आप नेता संजय सिंह ने नॉर्थ एवेन्यू स्थित आवास पर भाजपा द्वारा किए गए प्रदर्शन पर नाराजगी की जाहिर – Live Halchal

आप नेता संजय सिंह ने नॉर्थ एवेन्यू स्थित आवास पर भाजपा द्वारा किए गए प्रदर्शन पर नाराजगी की जाहिर
आप नेता सांसद संजय सिंह ने नॉर्थ एवेन्यू स्थित आवास पर भाजपा द्वारा किए गए प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने प्रदर्शन को सुनियोजित तरीके से घर पर हमला करने की साजिश बताया है। साथ ही कहा कि भाजपा ने किराये के लोगों से उनके घर पर प्रदर्शन करवाया है। लेकिन बेवजह प्रदर्शन करने से साबित हो गया है कि भाजपा विधानसभा चुनावों से पहले ही हार स्वीकार कर चुकी है।

सांसद ने कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को देश के कोने-कोने में पीटा गया है। अब पूर्वाचल के लोगों के प्रति झूठा दर्द दिखाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल से भी बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को निकालने के लिए साजिश रची गई, इससे भाजपा की पूर्वाचल विरोधी मानसिकता बेनकाब हो चुकी है।

पूर्वांचल के लोगों को छठ पूजा करने से रोका

उन्होंने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर भाजपा के एक सांसद और उनके लोगों ने भाजपा के ही पूर्वाचल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। छठ घाट को तोड़ा और पूर्वाचल के लोगों को छठ पूजा करने से रोका गया, उस समय भाजपा के लोगों का पूर्वाचल प्रेम कहां चला गया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी खुद को पूर्वाचल का कहते हैं, लेकिन उस समय उनके मुंह से भी एक शब्द नहीं निकला था। उल्टा इस मामले की लीपापोती कर दबाने का प्रयास कर रहे थे।

उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) हमेशा पूर्वाचल के लोगों के साथ खड़ी रही है। उनके हक के लिए हमेशा आवाज उठाती रही है और अगर दिल्ली में पूर्वाचल के किसी भी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई तो पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।