम रख दिया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हम जनता के बीच जा रहे हैं। हम अगला पांच साल शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, और पानी पर हुए अच्छे कामों को और आगे बढ़ाने के लिए मांग रहे हैं। भाजपा अभी भी भ्रमित है। न उनके पास कोई मुद्दा है, न कोई नेता, और न ही दिल्लीवालों के लिए कोई उम्मीद। केजरीवाल ही उम्मीद हैं, और केजरीवाल ही भरोसा हैं।
-मनीष सिसोदिया, पूर्व उपमुख्यमंत्री

दोबारा भरोसा जताने के लिए धन्यवाद
कालकाजी से दोबारा टिकट देने के लिए आप और केजरीवाल का धन्यवाद। यह मेरे लिए गर्व की बात है और मैं यह जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगी।
-आतिशी, मुख्यमंत्री, दिल्ली

लोकसभा चुनाव : 13 फरवरी को ‘आप’ की PAC की बैठक
आप गुजरात, हरियाणा और गोवा के लिए लोकसभा उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए 13 फरवरी को अपनी राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक करेगी। इससे पहले पार्टी ने गुरुवार को असम में तीन लोकसभा क्षेत्रों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

आम आदमी पार्टी ने 13 फरवरी को राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक बुलाई है। जिसमें गोवा, हरियाणा और गुजरात की लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों का निर्णय होगा।

पार्टी के एक सूत्र ने शुक्रवार को कहा कि आप गुजरात, हरियाणा और गोवा के लिए लोकसभा उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए 13 फरवरी को अपनी राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक करेगी।

इससे पहले इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारा में हो रही देरी से नाराजगी का संकेत देते हुए आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को असम में तीन लोकसभा क्षेत्रों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इससे पहले आप नेताओं ने कहा था कि पार्टी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और गोवा में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के साथ बातचीत कर रही है।

असम के लिए तीन उम्मीदवारों की घोषणा की
आप ने गुरुवार को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए असम में कई सीटों के लिए तीन उम्मीदवारों की घोषणा की और उम्मीद जताई कि इंडिया ब्लॉक उन्हें इन निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की अनुमति देगा।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। डिब्रूगढ़ से मनोज धनोहर, गुवाहाटी से भावेन चौधरी और सोनितपुर से ऋषि राज आप के उम्मीदवार होंगे।

उन्होंने कहा, ‘हम एक परिपक्व और समझदार गठबंधन के भागीदार हैं और हमें पूरा विश्वास है कि भारतीय गुट इसे स्वीकार करेगा। लेकिन चुनाव जीतना सबसे महत्वपूर्ण है। हम इन तीन सीटों के लिए तुरंत तैयारी शुरू कर रहे हैं।’

साथ आए आप-कांग्रेस: मिलकर लड़ेंगे चंडीगढ़ मेयर चुनाव
चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन कर लिया है। सोमवार को आप और कांग्रेस के नेता और उम्मीदवार नामांकन वापस लेने के लिए नगर निगम पहुंचे। मेयर का पद आम आदमी पार्टी के पास रहेगा और सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का पद कांग्रेस के खाते में जाएगा।

अब आप के उम्मीदवार कुलदीप टीटा मेयर बन सकते हैं। कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार जसबीर सिंह बंटी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

आप और कांग्रेस में गठबंधन से मेयर चुनाव के सारे समीकरण बदल गए हैं। वर्तमान में भाजपा के पास सबसे ज्यादा नंबर हैं। मेयर चुनाव के लिए सांसद किरण खेर को मिलाकर उनके पास 15 वोट हैं। आम आदमी पार्टी के पास 13 और कांग्रेस के पास सात वोट हैं। दोनों में गठबंधन होने पर आप और कांग्रेस के 20 वोट हो जाते हैं, जबकि मेयर बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 19 है। ऐसे में पिछले कई वर्षों से मेयर की कुर्सी पर बैठी भाजपा की बादशाहत खतरे में है।

