आप विधायक – Live Halchal

दिल्ली: आप विधायक अहलावत से पूछताछ करने पहुंची एसीबी की टीम
इस मामले में दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की टीम मंगलवार को आप विधायक मुकेश अहलावत से पूछताछ करने उनके आवास पर पहुंची। मगर वह एसीबी की टीम के सामने पेश नहीं हुए।

दिल्ली विधान सभा चुनाव से पहले आप ने भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था। इस मामले में दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की टीम मंगलवार को आप विधायक मुकेश अहलावत से पूछताछ करने उनके आवास पर पहुंची। मगर वह एसीबी की टीम के सामने पेश नहीं हुए।

एसीबी प्रमुख संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि आप विधायक अहलावत ने नोटिस का जवाब देने के लिए तीन से चार दिन का समय मांगा है। दूसरी तरफ, एसीबी जल्द ही आप संयोजक अरविंद केजरीवाल व सांसद संजय सिंह को पूछताछ में शामिल होने के लिए दूसरा नोटिस जारी करेगी। हालांकि ये भी बताया जा रहा है कि आप के आरोपों को लेकर अभी कोई सबूत नहीं मिला है। ऐसे में एसीबी जांच दिल्ली पुलिस को सौंप सकती है।

एसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल व सांसद संजय सिंह ने एक्स कर आरोप लगाया था कि भाजपा उनके 16 विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। भाजपा की ओर से आप विधायक मुकेश अहलावत से संपर्क किया गया था। मगर अभी तक आप के तीनों ही नेता अपने आरोपों को लेकर कोई सबूत नहीं दे सके हैं।

वह न तो 16 विधायकों का नाम बता रहे हैं और न ही ये बता रहे हैं कि भाजपा की ओर से विधायक अहलावत से किसने संपर्क किया था। एसीबी प्रमुख मधुर वर्मा ने बताया कि आप के आरोपों को लेकर एसीबी को आप की ओर से न तो कोई सबूत दिए गए हैं और न ही पूछताछ में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी ये तय किया जा रहा है कि जल्द ही इनको दूसरा नोटिस जारी किया जाए। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि आरोप झूठे हैं।

एलजी ने दिए थे जांच के आदेश
दिल्ली चुनाव के नतीजों से ठीक एक दिन पहले आम आदमी पार्टी ने खरीद-फरोख्त के आरोप लगाकर खलबली मचा दी थी। खरीद-फरोख्त के आरोप भाजपा पर लगे। आनन-फानन में भाजपा ने एलजी से शिकायत की। उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने एसीबी को जांच के आदेश दिए। अब जब चुनावी नतीजे आ गए तो एसीबी की जांच को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के आरोपों पर एसीबी को कोई सबूत नहीं मिला है।

भाजपा ने शिकायत दर्ज कराई थी-
एसीबी सूत्रों की मानें तो एसीबी भाजपा की शिकायत को स्थानीय पुलिस को भेजने पर विचार कर रही है। मकसद झूठी सूचनाएं और अफवाहें फैलाने वालों पर कानूनी कार्र्रवाई करना है। दिल्ली भाजपा ने रिश्वत के दावों को लेकर यह शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई नेता शामिल हैं।

आप के ये थे आरोप-
अरविंद केजरीवाल और आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने दिल्ली में ऑपरेशन लोटस शुरू कर दिया है। उनकी पार्टी के 16 नेताओं को 15-15 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है। आप विधायक मुकेश अहलावत ने तो अपने एक्स अकाउंट पर एक मोबाइल नंबर शेयर किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें इसी नंबर से फोन आया था।

आप विधायक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी की गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली आम आदमी पार्टी (आप) विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने भी विधायक की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि इसमें कोई अवैधता नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी की गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली आम आदमी पार्टी (आप) विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा।

न्यायमूर्ति सीटी रवि कुमार और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की अवकाशकालीन पीठ इस मामले की सुनवाई कर सकती है। शीर्ष अदालत ने पहले पंजाब के विधायक को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने भी विधायक की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि इसमें कोई अवैधता नहीं है। मई 2023 में सीबीआइ ने 40 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले में गज्जन माजरा से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की थी।

सितंबर 2022 में ईडी ने बैंक ऋण धोखाधड़ी के संबंध में मनी लांड्रिंग जांच के तहत उनसे जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी की। ईडी की टीम ने 32 लाख रुपये नकद, कुछ मोबाइल फोन और हार्ड ड्राइव जब्त किए थे।

दिल्ली: आप विधायक अमानतुल्ला की अग्रिम जमानत अर्जी पर आज सुनवाई
आप विधायक अमानतुल्ला खान की अर्जी पर सर्वोच्च न्यायालय में सोमवार यानी आज सुनवाई होगी। हाईकोर्ट ने जांच एजेंसियों की तरफ से बार-बार जारी समन की अवहेलना के कारण अमानतुल्ला को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।

दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अग्रिम जमानत के अनुरोध संबंधी आप विधायक अमानतुल्ला खान की अर्जी पर सर्वोच्च न्यायालय में सोमवार को सुनवाई होगी। ये कथित अनियमितताएं खान के वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहने के दौरान हुई थी।

जस्टिस संजीव खन्ना व जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ खान की अर्जी पर सुनवाई करने वाली है, जिसमें आप विधायक ने हाईकोर्ट के 11 मार्च के आदेश को चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने जांच एजेंसियों की तरफ से बार-बार जारी समन की अवहेलना के कारण अमानतुल्ला को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।