आपदा – Live Halchal

आपदा में उजड़े मजाड़ा के लोगों संग दिवाली मनाएंगे सीएम धामी
देहरादून: आपदा में उजड़े मजाड़ा गांव के लोगों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिवाली मनाएंगे। सीएम सोमवार को मजाड़ा पहुंचेंगे। मजाड़ा के लोगों ने इस बार दिवाली न मनाने का निर्णय लिया है। रविवार को प्रशासन की टीमों ने भी गांव में व्यवस्थाओं को परखकर वहां जरूरी तैयारियां की।

15 सितंबर को देहरादून के मजाड़ा-कार्लीगाड गांव में आपदा ने भारी तबाही मचाई थी। दोनों ही गांवों में सब कुछ तहस-नहस हो गया है। मजाड़ा में एक मजदूर सहित गांव निवासी अंकित की मौत हो गई थी। वहीं, कई लोगों के घर टूट गए हैं और रिजॉर्ट सहित कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

आपदा को एक महीना बीत गया लेकिन अभी तक भी मजाड़ा के लोग इस आपदा को भुला नहीं पाए हैं और न ही वहां पर जीवन पटरी पर आया है। जहां पूरा देश दीपावली के जश्न में डूबा हुआ है वहीं मजाड़ा के लोगों में आज भी मायूसी है।

यही कारण है कि मजाड़ा के लोगों ने इस दीपावली नहीं मनाने का निर्णय लिया है। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली मजाड़ा के लोगों के साथ मनाने की बात कही है।

देहरादून: तीन और शव मिले, आपदा में अब तक 30 की मौत
दून घाटी में आई आपदा में अब तक 30 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। चौथे दिन झारखंड निवासी विरेंद्र सिंह का शव मजाडा में मिला। वहीं, मसांदावाला कैंट से लापता प्रीतम सिंह पुत्र गंगावासी निवासी अमरोहा का शव सहारनपुर क्षेत्र और पुष्पेंद्र पुत्र प्यारेलाल निवासी अमरोहा का शव हरियाणा के यमुनानगर से बरामद हुआ।

लापता लोगों को तलाशने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ मोर्चा संभाले हुए हैं। अभी तक कुल 10 लोग लापता हैं। मालदेवता क्षेत्र के प्रभावित इलाके का गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने निरीक्षण किया और स्थानीय प्रशासन को राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इससे पहले जिलाधिकारी सविन बंसल ने भी प्रशासनिक अमले के साथ आपदाग्रस्त इलाकों का पैदल दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।

मालदेवता, सहस्रधारा, परवल समेत कई इलाकों से मंगलवार सुबह तक लोगों के नदियों और मलबे में लापता होने की सूचनाएं प्रशासन को मिली थीं। इनमें से अब तक 30 के शव बरामद हो चुके हैं। देहरादून से लापता हुए दो लोगों के शव सहारनपुर के मिर्जापुर इलाके में यमुना से मिले थे। जबकि, कुछ शव यमुनानगर तक पहुंच गए थे।

खूबसूरत वादियों में बसे मजाडा गांव में अब खौफनाक मंजर…लोग बोले- हर गड़गड़ाहट से लग रहा डर

सबसे बड़ी घटना परवल में हुई थी जहां से लापता हुए 14 लोगों में से 12 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। दो की अब भी तलाश जारी है। दूसरी सबसे बड़ी घटना फुलेत गांव में हुई। यहां छह लोगों के सैलाब में बहने या दबने की सूचना मिली थी। इन छह लोगों में से अब तक तीन लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। प्रशासन ने अधिकारिक तौर पर बृहस्पतिवार को 20 लोगों की मौत और 13 लोगों के लापता होने की जानकारी मुहैया कराई थी।

चमोली: आपदा का कहर, बिंसर पहाड़ी की चोटी पर दोनों ओर फटा बादल
बादल फटने से नंदानगर के तीन क्षेत्रों में भारी तबाही मची है। बताया जा रहा है कि बादल बिंसर पहाड़ी की चोटी के दोनों तरफ फटा जिससे पानी के सैलाब की तीन धाराएं बन गईं और सैंती लगा कुंतरी, फाली लगा कुंतरी और धुर्मा को भारी नुकसान पहुंचा है।