गठबंधन के बाद सीनियर डिप्टी मेयर और साथ डिप्टी मेयर के पद पर आप की तरफ से मैदान में उतारे गए नेहा और पूनम को भी नामांकन वापस लेना पड़ा। अब कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गाबी सीनियर डिप्टी मेयर और निर्मला देवी डिप्टी मेयर पद के दावेदार हैं। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार मेयर चुनाव के दिन सदन की कार्यवाही के शुरू होने से पहले नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।

आम आदमी पार्टी मेयर के अलावा डिप्टी मेयर का पद भी चाह रही थी लेकिन कांग्रेस सीनियर डिप्टी मेयर के साथ डिप्टी मेयर का पद चाहती थी। इसकी वजह से मामला लटक गया था लेकिन अब सहमति बन गई है कि मेयर का पद आम आदमी पार्टी के पास रहेगा और सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का पद कांग्रेस के पास रहेगा।

मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट मामले पर भाजपा ने ‘आप’ को घेरा
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट के मामले में सीबीआई जांच के आदेश देने के बाद भाजपा आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक में घोटाला हुआ है। वहां फर्जी टेस्ट हुए हैं। एक दिन में 500-500 मरीज कैसे देख लिए? मोहल्ला क्लीनिक का सीसीटीवी दिखाया जाए। ये इनकी ईमानदारी का नया किरदार है। ये जांच की आंच से घबरा रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक में मरीजों की फर्जी मौजूदगी दिखाई गई है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बवाली अब सवाली हो गए हैं। उलटा चोर कोतवाल को डाटे वाली बात हो रही है यह तो। जहां तक तकनीकि बात है तो वो न्यायालय क्यों नहीं गए। केजरीवाल जी का वहां जाने से बचना यह प्रमाणित करता है कि वह इस जांच की आंच से बच नहीं सकते हैं। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि क्या मोहल्ला क्लीनिकों में सीसीटीवी हैं? अगर सीसीटीवी था, तो एक दिन में मोहल्ला क्लीनिक में आने वाले 500 से ज्यादा मरीजों की फुटेज होनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि ये जो तथाकथित मोहल्ला क्लीनिक थी इसके अंदर जांच की व्यवस्था की गई थी। इस प्रकार के तथ्य सामने आए हैं कि एक दिन में 500 मरीज देखे गए हैं जबकि मोहल्ला क्लीनिक का औपचारिक समय सुबह 9 बजे से 1 बजे तक है। 240 मिनट में किसी ने अगर 533 मरीज देख लिए तो इसका मतलब आधे मिनट में एक मरीज देखा गया है। इतने समय में तो आदमी मंदिर में दर्शन भी नहीं कर पाता है जितने समय में डॉक्टर ने रोग को समझकर उसका निदान-समाधान सब लिख दिया। ये ईमानदारी का नया किरदार है।

भाजपा ने डॉक्यूमेंट जारी कर आम आदमी पार्टी पर लगाए ये आरोप:

आम आदमी मोहल्ला क्लिनिक्स में प्रयोगशाला परीक्षणों की रिपोर्ट आउटसोर्स की गई।
• दिल्ली सरकार के अस्पतालों में जाली दवाओं की आपूर्ति के बाद, आम आदमी मोहल्ला क्लिनिक्स में बिना रोगियों के ही नकली प्रयोगशाला परीक्षण किया।
• लाखों नकली परीक्षणों के खिलाफ निजी प्रयोगशालाओं को भुगतान किए गए।
• सबसे गरीब आम आदमी की लाखों करोड़ों की लागत पर इस घोटाला को अंजाम दिया गया ।
• मोहल्ला क्लिनिक्स के डॉक्टर्स पूर्व-रिकॉर्डेड वीडियो के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करते थे और अनधिकृत/गैर-चिकित्सकीय कर्मचारी ने रोगियों को परीक्षण और दवाएं निर्धारित कीं।
• रोगियों के प्रवेश को दर्ज करने के लिए नकली/अस्तित्व नहीं रखने वाले मोबाइल नंबरों का उपयोग किया गया।
• इस घोटाले ने पंजाब में भी इसी मॉडल पर सवाल उठाए हैं।

