आनन्दी वाटर पार्क – Live Halchal

अमित शाह राम मंदिर की समन्वय बैठक के लिए पहुंचे लखनऊ
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज दिनभर उत्तर प्रदेश में रहकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भाजपा संगठन और सरकार के साथ समन्वय बैठक करेंगे। इसमें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संघ के कई पदाधिकारी शामिल होंगे। यह बैठक आनंदी वाटर पार्क में होनी है। इसमें सामयिक मुद्दों,  चुनावी तैयारी, सरकार का कामकाज, मंत्रिमंडल विस्तार, विपक्षी गठबंधन की चुनौती और राम मंदिर मुद्दे पर महामंथन हो सकता है। इस बीच अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद (एएचपी) और शिवसेना के मंदिर को लेकर आंदोलन का माहौल बनाने पर भी ध्यान होगा । उल्लेखनीय है कि कल एएचपी नेता प्रवीण भाई तोगड़िया ने नया राजनीतिक संगठन बनाने का एलान भी कर दिया था। इस नई चुनौती से मुकाबले पर भी चर्चा होगी।

दस घंटे रहेंगे अमित शाह

वह राजधानी में करीब दस घंटे रहेंगे और शाम सात बजकर पांच मिनट पर आनन्दी वाटर पार्क से एयरपोर्ट जाएंगे। संभावना है कि शाह पार्टी के प्रदेश मुख्यालय भी जा सकते हैं। वहां कुछ प्रमुख बिन्दुओं पर संगठन के पदाधिकारियों से वह विमर्श कर सकते हैं। बैठक में आरएसएस के दो सर सहकार्यवाह कृष्णगोपाल और दत्तात्रेय होसबोले मौजूद रहेंगे। इसमें आरएसएस के अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्ष और महामंत्री भी बुलाए गए हैं। इनके अलावा आरएसएस मुख्य संगठन के सभी प्रांतों की टोली बुलाई गई है।

सभी क्षेत्र अध्यक्ष और संगठन मंत्रियों को न्यौता

उत्तर प्रदेश में आरएसएस के दो क्षेत्र और सात प्रांत हैं। पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष आलोक और पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष अनिल के अलावा पूर्वी क्षेत्र के गोरक्ष, काशी, अवध और काशी प्रांत तथा पश्चिम क्षेत्र के (उत्तराखंड प्रांत को छोड़कर) मेरठ और ब्रज प्रांत की टोली बैठक में शामिल हो रही है। आरएसएस की प्रांत टोली में प्रांत प्रचारक, प्रांत कार्यवाह और प्रांत संघ चालक होते हैं। सरकार की ओर से बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा होंगे जबकि भाजपा संगठन से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल व सभी महामंत्री मौजूदगी भी है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल और सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश समेत कई अन्य पदाधिकारियों के भी आने की संभावना है। इसके अलावा भाजपा के सभी छह क्षेत्रों के अध्यक्ष और संगठन मंत्रियों को भी न्यौता भेजा गया है।