आप नेता – Live Halchal

पंजाब में सरेआम आप नेता की गोलियों से हत्या
पंजाब में बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह आप नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला तरनतारन जिले का है। फतेहाबाद रेलवे फाटक के पास वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्यारों ने आप नेता को पांच गोलियां मारी हैं।

पंजाब के तरनतारन जिले में सरेआम आम आदमी पार्टी (आप) के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने गाड़ी का पीछा किया। जब गाड़ी  श्री गोइंदवाल साहिब के पास रेलवे फाटक बंद होने की वजह से रोकी तो हत्यारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। जान गंवाने वाले आप नेता की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी चोहला साहिब का रहने वाला था। शुक्रवार सुबह अपनी कार से सुल्तानपुर लोधी अदालत में तारीख पर जा रहा था। जब गुरप्रीत सिंह की कार फतेहाबाद रेलवे फाटक के पास पहुंची तो फाटक बंद था। इसी दौरान स्विफ्ट कार सवार हमलावर पहले से ही उसका पीछा कर रहे थे। उन्होंने गुरप्रीत सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग की। हमले में गुरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। मृतक गुरप्रीत सिंह विधानसभा हलका खडूर साहिब से विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा का बेहद करीबी था। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तरनतारन के एसपी अश्विनी कपूर ने बताया कि मृतक को पांच गोलियां लगी हैं।

कपूरथला में कार में मिली आप नेता की लाश
पंजाब के कपूरथला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक आप नेता का शव कार में मिला है। थाना भुलत्थ पुलिस को मामले की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कपूरथला के सिविल अस्पताल के शवगृह में शव रखवा दिया है। भुलत्थ थाने के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और मृतक की पहचान जालंधर के गिल गांव निवासी सुखबीर सिंह के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार आप नेता सुखबीर सिंह बीते दिन सुल्तानपुर लोधी के गांव डल्ला में किसी परिचित की शादी में शामिल होने गए थे। मगर देर रात भुलत्थ के नजदीक उन्हीं की कार में सुखबीर सिंह का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना भुलत्थ की पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना भुलत्थ के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे किसी राहगीर ने देखा कि उक्त व्यक्ति की कार रोड के नीचे खड़ी है। कार में एक व्यक्ति बेसुध था। इसके बाद राहगीरों ने सुखबीर का फोन खंगाला और उनके घर पर फोन कर मामले की सूचना दी।

एसएचओ हरजिंदर सिंह ने यह भी बताया कि राहगीर सुखबीर को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आप नेता की मौत की वजह का पता नहीं चला है। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का कोई निशान नहीं मिला। मौत की वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

दिल्ली में आज से आप नेता का हस्ताक्षर अभियान
आम आदमी पार्टी तथाकथित शराब घोटालेे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका के मद्देनजर शुक्रवार से राजधानी में ‘मैं भी केजरीवाल’ हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी। आगामी 20 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में जनता से पूछा जाएगा कि केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने पर उनको इस्तीफा देना चाहिए या जेल से ही दिल्ली सरकार चलानी चाहिए?आप के प्रदेश संयोजक एवं दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय पर संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हस्ताक्षर अभियान में सरकार के मंत्री, पार्टी के विधायक, पार्षद और पदाधिकारी 2600 पोलिंग स्टेशनों में घर-घर जाएंगे और लोगों से चर्चा कर उनकी राय जानेंगे। इसके अलावा 21 से 24 दिसंबर तक विधायक और पार्षद सभी वार्डों में जनसंवाद करके जनता की राय लेंगे। इस संबंध में मंडल स्तर पर टीमों का गठन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने एक पंफलेट तैयार किया है, जो घर-घर जाकर लोगों को दिया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता लोगों के साथ पंफलेट में कही गई बातों पर चर्चा करेंगे कि आखिर तथाकथित शराब घोटाला फर्जी कैसे है? केजरीवाल को प्रधानमंत्री क्यों गिरफ्तार करना चाहते हैं? क्या प्रधानमंत्री केजरीवाल के काम का मुकाबला कर सकते हैं या नहीं? क्या प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं? आखिर में लोगों से पूछा जाएगा कि अगर गिरफ्तारी होती है तो क्या केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए या नहीं देना चाहिए?

आप को खत्म करने का आरोप
दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने फर्जी केस बनवाकर मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह को जेल में डाल दिया है। इसके बाद भी आप को नहीं तोड़ने में कामयाब नहीं होने पर भाजपा ने केजरीवाल को गिरफ्तार कराने का षड्यंत्र रचना शुरू कर दिया है। दरअसल भाजपा आप को खत्म करना चाहती है। इसी के तहत फर्जी शराब घोटाले का केस बनाकर आम आदमी पार्टी के एक-एक नेता को जेल में बंद करने का सिलसिला शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने विधायकों व पार्षदों के साथ अलग-अलगग बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने पूछा था कि अगर उनकी गिरफ्तारी होती है तो क्या करना चाहिए। विधायकों ने प्रस्ताव रखा था कि गिरफ्तारी होनेे पर उन्हें सरकार जेल से चलानी चाहिए। अब आप ने दिल्ली की जनता की राय लेने का निर्णय लिया है।