बिंसर चोटी के बायीं तरफ जहां फाली लगा कुंतरी और सैंती लगा कुंतरी गांव स्थित हैं यहां दो धाराएं बनीं गई हैं। इन धाराओं के तेज बहाव के कारण दोनों गांवों में कई मकान मलबे में दब गए। फाली लगा कुंतरी में 20 और सैंती लगा कुंतरी में 18 परिवार रहते थे

इस आपदा में आठ लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं बिंसर पहाड़ी के दूसरी तरफ बादल फटने से एक बरसाती नाले ने विकराल रूप ले लिया और धुर्मा गांव में तबाही मचा दी। यहां 75 वर्षीय गुमान सिंह और 36 वर्षीय ममता मलबे में दब गए। कई अन्य घर भी खतरे की जद में आ गए हैं।

जगदंबा प्रसाद के परिवार पर लगातार आपदा और विपदा का कहर

सैंती लगा कुंतरी गांव में आपदा की चपेट में आए 70 वर्षीय जगदंबा प्रसाद और उनकी 65 वर्षीय पत्नी भागा देवी की कहानी दिल दहलाने वाली है। पूर्व सैनिक जगदंबा प्रसाद का जीवन लगातार दुखों से भरा रहा है। उनकी चार बेटियां और एक बेटा था। करीब दस साल पहले उनके बेटे की गोपेश्वर में दौड़ लगाते समय मौत हो गई थी। कुछ साल पहले उनकी सबसे बड़ी बेटी भी चल बसी। उनकी दो बेटियों की शादी एक ही परिवार में हुई थी।

एक बेटी के शिक्षक पति की बीमारी से मौत हो गई, और दूसरी के संविदा पर काम करने वाले पति की भी एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। जगदंबा प्रसाद कुछ ही दिन पहले चंडीगढ़ से अपना इलाज कराकर लौटे थे और अब वे और उनकी पत्नी भी इस आपदा में मलबे के नीचे दब गए हैं।

उत्तराखंड: ग्राउंड जीरो पर सीएम धामी, दूसरे दिन भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को दून के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। ग्राउंड जीरो पर उतरकर उन्होंने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मुख्य सड़कों पर शीघ्र यातायात बहाल करने और वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने मसूरी रोड, किमाड़ी व टपकेश्वर मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य करने के लिए सभी संबंधित विभागों को युद्धस्तर पर कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, प्रभावित परिवारों को आपदा मानकों के अनुसार त्वरित आर्थिक सहायता के साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। जिन क्षेत्रों में आवागमन अवरुद्ध हुआ है, वहां प्राथमिकता के आधार पर वैकल्पिक मार्ग एवं राहत शिविर स्थापित किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में पूरी संवेदनशीलता के साथ आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है। प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को जल्द से जल्द सामान्य बनाने के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सीएम ने टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति विनय रोहिल्ला, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तराखंड: आपदा में डेढ़ हजार से अधिक आशियानों को पहुंची क्षति
आपदा में राज्य में 1,531 मकानों को नुकसान पहुंचा हैं। टिहरी जिले में सर्वाधिक 66 मकान पूरी तरह ध्वस्त हुए हैं।

आपदा में अब तक डेढ़ हजार से अधिक मकानों को नुकसान पहुंच चुका है। इसमें 85 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं। इसके अलावा राज्य में 100 से अधिक एनएच, बार्डर रोड से लेकर ग्रामीण मोटर मार्ग तक बंद हैं।

राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 जून के बाद से आपदा में राज्य में 1,531 मकानों को नुकसान पहुंचा हैं। इसमें 1209 को मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा, जबकि 237 मकान ऐसे हैं, जिन्हें बहुत अधिक क्षति हुई। वहीं, 85 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए।

टिहरी जिले में सर्वाधिक 66 मकान पूरी तरह ध्वस्त हुए हैं। आपदा में कई लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक राज्य में 62 लोगों की आपदा से मृत्यु हुई, जबकि 30 घायल हुए। राज्य में 114 मार्ग बंद हैं। इसमें एनएच, बार्डर रोड, राज्य मार्ग, जिला मार्ग से लेकर ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं।

इसमें सबसे अधिक ग्रामीण मोटर मार्ग प्रभावित हैं। राज्य में 98 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। केदारनाथ में 31 जुलाई को आई आपदा में यूपी, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के 23 यात्री लापता हुए। अभी भी 20 लोग लापता है, जिनकी खोजबीन चल रही है। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन कहते हैं कि लापता लोगों की खोजबीन चल रही है।