रिपोर्ट के महत्वपूर्ण खुलासे:
• रोगियों के मोबाइल नंबर में केवल 0 अंक दर्ज हैं = 11,657 रिकॉर्ड
• मोबाइल नंबर रिकॉर्ड खाली हैं – 8251 रिकॉर्ड
• रोगियों के मोबाइल नंबर को 9999999999 के रूप में दर्ज किया गया है – 3092 रिकॉर्ड
• 1,2,3,4,5 से शुरू होने वाले मोबाइल नंबर (भारत में अस्तित्व नहीं रखने वाले मोबाइल नंबर) – 400 रिकॉर्ड
• 15 बार या उससे अधिक बार दोहराए गए मोबाइल नंबर – 999 रिकॉर्ड

दिल्ली की आप सरकार ने प्रयोगशाला जांच सेवाएं आउटसोर्स की हैं
– एम/स एजिलस डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड
– एम/स मेट्रोपॉलिस हेल्थ केयर लिमिटेड
ये सेवा प्रदाता मोहल्ला क्लीनिकों में लैब परीक्षण प्रदान कर रहे हैं।

• अगस्त 2023 में यह नोटिस किया गया कि दक्षिण-पश्चिम, शाहदरा और उत्तर-पूर्व जिलों के 07 मोहल्ला क्लिनिक्स के कुछ डॉक्टर/कर्मचारी की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।
• इन मोहल्ला क्लिनिक्स के रोगियों को डॉक्टर की अनुपस्थिति में अनधिकृत कर्मचारियों ने चिकित्सा परामर्श प्रदान किया और दवाएं बांटीं, जिनकी अनुपस्थिति में डॉक्टर्स थे, जिससे रोगियों के जीवन को खतरा हुआ।
• इन 07 मोहल्ला क्लिनिक्स के फ़ाइलों में उल्लिखित तारीखों के अनुसार, संबंधित मेडिकल ऑफिसर इन-चार्ज ने नकली तरीके से अपनी उपस्थिति को पूर्व-रिकॉर्डेड वीडियो के माध्यम से जनवरी 2023 से जून 2023 तक की थी।

जान लिया तो लगेगा झटका, यकीनन इनके बारे में नहीं जानते होंगे आप…
दोस्तों, आज हम आपको कई ऐसी अजब-गजब जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानने के बाद आप भी यकीनन अपना सिर पकड़ लेंगे. ये जानकारियां काफी दिलचस्प रहेगी. जिनका हर किसी को ज्ञान होना भी चाहिए.

-आपको यह जानकर झटका लगेगा कि शुक्र ग्रह का एक दिन पृथ्वी के एक साल के बराबर होता है.

-कंगारू एक ऐसा जीव है जो उल्टा नही चल सकता है और हाथी एक ऐसा जानवर है जो कभी कूद नहीं सकता है.

-ब्लू व्हेल एक बार में 2 हजार गुब्बारे जितनी सांस ले सकती है और इतनी ही सांसों को वह छोड़ती भी है.

-नासा की माने तो संस्कृत कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग के लिए सबसे अच्छी भाषा मानी जाती है.

-साथ ही एक पेन्सिल में इतना ग्रेफाइट मौजुद होता है कि इससे 35 मील लंबी लाइन को आप खींच सकते हैं और करीब 45000 शब्द इसमें जरिए लिख सकते हैं.

-एक तितली की बात की जाए तो उसका दिल एक मिनट में 500 बार धड़कता है और एक छिपकली का दिल एक बार में 1000 बार.

-आपको यह जानकर अचंभा भी लगेगा कि दुनिया के 100 सबसे अमीर व्यक्ति एक साल में इतनी कमाई कर लेते है कि उससे दुनिया की सारी गरीबी 4 बार खत्म हो जाए.