आप भी है अगर शॉपिंग के दीवाने तो जाये दुबई शॉपिंग फेस्टिवल – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 06 Jan 2018 10:28:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg आप भी है अगर शॉपिंग के दीवाने तो जाये दुबई शॉपिंग फेस्टिवल – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 आप भी है अगर शॉपिंग के दीवाने तो जाये दुबई शॉपिंग फेस्टिवल https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%aa-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a5%89%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%be/104745 Sat, 06 Jan 2018 10:25:52 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=104745 अगर आप कहीं वकेशन मनाने जाएं और वहां आपको शॉपिंग पर ढेर सारा डिस्काउंट मिल जाए तो इसमें कोई शक नहीं कि आपकी बल्ले-बल्ले हो जाएगी। खासतौर पर लोग अगर विदेश में कहीं छुट्टियां मनाने जाते हैं तो वहां का इंटरनैशनल फैशन एक्सप्लोर करना नहीं भूलते। दुबईशॉपिंग फेस्टिवल का 23वां एडिशन 26 दिसंबर से शुरू हुआ जो 27 …]]>

अगर आप कहीं वकेशन मनाने जाएं और वहां आपको शॉपिंग पर ढेर सारा डिस्काउंट मिल जाए तो इसमें कोई शक नहीं कि आपकी बल्ले-बल्ले हो जाएगी। खासतौर पर लोग अगर विदेश में कहीं छुट्टियां मनाने जाते हैं तो वहां का इंटरनैशनल फैशन एक्सप्लोर करना नहीं भूलते। दुबईशॉपिंग फेस्टिवल का 23वां एडिशन 26 दिसंबर से शुरू हुआ जो 27 जनवरी तक चलेगा। ऐसे में अगर आपको भी फैशन से प्यार है तो हम आपको बता रहे हैं 6 वजहें कि आखिर क्यों आपको भी इस फेस्टिवल का हिस्सा बनना चाहिए… आप भी है अगर शॉपिंग के दीवाने तो जाये दुबई शॉपिंग फेस्टिवल

जब तक दिल न भरे शॉपिंग करें 
यह सिर्फ कहने की बात नहीं है आप जब तक चाहें तब तक दुबई में शॉपिंग कर सकते हैं। शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान हजारों रिटेल ऑउटलेट्स में आपको 25 प्रतिशत से लेकर 75 प्रतिशत तक की भारी-भरकम छूट मिल जाती है। बड़े ब्रैंड्स, बड़े डिस्काउंट्स, ऐसे लगेगा मानो आप कोई छोटे बच्चे हैं जिसे कैंडी की दुकान में छोड़ दिया गया हो और आप डिसाइड नहीं कर पा रहे कि क्या खरीदें क्या नहीं… साथ ही आप जितना ज्यादा शॉपिंग करेंगे कैश और गिफ्ट के रूप में स्पेशल प्राइज जीतने के चांस उतने ही बढ़ जाएंगे। आप भी है अगर शॉपिंग के दीवाने तो जाये दुबई शॉपिंग फेस्टिवलहर कॉर्नर में है शॉपिंग मार्केट 
दुबई शॉपिंग फेस्टिवल सिर्फ मॉल्स तक ही सीमित नहीं है। दुबई की सड़कों पर घूमें और बेस्ट मार्केट ढूंढें जहां आप बेहतरीन मोल-तोल कर पाएंगे। शहर के हर कोने में बसे इन मार्केट्स में सिर्फ शॉपिंग ही नहीं होती बल्कि ऑनस्टेज लाइव परफॉर्मेंस, डीजे, योगा क्लासेज और डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग भी होती है। 

मोल-तोल के बाद मेकअप सेशन 
शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान आपको सिर्फ बेहतरीन कॉस्मेटिक ब्रैंड कम दाम में ही नहीं मिलते बल्कि आपके पास मौका होता है शानदार मेकअप सेशन इंजॉय करने का भी। अगर आप ब्यूटी लवर हैं तो आपको दुबई फेस्टिवल के दौरान सिटी मॉल स्थित रॉबिन्सन के मेकअप वर्कशॉप को मिस नहीं करना चाहिए। 

हर तरफ सोना ही सोना 
दुबई जाएं और वहां का ट्रेडमार्क सोना लिए बिना वापस आ जाएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। स्मार्ट बनें और शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान दुबई पहुंचकर जितना संभव हो सोना खरीद लें। सोने की इस खरीददारी पर आपके पास हर दिन बेहतरीन गोल्ड प्राइज जीतने का मौका भी होता है। मॉल्स में एंटरटेनमेंट 
अगर आप शॉपिंग कर-कर के थक गए हैं तो दुबई के ज्यादा मॉल्स के अंदर आपको इन-मॉल एंटरटेनमेंट के सभी साधन मिल जाएंगे। मॉल्स के अंदर मौजूद प्ले जोन और एंटरटेनमेंट जोन के अलावा यहां फेस्टिवल के दौरान कई इवेंट्स, डांस शोज और लाइट ऐंड म्यूजिक शोज भी होते हैं जिसका आप आनंद ले सकते हैं। 

मोल-तोल करने का मौका 
27 जनवरी को जब दुबई शॉपिंग फेस्टिवल खत्म होने वाला होता है उससे ठीक 3 दिन पहले फाइनल 3 डे सेल की शुरुआत होती है जिसमें बचे हुए स्टॉक्स को क्लीयर करने के मकसद से कीमतें और घटा दी जाती हैं। ऐसे में आपके पास मौका होता है बेस्ट डील्स हासिल करने का। 

]]>