आपको 60 की उम्र में भी जवा रखेगा यह गुलाब का तेल… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 08 Nov 2019 09:24:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg आपको 60 की उम्र में भी जवा रखेगा यह गुलाब का तेल… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 आपको 60 की उम्र में भी जवा रखेगा यह गुलाब का तेल… https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%8b-60-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%89%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a5%87/285126 Fri, 08 Nov 2019 09:24:25 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=285126 कोई भी महिला नहीं चाहती की बढ़ती उम्र का असर उसकी चेहरे पर दिखाई दे। उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा पर दाग, धब्बे या झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं, परन्तु इनसे बचने के लिए और खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं प्रयास करती हैं। इसके लिए महिलाएं पार्लर जाने से लेकर बाजार में मौजूद महंगी-महंगी क्रीम …]]>

कोई भी महिला नहीं चाहती की बढ़ती उम्र का असर उसकी चेहरे पर दिखाई दे। उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा पर दाग, धब्बे या झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं, परन्तु इनसे बचने के लिए और खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं प्रयास करती हैं। इसके लिए महिलाएं पार्लर जाने से लेकर बाजार में मौजूद महंगी-महंगी क्रीम की मदद लेती हैं। कई सारी महिलाएं तो तरह-तरह के ट्रीटमेंट भी कराती हैं। परन्तु बढ़ती उम्र के प्रभावों से बचने में गुलाब का तेल आपकी मदद कर सकता है।

-गुलाब का तेल इस तरह से बनाएं
-दस गुलाब की पंखुड़ियां,
-थोड़ा सा जैतून का तेल
-एक कप पानी

सर्वप्रथम पहले ताजे गुलाबों की पंखुडि़यों को अलग-अलग कर लें। कांच के बर्तन में जैतून का तेल लेकर उसमें निकाली गई पंखुड़ियों को डाल दीजिये। एक बर्तन में पानी को गर्म करें और उस बर्तन में तेल की शीशी को रख दीजिये। रात भर ऐसे ही तेल की शीशी को गर्म पानी में पड़ा रहने दीजिये। सुबह तेल से पंखुड़ियों को निकालकर निचोड़ लीजिये। पंखुड़ियों से निकले तेल को कांच के बर्तन में रखिये। अब इस तेल की चार पांच बूंदों का उपयोग चेहरे पर करें।

गुलाब जल चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका उपयोग भी लगभग सभी करते हैं। इसी तरह गुलाब के तेल के भी बहुत सारे फायदे हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को खत्म करता है। चेहरे पर नजर आने वाली लकीरों को दूर करने के लिए रोजाना इस तेल की कुछ बूंदों से मसाज करिये। आंखों के आसपास की त्वचा सबसे ज्यादा नाजुक होती है  तभी उम्र का सबसे पहला असर आंखों के पास ही दिखता है। यहां की त्वचा ढ़ीली पड़ने लगती है और लकीरें पड़ जाती हैं। गुलाब का तेल इन लकीरों को खत्म करने में बहुत मदद करता है। नेचुरल होने के कारण आंखों पर भी इसका गलत प्रभाव नहीं पड़ता है।

]]>